Category Archives: समाचार

हरियाणा : अगले एक वर्ष में एलईडी लाईटों से रोशन होंगी सभी सरकारी इमारतें

चण्डीगढ़, 25अप्रैल (जनसमा)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में आगामी एक वर्ष की समयावधि में सभी सरकारी भवनों में एलईडी लाईटे लगाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा सोमवार को पलवल जिला के दुधौला गांव में रेनीवेल आधारित पेयजल संवर्धन योजना व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की आधारशिला…

राजनाथ और शिवराज ने किया त्रिगुण्डी पौध-रोपण

भोपाल, 25 अप्रैल (जनसमा)। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मण्डला के कुम्भ स्थल पर त्रिगुण्डी (पीपल, बरगद, नीम) पौध-रोपण किया। शास्त्रों में मान्यता है कि एक साथ उगे पीपल, बरगद और नीम वृक्ष की परिक्रमा करने से तीन गुना पुण्य…

सुकमा हमले को ‘लाल आतंक’ कहे जाने पर भाकपा ने आपत्ति जताई

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर सोमवार को हुए नक्सली हमले की निंदा करते हुए कहा कि इसे ‘लाल आतंक’ न कहा जाए। भाकपा ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, “पार्टी सुकमा में जवानों की हत्या…

Minister Manoj Sinha

ट्विटर पर ही निपटा दिए गए दूरसंचार से संबंधित 99 प्रतिशत मामले

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (जनसमा)। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल कर रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्‍हा द्वारा शिकायतों के पंजीकरण और समाधान के लिए पिछले वर्ष शुरू की गई ट्विटर सेवा के बाद लगभग 99 प्रतिशत शिकायतों का सोशल मीडिया…

कश्मीर की बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था पर महबूबा की महत्वपूर्ण बैठक

श्रीनगर, 25 अप्रैल। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में एकीकृत मुख्यालय की एक महत्वपूर्ण बैठक जारी है। राज्य में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह एकीकृत मुख्यालय राज्य में आतंकवाद रोधी अभियानों के…

सबसे अधिक राशि आवंटन कर कृषि क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही सरकार : राधा मोहन

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (जनसमा)। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने  कहा है कि केन्द्र सरकार किसानों के कल्याण के लिए कृषि में सबसे अधिक राशि का आवंटन कर कृषि क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। केन्द्र सरकार का लक्ष्य है कि फसल उत्पादकता में…

हिमाचल प्रदेश का 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित

शिमला, 25 अप्रैल (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट hpbose.org पर देख सकते हैं। कुल परीक्षा परिणाम 72.89 प्रतिशत रहा। बोर्ड ने इस बार 27 दिनों में 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट…

राजस्थान : किसानों को मिलेगा 15 हजार करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त फसली ऋण

जयपुर, 25 अप्रैल (जनसमा)। राजस्थान के सहकारिता मंत्री अजय  सिंह किलक ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा कि वर्ष 2017-18 में प्रदेश के किसानों को 15 हजार करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त फसली ऋण बांटा जाएगा। जिसमें से 9 हजार करोड़ रुपये का ऋण खरीफ सीजन में दिया जाएगा।…

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा को दी जमानत

मुंबई, 25 अप्रैल। बम्बई उच्च न्यायालय ने 2008 में मालेगांव में हुए बम विस्फोट मामले की मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उनकी गिरफ्तारी के करीब नौ साल बाद मंगलवार को जमानत दे दी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा मई 2016 में साध्वी को ‘क्लीन चिट’ दिए जाने के बाद…

PM Modi

ग्रामीण भारत के बदलाव में पंचायती राज कर्मियों की भूमिका अहम : मोदी

नई दिल्ली, 24 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से लोगों की सेवा करने के लिए कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए सोमवार को कहा कि वे भारत के बदलाव में अहम भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर मोदी ने कहा, “ग्रामीण भारत…

केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं के लिए धन आवंटन में भारी कमी की गई : वीरभद्र

शिमला, 24 अप्रैल (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है, ताकि इन योजनाओं का समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम, त्वरित सिंचाई कार्यक्रम (जो अब प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का…

