Category Archives: समाचार

Modi

प्रधानमंत्री अमरकंटक में नर्मदा सेवा मिशन लॉन्च करेंगे

नई दिल्ली, 14 मई (जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दोपहर अमरकंटक में नर्मदा सेवा यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और नर्मदा सेवा मिशन लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा “मध्यप्रदेश के अमरकंटक में नर्मदा सेवा यात्रा के समापन पर कल दोपहर को मनाने के लिए कार्यक्रम में शामिल…

wrestling

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में सुमित कुमार को रजत पदक

नई दिल्ली, 14 मई | एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के अंतिम दिन रविवार को भारत के सुमित कुमार ने पुरुषों की 125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। सुमित को अपने वर्ग के फाइनल में ईरान के यादोल्लाह मोहम्मद काजरान मोहेबी ने 6-2 से हराया। India’s Sumit and Yadollah…

Chauhan

अमरकंटक में मोदी की यात्रा की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

भोपाल, 14 मई (जनसमा)।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक में ‘नमामि देवि नर्मदे’-सेवा यात्रा के पूर्णता कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारी समय-सीमा में करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि 15…

गैस पाइपलाइन के जरिये झारखंड में 2500 करोड़ रुपये का निवेश

रांची, 13 मई (जनसमा)। केन्द्र सरकार द्वारा जुलाई से झारखण्ड में जगदीशपुर-हल्दिया गैस पाइपलाइन परियोजना की शुरूआत की जा रही है। इस पाइपलाइन परियोजना के जरिये झारखण्ड में लगभग ढाई हजार करोड़ का निवेश किया जा रहा है। शुक्रवार को केंद्रीय पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव…

निमोनिया, मेनिनजाइटिस से बचाने के लिए न्यूमोकोकल कंजुगेट टीका लॉन्च

मंडी (हिमाचल प्रदेश), 13 मई (जनसमा)। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री जे पी नड्डा ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के लाल बहादुर शास्‍त्री मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में न्‍यूमोनिया की रोकथाम के लिए न्यूमोकोकल कंजुगेट टीका जारी किया। 90 प्रकार के न्‍यूमोनिया बैक्‍टीरिया से संक्रमण की कई…

सभी भ्रष्टाचार केजरीवाल के निर्देशों पर हो रहे हैं : मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 13 मई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में हुए भ्रष्टाचार का आरोप आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाते हुए नैतिक आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की। शनिवार को मनोज…

आर्थिक सशक्तिकरण के जन-आंदोलन में अहम भूमिका निभाएंगे स्व-सहायता समूह

भोपाल, 13 मई (जनसमा)। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण का जन-आंदोलन बनाया जायेगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इस संबंध में बैठक में स्व-सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण के लिये रणनीति बनाने के निर्देश दिये। प्रदेश में वर्तमान में दो लाख से अधिक सक्रिय स्व-सहायता…

नेशनल हैराल्ड मामले में मीडिया में फैलाया जा रहा झूठ : सिंघवी

नई दिल्ली, 13 मई (जनसमा)। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में हुई कार्यवाही के संबंध में कहा है कि सुबह से सरकार के कुछ एजेंटों द्वारा…

किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए योगी ने उठाए कदम

लखनऊ, 13 मई (जनसमा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि है राज्य की अधिकांश आबादी आर्थिक रूप से कृषि पर निर्भर है। इसलिए कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और सहकारिता को प्रोत्साहित कर किसानों की आमदनी दोगुनी करने का काम शुरु किया गया है। उन्होंने प्रदेश…

ज्यादा नमक, चीनी और मोटापा बढ़ाने वाले पैकेज्ड फूड पर लग सकता है अतिरिक्त टैक्स

नई दिल्ली, 12 मई (जनसमा)। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी एफएसएसएआई ने अधिक वसा, चीनी और नमक वाले पैकेज्ड फूड पर अलग से टैक्स लगाने का एक प्रस्ताव दिया है। अब इस प्रस्ताव को लेकर पैकेज्ड फूड बनाने वाली कम्पनियां और रेस्त्रां असमंजस हैं। एफएसएसएआई के 11 सदस्यीय…

भविष्य में सभी चुनावों में वीवीपैट से जुड़ी ईवीएम का होगा इस्तेमाल : निर्वाचन आयोग

नई दिल्ली, 13 मई (जनसमा)। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वह भविष्य में सभी चुनावों में वेरिफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) से जुड़ी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का प्रयोग करेगा, जिससे उम्मीदवार के वोट की पुष्टि हो सके। शुक्रवार को चुनाव आयोग द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद…

