Category Archives: समाचार

Polling booth

दिल्ली में निगमों के चुनाव में 42 फीसदी मतदान

नई दिल्ली, 23 अप्रैल। दिल्ली में रविवार को तीनों निगमों के 272 वार्डो के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान के लिए निर्धारित समय शाम 5.30 बजे तक 42 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राजधानी में पड़ रही तेज गर्मी के चलते मतदान प्रभावित रहा। मतदान शांतिपूर्ण रहा। नगर निगम में…

Polling

दिल्ली में निगम मतदान जारी, भाजपा ने पुलिस में की केजरीवाल की शिकायत

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (जनसमा)।  एक ओर दिल्ली में नगर निगम के 272 वार्डो के लिए रविवार को वोट डाले जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर दिल्‍ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनकी उस टिप्‍पणी के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज की है,  जिसमें उन्‍होंने…

ताजमहल देखने वालों की पोशाक या धार्मिक नाम लिखे होने पर कोई प्रतिबन्ध नहीं

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (जनसमा)। ताजमहल देखने आने वालों की पोशाक अथवा दुपट्टे, गमछे जैसे कपड़ों पर रंग अथवा कुछ धार्मिक नाम-प्रतीक लिखे होने पर उनके प्रवेश पर भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण द्वारा किसी प्रकार का प्रतिबन्ध नहीं लगाया गया है। यह स्पष्टिकरण रविवार को केन्द्र सरकार की एक प्रेस विज्ञप्ति…

गुरू अर्जुन देव जी शहीदी दिवस पर 1000 श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा पाकिस्तान

शिमला, 22 अप्रैल (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यहां कहा कि भारत सरकार ने जानकारी दी है कि गुरू अर्जुन देव जी शहीदी दिवस के अवसर पर 1000 सिक्खों/सहजधारी श्रद्धालुओं का एक जत्था 21 मई से 30 मई, 2017 तक 10 दिनों की यात्रा पर…

स्कूलों को आग लगाने वाले देश के सबसे बड़े दुश्मन : जावड़ेकर

रायपुर, 22 अप्रैल (जनसमा)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार दोपहर राजधानी रायपुर में ‘स्कूल शिक्षा में नवाचार एवं श्रेष्ठ अभ्यास’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय पूर्वी क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। जावड़ेकर ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों…

नमामि देवि नर्मदे सेवा यात्रा : भीषण गर्मी में भी उत्साह में कोई कमी नहीं

भोपाल, 22 अप्रैल (जनसमा)। मध्यप्रदेश में नमामि देवि नर्मदे सेवा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के उत्साह में भीषण गर्मी से भी कोई कमी नहीं आई है। श्रद्धालु दोगुने उत्साह से यात्रा में शामिल होकर जन-मानस को जल-संरक्षण, पर्यावरण, सामाजिक बुराइयों एवं नशामुक्ति का संदेश दे रहे हैं। साथ में माँ…

कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुईं बरखा सिंह

नई दिल्ली, 22 अप्रैल। दिल्‍ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष बरखा शुक्‍ला सिंह शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। एक दिन पहले ही कांग्रेस से निकाली गई बरखा शुक्ला सिंह दोपहर करीब 1 बजे बीजेपी में शामिल हो गईं। बरखा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली के पार्टी प्रभारी…

जब लोग पार्टी छोड़ते हैं तो हमेशा अफसोस होता है : केजरीवाल

नई दिल्ली, 22 अप्रैल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़ने वाले लोग जल्द ही वापस पार्टी में लौटेंगे। आप ने आईएएनएस से कहा, “जब लोग पार्टी छोड़ते हैं तो हमेशा अफसोस होता…

पैट्रोलियम संबंधी मुद्दों के बारे में महबूबा और प्रधान की मुलाकात

श्रीनगर, 22 अप्रैल (जनसमा)। पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) धर्मेन्‍द्र प्रधान ने शुक्रवार को श्रीनगर में जम्‍मू-कश्‍मीर की मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने राज्‍य में पैट्रोलियम क्षेत्र से संबंधित विभिन्‍न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। विचार-विमर्श के दौरान निम्‍नांकित निर्णय लिए गए कि…

