Category Archives: समाचार

किसानों के मुद्दों पर सरकार संवेदनशील : सीतारमण

नई दिल्ली, 29 मार्च | केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि केंद्र सरकार किसानों को पेश आ रही चुनौतियों व समस्याओं के प्रति ‘संवेदनशील’ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। किसानों की बद्तर होती हालत पर सदस्यों की चिंता…

उस्ताद अमजद अली खान ने दिग्गज संगीतकारों पर पुस्तक लिखी

मुंबई, 29 मार्च | मशहूर सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने भारत के 12 दिग्गज संगीतकारों पर ‘मास्टर ऑन मास्टर्स’ नाम की किताब लिखी है। किताब का विमोचन मंगलवार शाम बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने उस्ताद अमजद अली खान की पत्नी शुभलक्ष्मी और बेटों अमान और अयान अली बंगश…

राष्ट्रपति बनने में कतई दिलचस्पी नहीं : मोहन भागवत

नागपुर, 29 मार्च | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बुधवार को उन खबरों को खारिज किया, जिनमें कहा गया है कि देश के अगले राष्ट्रपति पद की दौड़ में उनका नाम भी शामिल है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अगर उन्हें इस पद के लिए…

‘ताइवान की स्वतंत्रता’ कभी भी मंजूर नहीं : चीन

बीजिंग, 29 मार्च| चीन ने एक चीन सिद्धांत का हवाला देते हुए ताइवान को खुद से अलग नहीं बताते हुए कहा है कि ‘ताइवान की स्वतंत्रता’ कभी भी मंजूर नहीं की जाएगी। चीन के ताइवान मामलों के कार्यालय के प्रवक्ता मा शियाओगुआंग ने कहा, “हम 1992 की आम सहमति को…

भारतीय रुपये में डॉलर के मुकाबले लगातार मजबूती जारी

मुंबई, 29 मार्च | भारतीय रुपये में डॉलर के मुकाबले लगातार मजबूती जारी है और बुधवार को शुरुआती कारोबार में इसने 65 के स्तर को पार कर लिया है, जो 2015 के अक्टूबर के बाद से पिछले 17 महीनों की सबसे बड़ी छलांग है। अपराह्न् करीब 2.00 बजे रुपया डॉलर…

शिवसेना सांसद गायकवाड़ का एयर इंडिया पर हमला

मुंबई, 29 मार्च | एयर इंडिया के विमान में ड्यूटी मैनेजर की चप्पल से पिटाई करने वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने बुधवार को यहां एयरलाइंस पर हमला करते हुए उसपर ‘लोगों से धोखाधड़ी करने तथा घटिया सेवा प्रदान करने’ का आरोप लगाया। बीते 23 मार्च को एयर इंडिया के…

जीएसटी संप्रग की योजना, विलंब से 12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान : मोइली

नई दिल्ली, 29 मार्च| वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एम. वीरप्पा मोइली ने बुधवार को कहा कि जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सत्ता में था, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीएसटी विधेयक को लागू करने की राह में रोड़े अटकाए, जिसके कारण 12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मोइली ने…

स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग सीजन-5 में 4 नई टीमें

मुंबई, 29 मार्च| स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में चार नई टीमों को शामिल किया गया है। 2014 से शुरू हुई यह लीग चार सफल सीजन पूरे कर लेने के बाद अब चार नए भौगोलिक क्षेत्रों में विस्तार के लिए तैयार है। इसके तहत इस साल जुलाई…

आईआईटी दिल्ली के छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया

नई दिल्ली, 29 मार्च | आईआईटी-दिल्ली के इंजीनियरिंग भौतिकी के प्रथम वर्ष के एक छात्र ने बुधवार सुबह अपने छात्रावास की छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। रांची के रहने वाले छात्र नीतिश कुमार पुर्थिक (19) को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया…

उज्जैन में 20 दुकानें जलकर खाक

उज्जैन, 29 मार्च | मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के हरि फाटक इलाके में लगी आग में 20 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गई। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग…