छत्तीसगढ़ : सूर्य देवता की कृपा से खेती के लिए मुफ्त मिल रही बिजली

रायपुर, 24 अप्रैल। देश का एक ऐसा राज्य है छत्तीसगढ़, जहां प्रदेश सरकार की कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को तीन हॉर्स पावर के सिंचाई पम्पों के लिए छह हजार यूनिट और पांच हॉर्स पावर तक पम्पों के लिए साढ़े सात हजार यूनिट बिजली पिछले आठ साल से निःशुल्क…

किसानों की उन्नति के लिए ठोस कार्रवाई करने वाली यह पहली सरकार : राधा मोहन

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (जनसमा)। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राधा मोहन सिंह ने कहा है कि आजादी के बाद से यह पहली सरकार है जो खेतीबाड़ी के विकास के साथ किसानों के आर्थिक उन्नयन के बारे में ना सिर्फ विचार कर रही है बल्कि किसानों की उन्नति के लिए…

मजदूरों की मजदूरी का समय-सीमा में भुगतान बैंकों की प्राथमिकता में हो : शिवराज

भोपाल, 24 अप्रैल (जनसमा)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि गरीब मजदूरों को मनरेगा की मजदूरी का समय-सीमा में भुगतान बैंकों की प्राथमिकता में हो। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को उनके गाँव में ही पेंशन उपलब्ध करवायें। किसानों को समर्थन मूल्य पर…

भाजपा-पीडीपी गठबंधन में कोई दरार नहीं : राम माधव

नई दिल्ली, 24 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर में गठबंधन साझीदार पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ किसी भी तरह के मतभेद से इनकार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग देगी। भाजपा के महासचिव और पूर्वोत्तर राज्यों तथा जम्मू…

ताजमहल देखने के लिए कपड़ों का रंग या धार्मिक नाम-प्रतीक पर प्रतिबन्ध नहीं

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (जनसमा)। समाचार पत्रों और दृश्य मीडिया के माध्यम से यह समाचार प्रकाशित और प्रसारित हो रहा है कि 19 अप्रैल 2017 को ताज महल देखने आयी महिला पर्यटकों को राम नाम लिखे भगवा दुपट्टे उतरवा कर ही अन्दर जाने दिया गया था। भारत सरकार के संस्कृति…

election

पारदर्शी मतदान के लिए चुनाव आयोग खरीदेगा 16 लाख से ज्यादा वीवीपीएटी

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (जनसमा)। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 2017-18 और 2018-19 के दौरान अनुमानित 3,173.47 करोड़ रुपये लागत के 16,15,000 मतदाता सत्‍यापन योग्‍य पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) सार्वजनिक क्षेत्र की इकाईयों बीईएल तथा ईसीआईएल से खरीदने के लिए आशय पत्र जारी किया है। ईसीआईएल और बीईएल के मुख्य…

Security Forces

कश्मीर में आतंकवादियों ने ली पीडीपी नेता की जान

जम्मू, 24 अप्रैल। आतंकवादी गोलीबारी में घायल हुए पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के जिला अध्यक्ष अब्दुल गनी डार की अस्पताल में मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डार श्रीनगर पीडीपी नेताओं से मिलने जा रहे थे, जिस दौरान उनके वाहन पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी। सोमवार को…

Vishnu Manohar

शैफ विष्णु मनोहर ने 56 घंटे तक खाना पकाने का विश्व रिकार्ड बनाया

नागपुर, 24 अप्रैल । जाने.माने शैफ विष्णु मनोहर ने रविवार को यहां लंबे समय तक खाना पकाने का विश्व रिकार्ड कायम किया। खाना पकाने का मैराथन 21 अप्रैल को सुबह 8 बजे शुरू हुआ और 23 अप्रैल को शाम 5 बजकर 29 मिनट तक समाप्त हो गया। विष्णु मनोहर ने…

doodle

गूगल ने डूडल बनाकर कन्नड़ अभिनेता राजकुमार को याद किया

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (जनसमा)। गूगल ने एक डूडल बनाकर कन्नड़ के जानेमाने अभिनेता राजकुमार को उनकी 88वीं जन्मगांठ पर याद किया है। Google के डूडल में उन्हे एक मूवी थियेटर में एक युवा अभिनेता के रूप में दिखाया गया है। राजकुमार ने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। वे…