उभरती अर्थव्‍यवस्‍थाओं के विकास में भारत प्रमुख प्रेरक : जेटली

वाशिंगटन, 22 अप्रैल। केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि उभरती अर्थव्‍यवस्‍थाएं काफी महत्‍वपूर्ण हो गई हैं और वैश्विक वृद्धि में 75 प्रतिशत से अधिक का योगदान कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि उभरती अर्थव्‍यवस्‍थाओं में भारत वैश्विक प्रमुख प्रेरक रहा है और भारत की  अनुमानित वृद्धि दर…

‘मेक इन इंडिया’ के सपने को साकार करेगा छत्तीसगढ़ : सुरेश प्रभु

रायपुर, 22 अप्रैल (जनसमा)। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ के सपने को छत्तीसगढ़ जल्द से जल्द साकार करेगा। मेक इन इंडिया के सपने को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाना जरूरी है। नये राज्य के रूप में…

अफगान सैन्य शिविर पर हमले में 100 से अधिक की मौत

काबुल, 22 अप्रैल। अफगानिस्तान के उत्तरी बाख प्रांत में एक सैन्य शिविर पर शुक्रवार को किए गए तालिबान आतंकवादियों के हमले में 100 लोगों की मौत हो गई है। हमले में कई अन्य घायल हुए हैं। शनिवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैन्य अधिकारियों ने बताया कि ‘‘हमारे अधिकतर सैनिक…

Mamata Banerjee

भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय पार्टियों को एकजुट हो जाना चाहिए : ममता

कोलकाता, 21 अप्रैल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को देश की राजनीतिक स्थिति को बेहद खराब बताते हुए सभी क्षेत्रीय पार्टियों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का फिर से आग्रह किया। ममता ने पार्टी के एक कार्यक्रम के बाद कहा, “मैं सभी क्षेत्रीय पार्टियों को एकजुट…

राष्ट्रीय जलमार्ग-1 परियोजना के लिए विश्व बैंक ने दी 375 मिलियन डॉलर की मंज़ूरी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (जनसमा)। देश की महत्वाकांक्षी जलमार्ग परियोजना को आगे बढ़ाने और नियत समय में इसे पूरा करने की दिशा में जलमार्ग विकास परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (National Waterway-1) की क्षमता में वृद्धि करने के लिए विश्व बैंक ने 375 मिलियन डॉलर की धनराशि को मंज़ूरी दी…

नर्मदा सेवा यात्रा : 15 मई को समापन में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल, 21 अप्रैल (जनसमा)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर 15 मई को नर्मदा सेवा यात्रा के समापन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। लगभग एक घंटा चली मुलाकात के दौरान शिवराज ने प्रदेश में चल रही विभिन्न…

Supreme Court

कोहिनूर हीरा देश में वापस लाने का निर्देश देने संबंधी याचिका खारिज

नई दिल्ली, 21 अप्रैल। कोहिनूर हीरे को ब्रिटेन से वापस लाने की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई बंद कर दी है। न्यायालय ने कहा कि हम केंद्र के जवाब से संतुष्ट हैं कि सरकार प्रयास कर रही है इसलिए इस मामले में कोर्ट को आगे सुनवाई की जरूरत नहीं।…

छत्तीसगढ़ दसवीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, 61.04 प्रतिशत रहा परिणाम

रायपुर, 21 अप्रैल (जनसमा)। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2017 की कक्षा 10 वीं के परिणाम की घोषणा की। मंडल के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम की घोषणा वेबसाइट…

मुख्यमंत्री अपने राज्यों में कश्मीरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें : राजनाथ

नई दिल्ली, 21 अप्रैल। उत्तर प्रदेश व राजस्थान में कश्मीरी छात्रों के साथ हुई बदसलूकी पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि उनके प्रदेशों में रहने वाले कश्मीरियों का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ वे कार्रवाई करें। राजनाथ…

शहरी गरीबों को आवास : पिछले दस सालों से ज्यादा तीन साल में हुआ काम

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (जनसमा)। आवास तथा शहरी गरीबी उपशमन मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने गुरूवार को बताया कि केंद्र सरकार ने पिछले तीन वर्षों में शहरी गरीबी लोगों की आवास जरूरतों को पूरा करने के लिए पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों से अधिक कार्य किया है। इससे…