टोक्यो ओलंपिक 2020

टोक्यो ओलंपिक 2020 का शानदार रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन

टोक्यो ओलंपिक 2020टोक्यो ओलंपिक 2020 का 8 अगस्त, 2021 को टोक्यो स्टेडियम में दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन का शानदार रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया।

टोक्यो ओलंपिक 2020 खेल आयोजन में 16 दिनों तक शानदार खेल प्रतियोगिताएं हुइ्रं और खिलाड़ियों ने कई रिकार्ड बनाए।

कोविड-19 महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक खेलों के आयोजन में एक साल की देरी हुई।

टोक्यो ओलंपिक 2020 , जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई को एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ मेगा क्वाड्रेनियल इवेंट आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ।

कोरोनावायरस प्रोटोकॉल के कारणए उद्घाटन और साथ ही समापन समारोह दर्शकों के बिना आयोजित किए गए थे।

समापन समारोह में उत्सव की शुरुआत जापानी ध्वज और उसके राष्ट्रगान के साथ हुई।

इसके बाद प्रत्येक देश के एक ध्वजवाहक की विशेषता वाले एथलीटों की परेड हुई।

Image TV grab

टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने समापन समारोह में एथलीटों की परेड के दौरान भारतीय दल का नेतृत्व किया।

टोक्यो में भारत का अभियान अब तक का सबसे सफल अभियान था जिसने देश को ट्रैक और फील्ड में पहला स्वर्ण पदक दिलाया क्योंकि नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में ।

कुल मिलाकर भारत को सात पदक मिले इनमें. एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य थे और खेलों में देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ समापन था।

प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी ने टोक्यो 2020 में व्यवस्थित तरीके से खेलों के आयोजन के लिए जापान सरकार और वहां के लोगों का आभार व्यक्त किया।

मोदी ने ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि भारत ने जो पदक जीते हैं, उन्होंने हमारे राष्ट्र को गौरवान्वित और प्रफुल्लित किया है।

साथ ही, यह खेलों को जमीनी स्तर पर और लोकप्रिय बनाने के लिए काम जारी रखने का समय है, जिससे नई प्रतिभाएं सामने आएं और आने वाले समय में उन्हें भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिले।