Category Archives: समाचार

मंदिर पर हमला

पाकिस्तान में गणेश मंदिर पर हमला और तोड़फोड़ 

पाकिस्तान में भोंग शहर जिला रहीमयार खान, पंजाब में एक गणेश मंदिर पर हमला किया गया और तोड़फोड़ की गई। भारत ने आज 5 अगस्त, 2021 को नई दिल्ली स्थित  पाकिस्तानी दूतावास के प्रभारी को बुलाकर मंदिर में हिंसक हमले पर कडा विरोध जताया विदेश मंत्रालय ने  पाकिस्तान के पंजाब प्रांत…

पानी

स्वच्छ पानी के महत्व पर लद्दाख ने की पानी माह अभियान की शुरुआत

स्वच्छ पानी के महत्व पर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने  ग्रामीण समुदायों को  जागरूक करने  के लिए एक महीने का पानी माह (जल माह) अभियान- शुरू किया है। ‘ पानी माह  दो चरणों में ब्लॉक और पंचायत स्तर पर चलेगा। पहला चरण 1 से 14 अगस्त तक चलेगा और दूसरा चरण 16 से 30 अगस्त 2021 तक चलेगा। यह अभियान त्रि-आयामी दृष्टिकोण…

अडाणी

भारत के 6 प्रमुख हवाई अड्डे 50 साल के लिए अडाणी को 

भारत के 6 प्रमुख हवाई अड्डे अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम, मंगलुरु  50 साल के लिए अडाणी को सौंप दिये गए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  5 अगस्त, 2021 को कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और मंगलुरु के हवाई अड्डों के संचालन, प्रबंधन और विकास…

स्वदेश

टोक्यो ओलंपिक से स्वदेश लौटने पर पी.वी. सिंधु सम्मानित

टोक्यो ओलंपिक से स्वदेश लौटने पर शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को  सम्मानित किया गया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने के बाद स्वदेश लौटने पर 03 अगस्त, 2021 को शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु  को सम्मानित किया। पी.वी. सिंधु ने कहा कि वह निराश हैं कि वह फाइनल में जगह नहीं बना सकीं लेकिन लगातार दूसरे ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर खुश हैं।  

ई-रुपी

विशेष डिजिटल भुगतान व्‍यवस्‍था ई-रुपी की शुरूआत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से विशेष डिजिटल भुगतान व्‍यवस्‍था ई-रुपी ( e-Rupi ) की शुरूआत की। ई-रुपी ( e-Rupi ) डिजिटल भुगतान की नकदी रहित और संपर्क रहित व्‍यवस्‍था है। इसके उपयोग से डिजिटल क्‍यूआर कोड या एसएमएस से प्राप्‍त ई वाउचर के माध्‍यम से भुगतान किया जा…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को ‘अटलजी ने कहा’ पुस्तक भेंट की गई

नई दिल्ली, 02 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज लखनऊ के लोकभवन में जननायक अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में दिये गए प्रेरणादायी भाषणों में से चुने हुए भाषणों की एक पुस्तक ‘अटलजी ने कहा’ भेंट की गई। इस पुस्तक का लेखन, संपादन और…

मुस्लिम महिला अधिकार दिवस

मुस्लिम महिला अधिकार दिवस ​​1 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा

भारत सरकार  की ओर से 1 अगस्त 2021 को पूरे देश में “मुस्लिम महिला अधिकार दिवस” ​​मनाया जाएगा। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 31 जुलाई, 2021 को नई दिल्ली में कहा कि केंद्र सरकार ने 1 अगस्त, 2019 को तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया, जिसने तीन तलाक के…

शहीद ऊधम सिंह

शहीद ऊधम सिंह की पिस्तौल और डायरी ब्रिटेन से लेने का मामला

शहीद ऊधम सिंह की पिस्तौल और डायरी को ब्रिटेन. से लेने का मामला पंजाब के मुख्यमंत्री भारत सरकार के समक्ष उठाएंगे। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 31 जुलाई, 2021 को  सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) में कहा कि राज्य सरकार की तरफ से जल्दी ही शहीद ऊधम सिंह की पिस्तौल और…

Income Tax

पान मसाला और रियल एस्टेट कारोबारी के यहां आयकर के छापे

पान मसाला के उत्पादन और रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े एक बड़े समूह के परिसरों में आयकर विभाग ने 29 जुलाई, 2021 को तलाशी अभियान चलाया। आयकर विभाग ने कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और कोलकाता में फैले कुल 31 परिसरों की तलाशी ली । प्रारंभिक आंकड़े 400 करोड़ रुपये…

