Category Archives: समाचार

मानसून आने से पहले ही मध्यप्रदेश में बाढ़ से निपटने की तैयारी

भोपाल, 16 मई (जनसमा)। मध्यप्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से पहले ही बाढ़ से निपटने की रणनीति बनने लगी है। बाढ़ संभावित जिलों में 15 जून या मानसून की वर्षा शुरू होते ही कंट्रोल-रूम स्थापित हो जाएंगे। राज्य स्तर का कंट्रोल-रूम राहत आयुक्त कार्यालय में खुलेगा। प्रमुख सचिव राजस्व…

मुख्यमंत्री को कचरा उठाते देख जुट गए और भी लोग

भोपाल, 16 मई (जनसमा)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब अचानक खुद ही कचरा उठाना शुरू कर दिया तो वहां मौजूद लोग अपने को रोक नहीं पाए और सब लोग साफ-सफाई में जुट गए। शिवराज ने मंगलवार को अमरकंटक में स्वयं सफाई कर ‘समग्र स्वच्छता’ का संदेश दिया और…

लालू के 22 ठिकानो पर आयकर विभाग ने की छापेमारी, भाजपा पर भड़के लालू

नई दिल्ली, 16 मई (जनसमा)। मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके परिवार के खिलाफ कथित एक हजार करोड़ की ‘बेनामी संपत्ति’ मामले में आयकर (आईटी) विभाग ने 22 स्थानों पर छापेमारी की। आईटी ने यह छापेमारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह कहने के…

केंद्र सरकार हरियाणा में बनाएगी दो और सीपेट संस्थान

चण्डीगढ, 16 मई (जनसमा)। केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री अनंत कुमार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई मांगों को मौके पर ही स्वीकृत करते हुए घोषणा की कि हरियाणा में दो और नए सीपेट (सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी) स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दो…

PAC Award

हिमाचल प्रदेश गवर्नेंस में प्रथम स्थान पर, असामनता न के बराबर

शिमला,16 मई (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ शासन के लिए सार्वजनिक मामले सूचकांक (पीएआई)-2017 पर किए गए सर्वेक्षण के आधार पर देश के छोटे राज्यों (दो करोड़ से कम आबादी वाले) की श्रेणी में प्रथम स्थान पर आंका गया है। पब्लिक अफेयर सेंटर द्वारा यह सर्वेक्षण भारत के समूचे राज्यों…

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा को मिली एक और हॉलीवुड फिल्म

मुंबई, 16 मई। प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड के कई और फिल्म मेकर्स की नज़रों में है। क्वांटिको सीरीज़ और बेवाच में अपनी दमदार उपस्थिति से उन्होंने हॉलीवुड में धमाका तो किया ही है, उन अभिनेत्रियों के होश भी उड़ा दिए हैं, जिनकी हॉलीवुड में तूती बोलती रही है। अब प्रियंका…

Mukherjee

लोकतंत्र की मजबूती के लिए ’’थ्री डी’’ आवश्यक-राष्ट्रपति

जयपुर, 15 मई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि बहस, असहमति और निर्णय (डिबेट, डिसेसन और डिसीजन) देश की संसदीय प्रणाली की विशेषता है, जो हमारे लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस संसदीय परम्परा के जरिए देश की संसद एवं 29 राज्यों…

ATM

रेनसमवेयर : बैंकों से एटीएम शुरू न करने निर्देश

नई दिल्ली, 15 मई (जनसमा)। रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों से कहा है कि जब तक सॉफ्टवेयर अपडेट न कर लिया जाए तब तक वह एटीएम शुरू न करें। दुनियाभर के कम्‍प्‍यूटरों पर हुए वाना क्राई रेनसमवेयर नामक साइबर हमले के मद्देनजर यह निर्देश जारी किए गए। आकाशवाणी ने अपने…

सरकारी संस्थान धार्मिक रस्मों के आयोजन के स्थान नहीं : वीरभद्र

शिमला, 15 मई (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि सरकारी संस्थानों को धार्मिक रस्मों के आयोजन का स्थान नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में किसी भी प्रकार की धार्मिक संस्था को सभाएं आयोजित करने की इजाजत नहीं है। वीरभद्र ने कहा कि…

शिवराज ने नर्मदा सेवा मिशन 2017 की कार्य-योजना प्रधानमंत्री को सौंपी

अमरकंटक (मध्यप्रदेश), 15 मई (जनसमा)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को अनूपपुर जिले के अमरकंटक में “नमामि देवि नर्मदे’- सेवा यात्रा की पूर्णता और नर्मदा सेवा मिशन के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नर्मदा सेवा मिशन की कार्ययोजना-2017 सौंपी। इस मिशन को 19 विभाग मिलकर आगे बढ़ाएंगे।…

