Category Archives: समाचार

सांस्कृतिक संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है : आजाद

नई दिल्ली, 13 अप्रैल(जनसमा)। कांग्रेस महासचिव और पूर्व मंत्री गुलाम नबी आजाद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि  सांस्कृतिक संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है।  केन्द्र सरकार नेहरु मेमोरियल म्यूजियम और लाईब्रेरी में उन लोगों को पिछले दरवाजे से ला रही है, जिनका भारत…

निजी होटल में आग के बाद रायपुर के 20 होटल-लॉजों को नोटिस

रायपुर, 13 अप्रैल (जनसमा)। रायपुर शहर के एक निजी होटल में विगत दिनों हुई आगजनी की घटना को देखते हुए नगर निवेश विभाग द्वारा आज यहां शहर के 20 होटल-लॉजों को नोटिस जारी किया है जिसमें मुख्यतः अग्नि सुरक्षा के प्रावधानों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। गोलबाजार…

विजय गोयल ने अखिलेश दास गुप्ता के आकस्‍मिक निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (जनसमा)।  युवा मामले और खेल राज्य मंत्री  विजय गोयल ने भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में गोयल ने कहा है कि अखिलेश दास गुप्ता का व्यक्तित्व बहुमुखी था और उन्‍होंने शिक्षा, सरकारी तथा…

मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी, विन्ध्य का गौरव

भोपाल,13 अप्रैल (जनसमा) । सफेद शेर विन्ध्य की शान है। मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी बनने से विन्ध्य का गौरव वापस आया है। इस सफारी को विश्व की सर्वश्रेष्ठ टाइगर सफारी में से एक बनाया जाएगा। रीवा के निकट सतना जिले में स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी मुकुन्दपुर…

नायडू ने राजस्‍थान के स्‍मार्ट सिटीज की समीक्षा की

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (जनसमा)। केन्‍द्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उन्‍मूलन, शहरी विकास एवं सूचना तथा प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को राजस्‍थान के चार स्‍मार्ट सिटीज-जयपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में स्‍मार्ट सिटीज मिशन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान  नायडू ने कहा कि लोगों…

जब गांधी जी चम्पारण आये….

नीतीश कुमार  ===आज से सौ साल पहले बापू मुजफ्फरपुर आये थे। राजकुमार शुक्ल जी और कई लोगों के प्रयत्न से गांधी जी चम्पारण आये थे। गांधी जी के चम्पारण आने में राजकुमार शुक्ल जी की भूमिका अग्रणी रही। सौ साल पहले 10 अप्रैल को गांधी जी मुजफ्फरपुर आये थे। मुझे…

नड्डा ने मच्छरों की रोक और नियंत्रण पर जागरूकता फैलाने का किया आग्रह

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (जनसमा)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने बुधवार को यहां देश में डेंगू और चिकनगुनिया की रोक के लिए मंत्रालय और केंद्र सरकार के अस्पतालों की तैयारियों की उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की। बैठक में नड्डा ने राज्यों से मच्छरों की…

पाक-भारत हमेशा के लिए दुश्मन नहीं रह सकते, मिलकर सुलझाएं मतभेद : पाक एनएसए

इस्लामाबाद, 12 अप्रैल। कथित जासूसी के आरोप में कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा को लेकर एक ओर जहां भारत-पाक के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है वहीं ऐसे हालात में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर खान जांजुआ ने कहा है कि पाकिस्तान और भारत हमेशा के लिए…

हरियाणा : महिला-पुरूष लिंगानुपात में अंतर हुआ कम

चंडीगढ़,12 अप्रैल (जनसमा)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संयुक्त प्रयासों से महिला-पुरूष लिंगानुपात में बढ़ रहा अंतर कम हुआ है और अढ़ाई वर्ष में प्रदेश में माता के गर्भ में मरने वाली 40 हजार कन्याओं को बचाने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि निर्माण व विकास के…

झारखण्ड : रघुवर ने दिए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

रांची, 12 अप्रैल (जनसमा)। झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने  राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि झारखंड की जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसमें आने वाले खर्च की चिंता न करें।…

अब भारत और ऑस्ट्रेलिया करेंगे खेल में खेल साझेदारी

मुंबई, 12 अप्रैल (जनसमा)। खेल के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से भारत और ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को मुंबई में खेल साझेदारी की शुरुआत की। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री विजय गोयल तथा भारत दौरे पर आये ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्‍कम टर्नबुल द्वारा शुरू की गई इस साझेदारी…

