पुरुष हॉकी

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी खिलाड़ी सम्मानित

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा रहे 11 खिलाड़ियों को  सम्मानित किया। ये खिलाड़ी पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड-पीएसपीबी के हॉकी खिलाड़ी हैं। ये सभी हॉकी खिलाड़ी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के कर्मचारी हैं।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज 13 अगस्त, 2021 को सभी 11 खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

पुरी ने यह भी घोषणा की कि इन खिलाड़ियों को टोक्यो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनके संबंधित संगठन द्वारा समय से पहले पदोन्नति भी दी जाएगी।

पुरी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय हॉकी के क्षेत्र में इतिहास के पुनर्लेखन का हिस्सा बना है।

उन्होंने कहा कि 15 सार्वजनिक उपक्रमों के सहयोग से पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) लगातार खेल गतिविधियों, शिविरों और छात्रवृत्ति प्रदान करके खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास जारी रखे हुए है। इन्हीं लगातार प्रयासों के चलते इस साल टोक्यो ओलंपिक में 6 स्पर्धाओं में पेट्रोलियम सेक्टर के 22 खिलाड़ी शामिल थे।