नर्मदा नदी संरक्षण अभियान फ्यूचर विजन का परफेक्ट डॉक्यूमेंट है : मोदी

अमरकंटक (मध्यप्रदेश), 15 मई (जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सोमवार को “नमामि देवि नर्मदे” – सेवा यात्रा पूर्णता समारोह के मौके पर नर्मदा नदी के उद्गम-स्थल अनूपपुर जिले के अमरकंटक में जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मध्यप्रदेश सरकार ने नर्मदा नदी के संरक्षण अभियान को लेकर…

खत्म हुआ 12 साल पुराना धरना, एक्सप्रेस वे बनने का रास्ता साफ

चंडीगढ़, 15 मई (जनसमा)। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस वे (केजीपी) और कुंडली मानेसर-पलवल एक्सप्रैस वे (केएमपी) की राह का आखिरी रोड़ा रविवार को हट गया। अपनी जमीन बचाने के लिए 17 नवंबर 2005 से धरने पर बैठे बढख़ालसा गांव के ग्रामीणों ने हवन कर धरना समाप्त करने की घोषणा की और रोड के…

झारखंड में किया जाएगा ‘रैपिड इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम’ का निर्माण

रांची, 15 मई (जनसमा)। बेलारूस और भारत की ज्वाइंट वेंचर कम्पनी ‘स्काईवे टेनाकी इंजीनियरिंग’ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से रविवार को मुलाकात की। यह कम्पनी झारखंड में ‘पांचवीं पीढ़ी के रैपिड इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम’ का निर्माण करेगी। इस इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट की गति 500 किलोमीटर प्रति घंटे…

योग दिवस पर लखनऊ में प्रधानमंत्री के साथ 55 हजार लोग करेंगे योग

लखनऊ, 15 मई (जनसमा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 21 जून को मनाए जाने वाले ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ पर लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ लगभग 55 हजार लोग भाग लेंगे।…

Minister Gupta

मध्य प्रदेश में मरीजों की शिकायत पर मंत्री पहुँचे हास्पिटल

  भोपाल, 15 मई । राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता सुबह 10 बजे जे.पी. हास्पिटल पहुँचे। गुप्ता को मरीजों ने बताया कि आउटडोर कक्ष 52 में मरीजों की भीड़ है लेकिन डॉक्टर नहीं है। गुप्ता तुरंत कक्ष 52 के पास पहुँचे और अधीक्षक से डॉक्टर के बारे में…

Superstar Rajinikanth

ईश्वर की मर्जी हुई तो राजनीति में जाने के बारे में सोचेंगे सुपरस्टार रजनीकांत

चेन्नई, 15 मई | सुपरस्टार रजनीकांत ने सोमवार को कहा कि अगर ईश्वर की  मर्जी हुई तो वह राजनीति में जाने के बारे में सोचेंगे। उन्होंने अपने प्रशंसकों से सिगरेट और शराब से दूर रहने की अपील भी की। रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों से कहा, “ईश्वर ही इस बात का फैसला करते…

Shakti

फिल्म ‘इश्क का मंजन’ दिखाएगी शक्ति कपूर का घिनौना किरदार

मुंबई, 15 मई। लंबे समय तक खलनायकी में अपने तेवर दिखाने और रंगीनमिजाज़ी के लिए विख्यात रहे शक्ति कपूर अब भी नहीं बदले हैं। आज भी मौका मिले, तो नापाक हरकतें करने से बाज नहीं आएंगे लेकिन उनकी हरकतें रीयल नहीं, रील तक सीमित हैं। अपने कैरेक्टर की सही रेंज…

Mengo

राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन में ‘सदाबहार आम‘ के चार पेड़

नई दिल्ली, 14 मई (जनसमा)। कोटा के प्रगतिशील किसान, किशन सुमन द्वारा राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन में ‘सदाबहार आम‘ के चार पेड़ लगाए गये हैं। सुमन द्वारा आम की ‘सदाबहार‘ किस्म की पहचान की गई है, जो वर्ष भर फल देती है। उनके चार बीघा खेत में आम के…

Kapil Mishra

आम आदमी पार्टी ने चंदे के ब्‍यौरों को चुनाव आयोग से छुपाया

नई दिल्ली, 14 मई (जनसमा)। आम आदमी पार्टी के बर्खास्‍त मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने तीन साल के चंदे के ब्‍यौरों को चुनाव आयोग से छुपाया और बैंक के फर्जी ब्‍यौरे उपलब्‍ध कराए। कपिल मिश्रा बुधवार से भूख हड़ताल पर है। उनकी मांग है कि मुख्यमंत्री…

Mukherjee

राष्ट्रपति पहला भैरों सिंह शेखावत स्मारक व्याख्यान देंगे

नई दिल्ली, 14 मई (जनसमा)। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 15 मई को राजस्थान यात्रा पर जयपुर जाएंगे। वे वहां पहला भैरों सिंह शेखावत स्मारक व्याख्यान देंगे और सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को लोक सेवा के लिए पहला भैरों सिंह शेखावत लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड प्रदान करेंगे। भैरोंसिंह शेखावत भारत…