Category Archives: समाचार

उप्र की शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार की आवश्यकता : योगी

लखनऊ, 04 अप्रैल (जनसमा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार की आवश्यकता है। राज्य सरकार इसे सुधारने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ यह प्रयास किया जाएगा कि सभी परीक्षाएं समय पर…

उज्ज्वला योजना के लाभार्थी 2 करोड़ पार, पीएम ने जताई खुशी

नई दिल्ली, 04 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल के भीतर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या दो करोड़ को पार करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सोमवार को प्रधानमंत्री ने कहा, ”बहुत खुशी और गर्व की बात है कि एक वर्ष के भीतर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के…

एमसीडी चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में बग़ावत

नई दिल्ली, 04 अप्रैल | नगर निगम चुनाव (एमसीडी) में टिकट बंटवारे को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए.के.वालिया ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी। वहीं, दिल्ली के पूर्व विधायक अमरीश सिंह गौतम सोमवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। जबकि दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ…

विख्यात शास्त्रीय गायिका किशोरी आमोनकर का निधन

मुंबई, 3 अप्रैल (जस)| जयपुर घराने की विख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका किशोरी आमोनकर का संक्षिप्त बीमारी के बाद सोमवार को निधन होगया। वह 84 वर्ष की थी। परिवार के सूत्रों ने बताया कि मध्य मुंबई के अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने उनके…

Lalu

‘संविधान और देश बचाने के लिए निरंतर लड़ना पड़ेगा”

पटना, 3 अप्रैल | राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने सोमवार को एकबार फिर भारतीय जनता पार्टी के विरोधी दलों को एक साथ एक मंच पर आने का आह्वान किया। लालू ने सोमवार की शाम ट्वीट कर लिखा, “हाशिये के सभी समूहों को…

Surjewala

भाजपा सरकार नागरिकों की जेब जबरन कतरने और लूटने पर अमादा

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का केन्द्र सरकार पर आरोप है कि  भाजपा सरकार सामान्य नागरिकों की जेब जबरन कतरने और वैध तरीके से लूटने पर अमादा’ है। यह दुर्भाग्यपूर्ण ही है कि एक तरफ सरकार हर रोज नए कर ईजाद करती रहती है वहीं दूसरी और विकास के नाम…

हरियाणा : लिंग जांच रोकने के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

चंडीगढ़, 03 अप्रैल। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में लिंग जांच को रोकने के लिए सभी सरकारी एवं निजी अल्ट्रासाऊंड केन्द्रों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में जिला उपयुक्त प्राधिकारियों से सुझाव मांगे गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजन गुप्ता…

राजस्थान में शुरू हुई पहली स्मार्ट अंडरग्राउंड पार्किंग

जयपुर, 03 अप्रैल। राजस्थान की पहली स्मार्ट अंडरग्राउंड पार्किंग का लोकार्पण रविवार को स्मार्ट सिटी उदयपुर के नगर निगम परिसर में राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने किया। पार्किंग शुल्क की पहली पर्ची भी कटारिया ने कटाई और अपनी कार को पार्किंग स्थल में लेकर गए। करीब साढ़े चौदह करोड़ रुपए…

छग: किसानों को अनुदान पर पर दिए जाएंगे डेढ़ हजार सोलर सिंचाई पम्प

रायपुर, 03 अप्रैल (जनसमा)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सोमवार को प्रदेश व्यापी लोक सुराज अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत करते हुए बस्तर जिले के ग्राम तितिरगांव (विकासखण्ड-जगदलपुर) के समाधान शिविर में शामिल हुए। डॉ. सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर जिले में सौर सुजला…

झारखंड में सैकड़ों शराब दुकानें, अवैध बूचड़खानें बंद

रांची, 03 अप्रैल | सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए राष्ट्रीय राजमार्गो के दोनों तरफ 500 मीटर के दायरे में सभी शराब दुकानों को बंद करने के आदेश के एक सप्ताह के भीतर झारखंड में लगभग 700 शराब दुकानें बंद कराई जा चुकी हैं। साथ ही अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई में मांस…

वीरभद्र सिंह का दिल्ली के महरौली स्थित फॉर्महाउस कुर्क

नई दिल्ली, 3 अप्रैल | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यहां हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का दिल्ली स्थित 27.29 करोड़ रुपये का फॉर्म हाउस कुर्क कर लिया। एजेंसी ने कुर्की का यह कदम धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उठाया। फॉर्महाउस दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में स्थित है। वीरभद्र सिंह के…

