doodle

गूगल ने डूडल बनाकर कन्नड़ अभिनेता राजकुमार को याद किया

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (जनसमा)। गूगल ने एक डूडल बनाकर कन्नड़ के जानेमाने अभिनेता राजकुमार को उनकी 88वीं जन्मगांठ पर याद किया है। Google के डूडल में उन्हे एक मूवी थियेटर में एक युवा अभिनेता के रूप में दिखाया गया है।

राजकुमार ने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। वे न केवल कन्नड़ भाषा के बल्कि भारतीय सिनेमा के एक सम्मानित अभिनेता थे।

राजकुमार को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए 1983 में ‘पद्म भूषण’ और 1995 में ‘दादा साहब फाल्के’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

फोटो  सौजन्य गूगल

कर्नाटक के सिंगनल्लुरु में 4 अप्रैल, 1929 को जन्मे राजकुमार का मूल नाम पुट्टस्वामाय्या मुथुराजू था। उन्हें अप्पाजी, अन्नव्रु के नाम से भी जाना जाता था।

उन्होंने 8 साल की आयु में अपने पिताजी के साथ उनकी गब्बी नाटक कंपनी में करियर की शुरूआत की थी ।  सन् 1953  में फिल्म निर्देशक एच एल एन सिन्हा ने उन्हें देखा और उन्हें अपनी फिल्म ‘बेडारा कन्नप्पा’ के लिए साइन कर लिया था।

राजकुमार को  सन् 2000 में,  उनके फार्म हाउस से कुख्यात चंदन और हाथीदांत तस्कर वीरप्पन ने अपहरण कर लिया था तथा 108 दिनों के बाद छोड़ा था।

राजकुमार का बेंगलुरु में अपने घर में 2 अप्रैल, 2006 को 77 साल की उम्र में अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया था।

उन्हें भारतीय सिनेमा का महानायक भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने कभी भी अपनेी भूमिका को निभाते हुए पर्दे पर न तो शराब पी, न  धूम्रपान किया। यहां तक कि किसी भी फिल्म में उन्होंने ‘कसम खाता हूं’ जैसे डायलाॅग का इस्तेमाल नहीं किया।