Category Archives: समाचार

Manoj Sinha

ग्रामीण इलकों के डाक घरों को हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (जनसमा)। केन्द्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 1.3 लाख डाकघरों और 25 हजार छोटे डाक घरों को हाई=स्पीड इंटरनेट सेवा प्रदान करेगी ताकि ग्रामीण आबादी को लाभ हो। ग्रामीण क्षेत्रों में डाकघरों को भारत-नेट की ब्रॉडबैंड संपर्कता प्रदान करने के लिए हाल ही में बीबीएनएलए डाक…

Art Festival

हिमाचल सरकार ने शुरू किया चित्रकारों के लिए वेब पोर्टल

शिमला, 30 अप्रैल (जनसमा)। हिमाचल के उभरते कलाकारों के व्यवसाय को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिये के लिए सरकार ने ‘हिमाचल आर्टिस्ट वेब पोर्टल’ की  शनिवार को शुरूआत की। यह वेब पोर्टल कलाकार की कृतियों  और कलाकारों के बारे में जानकारी  देगा। वेब पोर्टल का शुभारंभ करते…

Ganga

देश में 2 मई को गंगा स्‍वच्‍छता संकल्‍प दिवस का आयोजन

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (जनसमा)। गंगा को निर्मल बनाने के सतत प्रयासों में आम जन की सहभागिता के लिए राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन एवं गंगा विचार मंच के संयुक्‍त तत्‍वाधान में 2 मई को गंगा स्‍वच्‍छता संकल्‍प दिवस आयोजित किया जा रहा है। देवप्रयाग समेत 11 स्‍थानों यथा श्रीनगर, विदुरकुटि,…

Kejariwal

एमसीडी चुनाव में हमसे गलती हुई, इसकी जांच करेंगे : केजरीवाल

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के तीन दिन बाद मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली बार इस पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर एक खत पोस्‍ट करते हुए लिखा है कि उन्‍होंने चुनाव में हमने गलती की है।…

पूर्वी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे : दिल्‍ली में भीडभाड़ कम होगी, प्रदूषण 50 प्रतिशत घटेगा

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (जनसमा)। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 135 किलोमीटर लम्‍बे पूर्वी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के मौजूदा निर्माण कार्य का हवाई सर्वेक्षण किया। यह एक्‍सप्रेसवे कोंडली से शुरू होकर गाजियाबाद होते हुए पलवल तक बनाया जा रहा है। पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्‍सप्रेसवे के लिए भूमि…

भारत के लोग हमारे लोकतांत्रिक भविष्य की सर्वेश्रेष्ठ गारंटी : हामिद अंसारी

वारसा (पोलैंड), 28 अप्रैल। भारत के उप राष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने कहा कि भारत के लोग हमारे लोकतांत्रिक भविष्य की सर्वेश्रेष्ठ गारंटी है। जब तक सामान्य भारतीय लोकतंत्र के मूल्यों और समरूपता की सांस्कृतिक प्रथाओं को सही मानते हैं, जब तक हमारे लोग अधिकारों के सामने रुकावट पैदा नहीं…

जीएसटी की दरें हैरान करने वाली नहीं होंगी : जेटली

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि नई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में कर की दरें तय करते समय किसी तरह का ‘हैरान’ करने वाला फैसला नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर दरें मौजूदा स्तर से ‘उल्लेखनीय रूप से अलग’…

उमा भारती ने बुंदेलखंड में की जल संरक्षण कार्यक्रम की शुरूआत

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। केन्‍द्रीय जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने कहा कि जल संरक्षण के लिए परंपरागत जल स्रोतों के सार संभाल एवं जीर्णोद्धार समय की जरूरत है। भारती ने शुक्रवार को सागर (मध्‍य प्रदेश) के बांदरी में बुंदेलखंड, सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए…

हिमाचल : गिद्दे के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय हरोली उत्सव

शिमला/ऊना, 28 अप्रैल (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना का तीन दिवसीय हरोली उत्सव शुक्रवार को भव्य पंजाबी संस्कृति के लोक नृत्य गिद्दे के साथ आरम्भ हुआ । मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे । हरोली विधानसभा के बढेरा मैदान में हरोली क्षेत्र की 5000 से अधिक…

मनरेगा बना बच्चों की प्रतिभा निखारने का माध्यम

भोपाल, 28 अप्रैल (जनसमा)। मध्यप्रदेश के महात्मा गाँधी नरेगा (मनरेगा) ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक बदलाव लाने की दिशा में भी बेहतर प्रयास किये हैं। इसी क्रम में खेलों में रुचि जगाने एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को उभारने के लिये गाँवों में खेल मैदान का…