सस्ती दवाओं के लिए खोले गए औषधि केन्‍द्रों में 3 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी

नई दिल्ली, 13 मई (जनसमा)। केन्द्र सरकार द्वारा सस्‍ती और गुणवत्‍तासम्‍पन्‍न दवाओं के लिए खोले गए जनऔषधि केन्‍द्रों में इस साल के अंत तक 3 हजार ज्यादा औषधि केन्‍द्रों की बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल अभी देश में 1320 जनऔषधि केन्द्र चल रहे हैं। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के बारे में मीडिया को सम्‍बोधित…

terrorists

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष-विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में 2 लोगों की मौत

जम्मू, 13 मई (जनसमा)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष-विराम का उल्लंघन करते हुए भारी संख्या में मोर्टार दागे जिससे दो भारतीय नागरिकों की मौत की खबर है।…

Ship

कोचीन शिपयार्ड मे पांच सौ यात्रियों की क्षमता वाले पोतों का निर्माण

नई दिल्ली, 13 मई (जनसमा)।  कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत चार यात्री-कार्गो पोत बना रही है। अंडमान एवं निकोबार प्रशासन द्वारा दिए गए ऑर्डर के मुताबिक इन पोतों में से दो पोत ऐसे होंगे जिनमें 500…

Save child

ऑनलाइन बाल यौन उत्पीड़न सामग्री को खत्म करने के लिए आदेश

नई दिल्ली, 13 मई (जनसमा)। ऑनलाइन बाल यौन उत्पीड़न सामग्री को खत्म करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 79(2) (सी) के तहत इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत इंटरनेट सेवा प्रदाता (आईएसपी) को 31 जुलाई 2017 तक इंटरनेट वॉच…

Farmer

‘जाजम बैठकें‘ : विशेषज्ञों से रूबरू होंगे राजस्थान के किसान

कोटा, 13 मई। तीन दिवसीय ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट‘ (ग्राम) में आयोजित ‘जाजम बैठकें‘ किसानों के लिये वरदान साबित होगी। इन बैठकों में कोटा संभाग के किसान 24 मई से 26 मई तक तीनों दिन कृषि, उद्यानिकी और पशु पालन के विशेषज्ञों से रूबरू होकर जिज्ञासाओं अथवा समस्याओं का निराकरण…

Tilakwale Baba

नर्मदा को स्वच्छ बनाने की अलख जगा रहे हैं तिलक वाले बाबा

भोपाल, 13 मई। तिलक वाले बाबा कमल गिरि महंत माँ नर्मदा को प्रदूषण मुक्त बनाने की अलख जगा रहे हैं। बाबा पिछले सवा दो माह से नर्मदा सेवा यात्रा के साथ-साथ चल रहे हैं। बाबा का संबंध महेश्वर के सातमाता मंदिर से है। अपने दोपहिया वाहन से नर्मदा यात्रा में…

Florence Nightingale

‘फ्लोरेंस नाइटिंगल’ को समर्पित ‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे’

नई दिल्ली, 12 मई (जनसमा)। अस्पताल में काम करने वाली नर्सें किसी भी मरीज के लिए कितनी महत्वपूर्ण होती हैं यह हर मरीज और उनके परिजन अच्छी तरह से जानते हैं। आज यानी शुक्रवार 12 मई ‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे’ है और इसे पूरी दुनिया में मनाया जाता है। आज का…

terrorist

पाकिस्तानी आतंकवादी गुट की भारत और अफगानिस्तान पर हमले की योजना

नई दिल्ली, 12 मई (जनसमा)। अमरीका के एक टाॅप स्पाई मास्टर ने कहा है कि पाकिस्तान स्थित एक आतंकवादी गुट भारत और अफगानिस्तान पर हमले की योजना बना रहा है। अमरीका के नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर डेनियल कोट्स ने सीनेट की सेलेक्ट कमेटी को बताया कि इस्लामाबाद पाकिस्तान में स्थित…

मप्र : नर्मदा के दोनों तटों पर लगेंगे एक लाख से ज्यादा नाशपाती के पौधे

भोपाल, 12 मई (जनसमा)। मध्यप्रदेश में आगामी 2 जुलाई को प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान में अनूपपुर जिले में नाशपाती फल के पौधे लगाये जायेंगे। इसके लिये उद्यानिकी विभाग द्वारा सभी जरूरी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। कलेक्टर अजय शर्मा ने बताया है कि अमरकंटक बायोस्फियर जोन नाशपाती फल के…