King Chilli

नागालैंड की राजा मिर्च, किंग चिली लंदन निर्यात की गई

नागालैंड (Nagaland ) की ‘राजा मिर्च (Raja Mircha ) की एक खेप को जिसे किंग चिली (King Chilli) भी कहा जाता है,  आज पहली बार हवाई मार्ग से गुवाहाटी के रास्ते लंदन निर्यात किया गया। किंग चिली (King Chilli) की इस खेप को स्कोविल हीट यूनिट्स (एसएचयू) के आधार पर दुनिया की…

विधानसभा चुनाव

आगामी विधानसभा चुनाव, पांच राज्यों के निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक

आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में भारत निर्वाचन आयोग ने  पांच राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ  एक समीक्षा बैठक की। प्रारंभिक बैठक में मतदान केंद्रों पर निश्चित न्यूनतम सुविधाएं (एएमएफ),  मतदाता सुविधा के लिए पंजीकरण व्यवस्था में आसानी,  मतदाता सूची, शिकायतों का समय पर समाधान, ईवीएम/वीवीपीएटी की व्यवस्था, वरिष्ठ…

विश्व धरोहर स्थल

विश्व धरोहर स्थल की सूची में धोलावीरा शामिल किया गया

हड़प्पा सभ्यता के नगर धोलावीरा को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया है। धोलावीरा, गुजरात में कच्छ के रण में स्थित हड़प्पा कालीन नगर है। भारत ने जनवरी, 2020 में “धोलावीरा ; एक हड़प्पा कालीन नगर से विश्व धरोहर स्थल तक” शीर्षक से अपना नामांकन जमा…

एनीमेशन

एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स आदि के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित होगा

केंद्र सरकार ने  एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे के सहयोग से स्थापित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही। एनीमेशन…

राष्ट्रीय कौशल विकास

राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन, 30 करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करने की परिकल्पना

राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन (एनएसडीएम)  ने वर्ष 2022 तक कम से कम 30 करोड़ कुशल लोगों को प्रशिक्षित करने की परिकल्पना की है। देश भर में 30 जून, 2021 तक 721 प्रधानमंत्री कौशल केंद्र (पीएमकेके) स्थापित किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के तहत, पीएमकेके सहित पैनलबद्ध…

काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर

काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया

यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी ने भारत के काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर को विश्व धरोहर में शामिल किया है। इसकी घोषणा 25 जुलाई, 2021 को की गई। काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर, जिसे रामप्पा मंदिर के नाम से जाना जाता है, तेलंगाना राज्य में हैदराबाद से लगभग 200 किमी उत्तर.पूर्व में पालमपेट गांव…

आयकर विभाग

आयकर विभाग का उत्तर प्रदेश में एक समूह पर तलाशी अभियान

आयकर विभाग ने 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश में खनन, आतिथ्य, समाचार मीडिया, शराब और रियल एस्टेट में काम करने वाले एक समूह पर तलाशी अभियान चलाया। आयकर विभाग के अभियान के तहत लखनऊ, बस्ती, वाराणसी, जौनपुर और कोलकाता में तलाशी शुरू हुई। तलाशी के दौरान तीन करोड़ रुपये से…

फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर

सैमसंग के नए ट्रिपल कन्वर्टिबल फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर में क्या है खास?

सैमसंग ने हाल ही में ट्रिप्ल डोर कन्वर्टिबल फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की एक नई रेंज लॉन्च की जिसे बेहद कुशलता से एक कॉम्पैक्ट आधुनिक किचन के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ ही सैमसंग ने भारत में उपभोक्ताओं के बीच बड़ी क्षमता के रेफ्रिजरेटर की बढ़ती मांग को पूरी…

वकीलों के पैनल

वकीलों के पैनल को उपराज्यपाल द्वारा रिजेक्ट करने पर विरोध

किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा तय वकीलों के पैनल को उपराज्यपाल द्वारा रिजेक्ट करने पर विरोध जताया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 24 जुलाई, 2021 को नई दिल्ली में  एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के मध्याम से कहा कि कोर्ट में किसान विरोधी भाजपा का पर्दाफाश न ही जाए…

खोज

नये पदार्थ की खोज, मिली सैकंड में क्रैक और स्क्रेच ठीक करने में सक्षम

नये पदार्थ की भारतीय वैज्ञानिकों ने खोज की हैं जो मिली सैकंड में क्रैक और स्क्रेच को ठीक करने में सक्षम होगा। जल्द ही नये पदार्थ से ऐसा संभव हो सकता है कि जिन उपकरणों का हम दैनिक उपयोग करते हैं वे अक्सर यांत्रिक क्षति के कारण खराब हो जाते हैं, जिससे हमें या तो उन्हें…

मीराबाई चानू

टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने भारत को पहला पदक दिलाया

भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक हासिल किया है, उन्होंने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट…