Satellite

Earth Observation Satellite EOS-03 प्रक्षेपित किया

Earth Observation Satellite EOS03 : GSLVF-10 रॉकेट ने गुरुवार की सुबह अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट ईओएस03 (EOS03 ) पृथ्वी अवलोकन उपग्रह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया।

इसे जीएसएलवी-एफ10 द्वारा जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद, उपग्रह अपने ऑन.बोर्ड प्रपल्शन प्रणाली का इस्तेमाल करके भूस्थिर कक्षा में पहुंच जाएगा।

Earth Observation Satellite EOS-03 एक अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है और यह चिन्हित किये गए किसी बड़े क्षेत्र क्षेत्र की वास्तविक समय की छवियां लगातार अंतराल पर भेजता रहेगा। यह प्राकृतिक आपदाओं, प्रासंगिक घटनाओं के साथ-साथ किसी भी तरह की अल्पकालिक घटनाओं की त्वरित निगरानी में मदद करेगा।

नया उपग्रह (Satellite) कृषि, वानिकी, जल निकायों के साथ-साथ आपदा चेतावनी, चक्रवात निगरानी, बादल फटने या आंधी – तूफान की निगरानी आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रयोग लाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने में सक्षम होगा।

केंद्रीय  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि, जहां तक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का संबंध है, जीवन के हर क्षेत्र में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विविध अनुप्रयोगों को आज दुनिया भर में स्वीकार किया जा रहा है। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में हमारे निष्कर्ष तथा अनुभव दुनिया के कुछ प्रमुख अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी संस्थानों द्वारा साझा किए जा रहे हैं।