Category Archives: समाचार

Amit Shah

त्रिपुरा में माणिक सरकार की सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है : अमित शाह

कुमारघाट(त्रिपुरा),08 मई (जनसमा)। “मैं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार को चुनौती देता हूँ कि यदि आप पाक साफ हैं, यदि आप के लोग रोज वैली चिटफंड घोटाले में लिप्त नहीं हैं तो रोज वैली चिटफंड घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दीजिये। अगर जांच सही तरीके से हुई तो रोज…

राधा मोहन ने राज्यों को मौसम से संबंधित आकस्मिकता के लिए लिखा पत्र

नई दिल्ली, 08 मई (जनसमा)। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने सोमवार को राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के सभी मुख्यमंत्रियों को मौसम से संबंधित आकस्मिकता को प्रबंधित करने की तैयारियों की समीक्षा के लिए पत्र लिखकर आग्रह किया है, ताकि अगर मौसम का कोई भी संभव अग्रिम प्रतिकूल प्रभाव किसानों पर…

भाजपा कर रही विपक्ष की ‘आवाज को दबाने’ की बड़ी साजिश : संजय

नई दिल्ली, 8 मई। दिल्ली सरकार के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए 2 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का आरोप के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को इस घटनाक्रम के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताते हुए पूरे पार्टी…

दिल्ली मेट्रो में अब सफर हुआ महंगा, बढ़ गया किराया

नई दिल्ली, 8 मई। दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को किराया वृद्धि की घोषणा कर दी है। इस संबंध में बैठक जारी है। दिल्ली मेट्रो के किराये में वृद्धि पर निर्णय के लिए निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब दिल्ली मेट्रो में न्‍यूनतम किराया 10 रुपये…

दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा पिछले 6 सालों का रिकार्ड

नई दिल्ली, 8 मई। राष्ट्रीय राजधानी  दिल्ली में अब गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को लू के थपेड़ों के बीच तापमान बढ़कर 44.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह गर्मी के मौजूदा मौसम में औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक रहा। राजधानी में 2011 के…

नर्मदा सेवा जीवन का मिशन है, यह राजनैतिक कर्मकांड नहीं : शिवराज

भोपाल, 08 मई (जनसमा)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा सेवा यात्रा अब एक सामाजिक आंदोलन बन चुकी है। नर्मदा सेवा जीवन का मिशन है। यह राजनैतिक कर्मकांड नहीं है। उन्होंने कहा कि नदियों, पर्यावरण और जल को बचाना सरकार और हर नागरिक का कर्तव्य…

Tagore

टैगोर देश के एक आदर्श राजदूत थे, जब दुनिया में भारत के बारे में बहुत कम ज्ञान था : प्रणब मुखर्जी

नई दिल्ली, 08 मई (जनसमा)। गुरुदेव रबिन्‍द्रनाथ टैगोर की जयंती (9 मई, 2017) की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा है- ‘‘गुरुदेव रबिन्‍द्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर मैं अपने देशवासियों के साथ भारत के इस महान व्‍यक्तित्‍व को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं…

Mobile Tower

देश में 9 महीने में लगे 2 लाख से ज्यादा मोबाइल टाॅवर

नई दिल्ली, 8 मई (जनसमा)। केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया है कि सरकार ने पिछले 9 महीने में 2 लाख से ज्यादा मोबाइल टाॅवर लगाए हैं। इसके अलावा सिन्हा ने मोबाइल टाॅवर रेडिएशन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर के बारे में भी सरकार की हालिया पहले के बारे…

क्या मध्यप्रदेश देश को दूसरा राष्ट्रपति देगा ?

नई दिल्ली, 8 मई (जनसमा)। इस साल 27 जुलाई को वर्तमान राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी रिटायर हो जाएंगे। इससे पहले देश को नया राष्ट्रपति चुनना होगा। राजनीति के हलकों में इस बात की चर्चा है कि क्या देश को मध्यप्रदेश दूसरा राष्ट्रपति देगा ? याद रहे, मध्यप्रदेश से पहले राष्ट्रपति बने…

Emmanuel Macron

फ्रांस में 39 वर्षीय इमानुएल मैक्रों राष्ट्रपति चुन लिए गए

पेरिस, 8 मई | फ्रांस में उदार मध्यमार्गी उम्मीदवार इमानुएल मैक्रों राष्ट्रपति चुन लिए गए। फ्रांसीसी मतदाताओं ने धुर दक्षिपंथी उम्मीदवार मरीन ले पेन को नकार दिया। मैक्रों को 2.07 करोड़ वोट मिले हैं जबकि ले पेन को 1.06 करोड़ वोट मिलें। यूरोपीय संघ समर्थक मध्यमार्गी नेता 39 वर्षीय इमैनुएल…