Sindhu

मारिन को हराकर सिंधु ने योनेक्स इंडिया ओपन सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया

नई दिल्ली, 3 अप्रैल | भारतीय खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने रविवार को स्पेन की कैरोलिना मारिन को योनेक्स इंडिया ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के फाइनल में मात देते हुए पहली बार यह खिताब अपने नाम किया। रियो ओलम्पिक में मारिन ने ही सिंधु को हराकर स्वर्ण…

जम्मू और कश्मीर में राजमार्ग परियोजनाओं में 7000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा

जम्मू, 3 अप्रैल ( जस)|   जम्मू-कश्मीर में सड़क परिवहन, राजमार्ग और नौवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भारत की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में, जम्मू और कश्मीर में राजमार्ग परियोजनाओं में 7000 करोड़ रुपये का…

Bhupendra Yadav

कांग्रेस में नैतिकता है तो उसे वीरभद्र सिंह का इस्तीफा ले लेना चाहिए

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (जस) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस में यदि नैतिकता है तो उसे हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का इस्तीफा ले लेना चाहिए। उन्होंने एक वक्तव्य में रविवार को कहा कि कांग्रेस में नैतिेकता का अभाव और भ्रष्टाचार का प्रभाव…

Hockey

पाँचवीं एशियन स्कूल हॉकी चेम्पियनशिप 3 अप्रैल से भोपाल में

भोपाल, 3 अप्रैल। भोपाल के ऐशबाग स्टेडियम में पाँचवीं एशियन स्कूल हॉकी चेम्पियनशिप का उदघाटन समारोह 3 अप्रैल को शाम 6 बजे होगा। चेम्पियनशिप 18 वर्ष से कम आयु के बालकों के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है। इसमें 8 देश के 192 खिलाड़ी और अधिकारी…

नए नोटों के सुरक्षा मानकों को हर तीन-चार वर्ष में बदलने की योजना

नई दिल्ली, 2 अप्रैल | सरकार फर्जी नोटों पर रोक लगाने के लिए पांच सौ और दो हजार रुपये मूल्‍य के नोट की सुरक्षा मानकों को हर तीन-चार वर्ष में बदलने की योजना बना रही है। नोटबंदी के बाद के चार महीनों में बड़ी मात्रा में जाली भारतीय मुद्रा बरामद…

चुनाव आयोग का मप्र उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षण टीम तैनात करने का फैसला

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (जस)| चुनाव आयोग ने मध्‍य प्रदेश में विधान सभा क्षेत्रों के उपचुनाव के पर्यवेक्षण के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी भंवर लाल के नेतृत्‍व में उच्‍च स्‍तरीय अधिकारियों की एक टीम को तैनात करने का फैसला किया है। इस टीम में वरिष्‍ठ प्रधान सचिव…

उच्‍चतम न्‍यायालय ने वन्‍य जीवों के संरक्षण के मामले में केंद्र से जवाब मांगा

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (जस)| उच्‍चतम न्‍यायालय ने बहुत कम संख्‍या में बचे हिम तेंदुए और भारतीस महासारंग सहित अन्‍य वन्‍य जीवों के संरक्षण के लिए एक राष्‍ट्रीय नीति बनाने और अन्‍य उपाय करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है। आकाशवाणी के अनुसार…

NBD meeting

एनडीबी द्वारा जारी किए जाने वाले मसाला बांड पर विचार- विमर्श

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (जस)| केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली और न्‍यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) के अध्‍यक्ष के.वी. कामथ ने कल शाम एक बैठक के दौरान एनडीबी की प्रगति पर विचार- विमर्श किया। उन्‍होंने बैंक के वर्ष 2017 की परिचालन योजना पर भी चर्चा की। यह द्विपक्षीय बैठक राष्‍ट्रीय राजधानी…

पाकिस्तान की दरगाह में 20 लोगों को निर्वस्त्र कर निर्दयतापूर्वक हत्या

इस्लामाबाद, 2 अप्रैल | पाकिस्तान के सरगोढ़ा शहर में रविवार सुबह एक दरगाह के संरक्षक ने ही करीब 20 लोगों की हत्या कर दी। इस घटना में तीन अन्य घायल हो गए। सरगोढ़ा के उपायुक्त लियाकत अली चट्टा के अनुसार, संरक्षक अब्दुल वहीद ने अली अहमद गुज्जर दरगाह में अपने…