wrestling

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में सुमित कुमार को रजत पदक

नई दिल्ली, 14 मई | एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के अंतिम दिन रविवार को भारत के सुमित कुमार ने पुरुषों की 125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

सुमित को अपने वर्ग के फाइनल में ईरान के यादोल्लाह मोहम्मद काजरान मोहेबी ने 6-2 से हराया।

India’s Sumit and Yadollah Mohammadkazem Mohebi of Iran in action during Asian Wrestling Championship final in New Delhi on May 14, 2017. (Photo: IANS)

भारत ने इस चैम्पियनशिप में अंतिम रूप से कुल 10 पदक जीते। इनमें एक स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य शामिल हैं।