Maria Sharapova

मैंने सच के लिए कठिन लड़ाई लड़ी : शारापोवा

रांचो मिराज (केलिफोर्निया), 29 मार्च| पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता रूसी खिलाड़ी मारिया शारापोवा का कहना है कि उनके लिए सच की लड़ाई लड़ना बेहद मुश्किल रहा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया के रांचो मिराज में आयोजित हुए एएनए ‘इंस्पाइरिंग वुमेन इन स्पोर्ट्स’ सम्मेलन में मौजूद शारापोवा ने…

बुरा बनने में बहुत मजा आता है : प्रियंका चोपड़ा

मुंबई, 29 मार्च| भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि बुरा बनने का अपना मजा है। वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी। प्रियंका ने बुधवार को ट्विटर के जरिए ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन, एलेक्जेंड्रा दद्दारियो, केली रोरबाक और जॉन बास के साथ अपनी…

लोकसभा में चर्चा के लिए जीएसटी विधेयक पेश

नई दिल्ली, 29 मार्च | केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को लोकसभा में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबद्ध चार विधेयक विचार एवं पारित होने के लिए पेश किए। केंद्रीय जीएसटी विधेयक 2017 कर वसूली, केंद्र सरकार द्वारा राज्य के भीतर सामानों, सेवाओं या दोनों पर कर…

हिलेरी ने एक बार फिर दिखाए आक्रामक तेवर

वाशिंगटन, 29 मार्च| अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2016 में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने चुनाव हारने के बाद पहली बार सबसे बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन की महिलाओं, नस्ल और स्वास्थ्य को लेकर नीतियों की आलोचना की। हिलेरी ने महिलाओं और…

कुट्टू के आटे में पोषण-तत्व भरपूर

नई दिल्ली, 29 मार्च | नवरात्र तन, मन और आत्मा को स्वच्छ करने का मौका होता है। इस दौरान गेहूं का आटा नहीं, कुट्टू का आटा खाया जाता है। कुट्टू का आटा अनाज नहीं, बल्कि फल से बनता है और अनाज का बेहतर विकल्प होने के साथ पौष्टिक तत्वों भरपूर…

आईआईएसएसी हमले के संदिग्ध को न्यायिक हिरासत

बेंगलुरू, 28 मार्च | कर्नाटक की मुख्य महानगर दंडाधिकारी की एक अदालत ने साल 2005 में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) आतंकवादी हमले के संदिग्ध हबीब मियां को 14 दिनों की रिमांड पर भेज दिया। अगरतला में गिरफ्तारी के एक दिन बाद पश्चिमी त्रिपुरा के जिला दंडाधिकारी तथा समाहर्ता मिलिंद…

फुटबाल : छेत्री के गोल की बदौलत भारत ने म्यांमार को हराया

येंगोन, 29 मार्च | कप्तान सुनील छेत्री के अंतिम मिनट में किए गए गोल की बदौलत भारत ने 2019 में होने वाले एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) एशियन कप क्वालीफायर में मंगलवार को म्यांमार को 1-0 से हरा दिया। साथ ही भारत ने 64 साल बाद म्यांमार को उसके घर में…

Tejpratap Yadav

लालू-पुत्र तेजप्रताप ने बनाया धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ ‘डीएसएस’

पटना, 29 मार्च | बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने बिहार में धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (डीएसएस) का गठन किया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप ने मंगलवार को नए संगठन की घोषणा करते हुए कहा कि डीएसएस को राष्ट्रीय स्तर पर फैलाया जाएगा।…

Neelam Katara

ऑनर किलिंग के खिलाफ सख्त कानून बने : नीलम कटारा

नई दिल्ली, 29 मार्च | नीलम कटारा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बेटे के हत्यारों को कालकोठरी तक पहुंचाने और ऑनर किलिंग के खिलाफ मजबूत कानून बनाए जाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहीं नीलम उन सभी महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं, जो हालात और रसूख के सामने…

अफ्रीकी छात्रों पर हमले की सरकार ने की निंदा, 5 गिरफ्तार

नोएडा, 28 मार्च | ग्रेटर नोएडा में भीड़ द्वारा नाइजीरियाई छात्रों पर कथित तौर पर नस्लीय हमले की भारत सरकार निंदा की है। कथित रूप से ड्रग्स के ओवरडोज के कारण दिल का दौरा पड़ने से एक छात्र की मौत के बाद अफ्रीकी छात्रों पर मादक पदार्थ मुहैया कराने का…