Rajnath

नक्सलियों की हिंसा के कारण बीस साल में 12 हजार लोगों की जानें गई

नई दिल्ली, 08 मई (जनसमा)। विगत 20 वर्षों में देश में माओवादी उग्रवादियों की या नक्सलवादी हिंसक गतिविधियों के कारण 12 हजार लोगों की जानें गई है। इन 12 हजार लोगों में 27 सौ सुरक्षा बलों के जवान हैं , शेष 9 हजार 300 निर्दोष, निरीह और मासूम जनता। वामपंथी…

Narmada

मुस्लिम बहुल गाँवों में नर्मदा सेवा यात्रा का स्वागत

भोपाल, 08 मई (जनसमा)। “नमामि देवि नर्मदे”- सेवा यात्रा प्रदेश के नर्मदा तट के गाँवों और शहरों का भ्रमण करते हुए, रविवार को अनूपपुर जिले के ग्राम फरहदा पहुँची। मुस्लिम बहुल ग्राम फरहदा में कौमी एकता कमेटी के सदस्यों ने यात्रियों को शरबत पिलाकर स्वागत किया। गाँवों में सड़क के…

Vishwas Sarang

हास्य रैली निकाली गई ‘हास्य दिवस’ के मौके पर भोपाल में

भोपाल, 07 मई (जनसमा)।   हास्य दिवस के मौके  पर भोपाल में हास्य रैली निकाली गई। सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने बोर्ड ऑफिस चौराहे से हास्य रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली 7 मई ‘हास्य दिवस’ के मौके पर आयोजित की गयी थी। मंत्री सारंग स्वयं भी रैली…

Heat

2011 के बाद 7 मई दिल्ली में सर्वाधिक गर्म रही

नई दिल्ली, 7 मई | राजधानी में 2011 के बाद यह सर्वाधिक गर्म 7 मई रही। राष्ट्रीय राजधानी रविवार को गर्मी से उबल पड़ी। लू के थपेड़ों के बीच तापमान बढ़कर 44.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह गर्मी के मौजूदा मौसम में औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक रहा।…

Rajnath

राज्‍यों में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति की समीक्षा करेंगे राजनाथ सिंह 

नई दिल्ली, 07 मई (जनसमा)। केन्‍द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को नई दिल्‍ली में देश के विभिन्‍न राज्‍यों में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति की समीक्षा करेंगे। आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्‍तीसगढ, झारखंड, महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, ओडीशा, उत्‍तर प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्रियों को बैठक में शामिल होने के…

Kumar Vishwas

केजरीवाल भ्रष्टाचार करें यह मैं मान ही नहीं सकता : कुमार विश्वास

नई दिल्ली, 7 मई | आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास ने कहा है कि मैं 12 साल से केजरीवाल को जानता हूं, वे भ्रष्टाचार करें यह मैं मान ही नहीं सकता| बिना आधार के आरोप लगाना गलत है| इसके कारण पार्टी के कार्यकर्ता भी निराश हैं। इन…

Security force

लश्कर-ए-तैयबा का एक वांछित आतंकवादी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

श्रीनगर, 7 मई | लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी फैयाज़ अहमद अश्वार उर्फ सेठा जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। आतंकवादी फैयाज़ अहमद उधमपुर आतंकवादी हमला मामले में वांछित था और अगस्त 2015 से लापता था जिसमें बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए थे।…

Kapil Mishra

केजरीवाल को दो करोड़ रुपए नकद लेते हुए देखा : कपिल मिश्रा

नई दिल्ली, 7 मई । दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनकी आंखों के सामने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक अन्य मंत्री सत्येन्द्र जैन से दो करोड़ रुपए नकद लेते हुए देखा। मिश्रा ने राजघाट पर मीडिया से बात करते हुए रविवार को संवाददाताओं से…

Japan-India

मेट्रो के लिए डिब्बे बनाने के काम में मदद करे जापान : जेटली

नई दिल्ली, 07 मई (जनसमा)। भारत ने जापानी कंपनियों से आग्रह किया कि वे भारत में मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए डिब्बे बनाने के काम में मदद करे। वित्त मंत्री अरुण जेटली और जापान के वित्‍त मंत्री तारो असो ने रविवार को भारत और जापान के बीच बढ़ते संतुलन को…

दिल्ली में गैस लीक से 300 से होने ज्यादा छात्राएं बीमार

नई दिल्ली, 06 मई (जनसमा)। दिल्ली में केमिकल कंटेनर से लीक हुई गैस से लगभग 300 स्कूली छात्राएं बीमार हो गई हैं जिनको विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फोटो : इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती पीडि़त छात्राएं। (आईएएनएस) मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार सुबह दक्षिणी दिल्ली के…