Category Archives: समाचार

टीकाकरण

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 39 करोड़ के पार

भारत में टीकाकरण कवरेज 15 जुलाई, 2021 को अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 39 करोड़ के पार हो गया। कुल 49,41,567 सत्रों के जरिये टीके की कुल 39,13,40,491 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 34,97,058 खुराकें दी गईं। ब्योरा इस प्रकार हैः स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,02,59,902 दुसरी खुराक 74,67,814…

Amit Shah

जगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर अमित शाह ने दीं शुभकामनाएँ

जगन्नाथ रथयात्रा के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि वे अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में कई वर्षों से मंगला आरती में भाग लेते आ रहे हैं और हर बार यहाँ एक अलग ऊर्जा की प्राप्ति होती है। आज भी महाप्रभु की…

Saksham Gudhiya Board

सक्षम गुड़िया बोर्ड की बैठक में बालिकाओं के अधिकारों पर ज़ोर

सक्षम गुड़िया बोर्ड (Saksham Gudhiya Board) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 12 जुलाई, 2021 को शिमला में बालिकाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक बनने तथा उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित…

Bhagwan Jagannath

भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण तीर्थ

भगवान जगन्नाथ (Bhagwan Jagannath) का मूल स्थान छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण तीर्थ है। यहीं से वे जगन्नाथपुरी जाकर स्थापित हुए। शिवरीनारायण में ही त्रेता युग में प्रभु श्रीराम ने माता शबरी के मीठे बेरों को ग्रहण किया था। यहाँ वर्तमान में नर-नारायण का मंदिर स्थापित है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रथ…

Defense Cluster in Jabalpur

जबलपुर में डिफेन्स कलस्टर बनाने का चौहान ने अनुरोध किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान ने नई दिल्ली में 12 जुलाई,2021 को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर मुलाकात कर जबलपुर में डिफेन्स कलस्टर (Defense Cluster in Jabalpur) बनाने का अनुरोध किया। केन्द्रीय रक्षा मंत्री  सिंह ने केन्द्र द्वारा इस संबंध में हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।…

lightning strikes

आकाशीय बिजली गिरने से हुए जानी नुकसान पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया

मध्यप्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने (lightning strikes) से हुए जानी नुकसान पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने (lightning strikes) से होने वाले जानी नुकसान पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने पीड़ितों के लिये अनुग्रह राशि की भी घोषणा की।…

उत्तर पूर्व में मणिपुर

उत्तर पूर्व में मणिपुर की सबसे बड़ी नदी बराक पर नया रेलवे पुल

उत्तर पूर्व में कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास पर निरंतर जोर देते हुए, जिरीबम-इम्फाल रेलवे लाइन  पर मणिपुर की सबसे बड़ी नदी बराक (Barak River) पर एक नया पुल बनाया गया है। इस पुल के बनने से यात्रियों के साथ-साथ सामान की भी तेज और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित होगी।…

जनसंख्या नीति

‘जनसंख्या नीति उत्तर प्रदेश 2021-30’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

‘जनसंख्या नीति उत्तर प्रदेश 2021-30’ का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 जुलाई, 2021 को लखनऊ में विमोचन किया। जनसंख्या नीति का सम्बन्ध प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लाने से है।  जनसंख्या स्थिरीकरण का प्रयास समाज में इसके प्रति जागरूकता से जुड़ा हुआ है। योगी…

CGST

सीजीएसटी अधिकारियों ने किये फर्जी इनपुट टैक्स मामलों में 3 लोग गिरफ्तार

सीजीएसटी (CGST) अधिकारियों ने 91 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (input tax credit) का दावा करने वाली 23 फर्मों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और इन मामलों में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विशिष्ट खुफिया जानकारी के अनुसार फर्जी मामले में अस्वीकार्य क्रेडिट का लाभ उठाने…

मनोहर लाल

ऑस्ट्रेलिया की जेल में बंद युवक की रिहाई के लिए मनोहर लाल ने लिखा पत्र

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal)  ने 10 जुलाई, 2021 को विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी को कुरुक्षेत्र के युवक विशाल जूड की रिहाई के लिए पत्र लिखा है। विशाल जूड सिडनी में हमले में शामिल होने के आरोप में अप्रैल 2021 से ऑस्ट्रेलियाई जेल (Australian jail)…

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का शनिवार,  10 जुलाई, 2021को जिला शिमला के रामपुर बुशैहर स्थित उनके पैतृक स्थान पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, वन मंत्री राकेश पठानिया, भाजपा एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित समाज के विभिन्न…