शराबबंदी : छत्तीसगढ़ में तीन हजार से कम आबादी वाले गांवों में शराब के ठेके बंद

रायपुर, 12 अप्रैल (जनसमा)। देश में कई स्थानों पर हो रहा शराब का कड़ा विरोध अब छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि राज्य में गद्दीदार और कोचिया अब नजर नहीं आएंगे। शराब के अवैध कारोबार पर कठोर अंकुश लगाया गया…

गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए गठित मालवीय समिति ने रिपोर्ट दी

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (जनसमा)। गंगा अधिनियम का प्रारूप तैयार करने के लिए गठित मालवीय समिति ने बुधवार को नई दिल्ली में अपनी रिपोर्ट केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री सुश्री उमा भारती को सौंपी। रिपोर्ट स्वीकार करते हुए सुश्री भारती ने इसे एक ‘ऐतिहासिक क्षण’ करार…

अब मध्यप्रदेश में भी होगी शराबबंदी लेकिन चरणबद्ध तरीके

भोपाल, 12 अप्रैल (जनसमा)। बिहार के बाद अब मध्यप्रदेश में भी शराबबंदी को लागू किया जा सकता है। मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाधान ऑनलाईन के दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश चरणबद्ध तरीके से शराबबंदी की ओर अग्रसर है। उन्होंने…

शिमला में खुला पहला ‘बुक कैफे’ : कैदी होंगे शैफ और वेटर

शिमला, 12 अप्रैल । शिमला में अपनी तरह का पहला ‘बुक कैफे’ शुरू किया गया है। इसका संचालन कैथू स्थित कारागार के कैदियों द्वारा किया जाएगा। आजीवन कारावास भुगत रहे जयचन्द एवं योगराज बुक कैफे में शैफ के रूप में काम करेंगे। इसके साथ ही राम लाल एवं राजकुमार नामक…

हिमाचल में वन्य प्राणी अपराध नियंत्रण इकाई की स्थापना शीघ्र

शिमला, 11 अप्रैल । वन्य प्राणियों को मारने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए हिमाचल सरकार शीघ्र ही राज्य वन्य प्राणी अपराध नियंत्रण इकाई की स्थापना करेगी, जो वन्य प्राणी के विरूद्ध अपराध रोकने में कारगर सिद्ध होगी। इकाई का प्रबन्धन पुलिस तथा वन विभागों द्वारा संयुक्त रूप से…

मनरेगा : ”जिन्दगी के साथ भी, जिन्दगी के बाद भी”

भोपाल, 11 अप्रैल (जनसमा)। मनरेगा से जहाँ एक ओर लोगों को रोजगार के अवसर, आजीविका के साधन के साथ-साथ मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अंतिम संस्कार के लिये बेहतर इंतजाम करके ”जिन्दगी के साथ भी, जिन्दगी के बाद भी” को भी चरितार्थ किया जा…

क्या मुझे विटामिन ‘डी’ की गोलियाँ खानी चाहिए ?

ऐसा सवाल अनेक लोग डाक्टरों से पूछते रहे हैं ? अमरीका के हारवर्ड हेल्थ पब्लिकेशन्स के अनुसार इस संबंध में परीक्षण किये जा रहे हैं और आगामी दो सालों में परिणाम सामने आने की उम्मीद है। अमरीका ही नहीं भारत में भी डॉक्टर उन लोगों को विटामिन ‘डी’ की गोलियाँ…

अदालत की कार्यवाही को एक प्रत्यक्षदर्शी कलाकार के दृष्टिकोण से समझना

वाशिंगटन, 11 अप्रैल (जनसमा)। द लॉ लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन 27 अप्रैल को थोमस जेफरसन बिल्डिंग में किया गया है। यह एक पैनल विचार-विमर्श है जिसमें अमरीका के प्रसिद्ध कोर्ट रूम कलाकार मेरीलिन चर्च, पेट लोपेज और बिल रोबल्स भाग लेंगे। लगभग 85 साल…

बाघों के शिकार में लिप्त तीन कुख्यात शिकारी गिरफ्तार

भोपाल, 10 अप्रैल । वन विभाग की राज्य-स्तरीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने सतना जिले के उचेहरा से बाघ के शिकार में लिप्त कुख्यात शिकारी रोकिन, तिलिया और त्यौहारी को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। पिछले 3 साल से सीबीआई इन शिकारियों की तलाश कर रही थी। एसटीएफ ने…