बेहतरीन चिकित्सा सेवाओं के लिए हरियाणा सरकार ने लिए अहम निर्णय

चंडीगढ़, 28 अप्रैल (जनसमा)। हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने प्रदेश के लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कई अहम निर्णय लिए हैं जिसमें 150 एम्बूलेंस (बेसिक लाइफ स्पोर्ट) और 20 एमएमयू (मेडिकल मोबाइल यूनिट) खरीद, एफआरयू (फर्स्ट रैफरल यूनिट) का सुदृढ़ीकरण तथा नवजात स्थिरीकरण…

रॉबर्ट वाड्रा ने जमीन सौदे में 50 करोड़ रुपये अवैध तरीके से कमाए : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने साल 2008 में हरियाणा में एक जमीन सौदे से 50 करोड़ रुपये का अवैध मुनाफा कमाया था। अंग्रेजी अखबार इकॉनॉमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वाड्रा के…

एसएलएनपी के तहत देशभर में लगाई गईं 21 लाख से अधिक एलईडी स्ट्रीट लाइटें

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (जनसमा)। भारत सरकार के राष्ट्रीय स्ट्रीट लाइटिंग कार्यक्रम (एसएलएनपी) के अंतर्गत देशभर में 21 लाख से अधिक पारंपरिक स्ट्रीट लाइट के स्थान पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। नई लाइट से सड़कों पर अधिक रोशनी हुई है और निवासियों और वाहन चालकों के बीच सुरक्षा…

Gadkari

मध्यप्रदेश में लगभग 300 किलोमीटर लम्बा चम्बल एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (जनसमा)। मध्यप्रदेश में चम्बल एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जायेगा। लगभग 300 किलोमीटर लम्बा चम्बल एक्सप्रेस-वे 6 लेन का प्रस्तावित है। एक्सप्रेस-वे का राइटऑफ वे 100 मीटर का होगा और इसमें 2500 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जायेगी। इसमें से लगभग 50 प्रतिशत जमीन सरकारी है जिसके अधिग्रहण…

Pankaj Jain

फिल्म : दुनिया को मूर्ख बनाने निकला ‘नॉटी गैंग’

तनाव और बोझिल ज़िंदगी से जुझते दर्शकों को अब कुछ नया चाहिए। ऐसा विषय, जो उन्हें हंसा सके, गुदगुदा सके यानी फुल कॉमेडी। निर्माता-निर्देशक ने लोगों की भावनाओं को समझा और तय किया कि वो एक ऐसी फिल्म बनाएंगे, जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लगा सके, उन्हें खूब हंसने…

Shankh Ghosh

बांग्ला भाषा के प्रोफेसर शंख घोष को 52वां ज्ञानपीठ पुरस्कार

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (जनसमा)।  राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरूवार (27 अप्रैल, 2017) को नई दिल्ली में प्रोफेसर शंख घोष को 52वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदय ने कहा कि पद्मभूषण प्रोफेसर शंख घोष एक उत्कृष्ट कवि और समालोचक, विख्यात शिक्षक हैं, जो 1977 में ही…

राहुल बजाज को मिला सीआईआई प्रेसिडेंट लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरूवार को नई दिल्ली में बजाज ऑटो लिमिटेड के चेयरमैन राहुल बजाज को सीआईआई प्रेसिडेंट लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया और महिला उद्यमियों को सीआईआई फाउंडेशन आदर्श महिला का अवॉर्ड दिया। इस मौके पर माननीय राष्ट्रपति ने अवॉर्ड विजेता राहुल बजाज…

…जब मुख्यमंत्री वीरभद्र ने प्रधानमंत्री मोदी का किया स्वागत

शिमला, 27 अप्रैल (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरूवार को जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, जहां से प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय हवाई सम्पर्क ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (उड़ान) योजना की शुरूआत की। प्रधानमंत्री ने शिमला से नई दिल्ली के…

केजरीवाल ने पार्षदों से ‘पार्टी से विश्वासघात न करने का’ अनुरोध किया

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में 270 में से सिर्फ 48 वार्डो में जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों से मुलाकात की और उनसे ईमानदारी से काम करने और…

मप्र : 600 से अधिक जोड़ों ने लिए सात फेरे, 23 का पढ़ाया गया निकाह

भोपाल, 27 अप्रैल (जनसमा)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को धार जिले के धरमपुरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए। एक ही पंडाल के नीचे लगभग सवा 600 जोड़ों ने हिन्दू रीति-रिवाज के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के सामने सात…