मानव तस्करी

मानव तस्करी कर ले जाये गये बालक-बालिकाओं को मुक्त कराया गया

मानव तस्करीमानव तस्करी कर दिल्ली ले जाये गये झारखंड के 21 बालक-बालिकाओं को मुक्त कराया गया है।

मानव तस्करी  के शिकार ये बच्चे झारखंड के साहेबगंज, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, धनबाद, सिमडेगा एवं बोकारो जिले के हैं। इनमें से 6 को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है तथा 15 को झारखंड लाकर उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

इन बच्चों को एकीकृत पुनर्वास-सह-संसाधन केंद्र झारखंड भवन, नई दिल्ली द्वारा स्थानीय आयुक्त  मस्तराम मीना के निर्देशानुसार दिल्ली के विभिन्न स्थानों से दिल्ली पुलिस के सहयोग से मुक्त कराया गया है।

स्थानीय आयुक्त ने कहा है कि झारखंड भेजे जा रहे बच्चों को जिले में संचालित कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी सतत निगरानी की जाएगी।

एकीकृत पुनर्वास-सह-संसाधन केंद्र,  दिल्ली एनसीआर एवं सीमावर्ती राज्यों के बाल कल्याण समिति, बालगृहों एवं दिल्ली पुलिस के साथ लगातार सम्पर्क स्थापित कर मानव तस्करी के शिकार झारखंड राज्य के बच्चों को वापस उनके गृह जिला भेजने के लिए समर्पित है।

एकीकृत पुनर्वास संसाधन केंद्र के द्वारा  24 घंटे संचालित हेल्पलाइन नंबर 10582  है।