मानव तस्करी

मानव तस्करी कर ले जाये गये बालक-बालिकाओं को मुक्त कराया गया

मानव तस्करी कर दिल्ली ले जाये गये झारखंड के 21 बालक-बालिकाओं को मुक्त कराया गया है। मानव तस्करी  के शिकार ये बच्चे झारखंड के साहेबगंज, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, धनबाद, सिमडेगा एवं बोकारो जिले के हैं। इनमें से 6 को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है तथा 15 को झारखंड लाकर…

पंजाब में कॉलेज

पंजाब में कॉलेज आदि वैक्सीन सर्टिफिकेट के साथ खोलने की इजाज़त

पंजाब में कॉलेज, कोचिंग सेंटर आदि वैक्सीन सर्टिफिकेट के साथ खोलने की इजाज़त दी जारही है किन्तु स्कूल अभी बंद ही रहेंगे। सोमवार से इंडोर में 100 और आउटडोर में 200 व्यक्तियों के जलसे की भी छूट दी जारही है। बार, सिनेमा, रेस्टोरेंट, स्पा, जिम, मॉल आदि स्टाफ और विज़टर्ज़…

मैंग्रोव प्रजाति

मैंग्रोव प्रजाति का जीनोम डिकोड किया गया, भारतीय वैज्ञानिकों की सफलता

मैंग्रोव (Mangrove) प्रजाति का जीनोम (genome) डिकोड किया गया, यह भारतीय वैज्ञानिकों की सफलता है। वैज्ञानिकों ने पहली बार  मैंग्रोव की अत्यधिक नमक-सहने की क्षमता और नमक का स्राव करने वाली एक ट्रू-मैंग्रोव प्रजाति, एविसेनिया मरीना के पूरे जीनोम के क्रम की सूचना दी है। मैंग्रोव समुद्री दलदल अंतर-ज्वारीय मुहाना…

कोविड-19 की जाँच

कोविड-19 जांच में उत्तर प्रदेश ने देश में रिकॉर्ड बनाया

कोविड-19 जांच में उत्तर प्रदेश ने देश में रिकॉर्ड बनाया है। उत्तर प्रदेश ने छह करोड़ से ज्यादा  जांच की हैं। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश 03 करोड़ लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाने वाला देश में पहला राज्य बन गया है। प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने…

कांवड़ यात्रा

कांवड़ यात्रा इस साल 25 जुलाई से आरंभ होगी

कांवड़ यात्रा इस साल 25 जुलाई से आरंभ होगी। सामान्यतः कांवड़ यात्रा श्रावण मास के पहले ही दिन से शुरू होती है किन्तु 24 तारीख को दो तिथियाँ होने के कारण यात्रा 25 जुलाई से शुरू होगी। हिन्दू पंचाग के अनुसार आषाढ़ की पूर्णिमा 24 जुलाई को है किन्तु उस…

Georgian queen St. Ketevan

जॉर्जियाई रानी सेंट क्वीन केटेवन के पवित्र अवशेष भारत ने जार्जिया को सौंपे

जॉर्जियाई रानी सेंट  केटेवन (Georgian queen St. Ketevan  ) के पवित्र अवशेष को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर  ने जॉर्जिया की सरकार और वहाँ के नागरिकों के लिए सौंप दिया। समझा जाता है कि 17वीं शताब्दी की जॉर्जियाई रानी सेंट केटेवन (Georgian queen St. Ketevan) के अवशेष गोवा के…

India Nepal

भारत और नेपाल के बीच रेल के जरिए माल ढुलाई को बड़ा प्रोत्साहन

भारत और नेपाल के बीच लेटर ऑफ एक्सचेंज के बाद 9 जुलाई, 2021 से भारत और नेपाल के बीच रेल के जरिए  माल ढुलाई को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। यह निर्णय भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच नोट वर्बल्स और विनिमय पत्र (लेटर ऑफ एक्सचेंज) की हस्ताक्षरित प्रतियों के औपचारिक…

स्तनपान

स्तनपान कराने वाली माताएं बिना झिझक टीका लगवाएं

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महामारी विज्ञान एवं संक्रामक रोग संभाग के प्रमुख डॉ. समीरन पांडा ने कहा कि स्तनपान कराने वाली माताओं को बिना किसी झिझक के खुद को कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लगवाना चाहिए। टीके की वजह से माताओं में विकसित होने वाली एंटी-बॉडीज स्तनपान कराते समय धीरे-धीरे शिशु में चले जाते हैं…

Vaccination in Rural Areas

छत्तीसगढ़ के गांवों में तेजी से चल रहा है टीकाकरण अभियान

छत्तीसगढ़ के गांवों में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण (COVID-19 Vaccination in Rural Areas) का काम तेजी से चल रहा है। राज्य के नारायणपुर जिले में टीकाकरण अभियान 5 जुलाई से 12 जुलाई तक चलाये जाने के निर्देश दिये हैं। टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत टीकाकरण टीम जिले के दुर्गम क्षेत्र और विषम…