Category Archives: समाचार

सोहा अली खान राजनीति में शामिल होने के लिए तैयार नहीं

मुंबई, 30 सितम्बर | अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि उनका राजनीति में शामिल होने का कोई इरादा नहीं हैं, ‘क्योंकि राजनेताओं को बहुत त्याग करना पड़ता है।’ सोहा ने कहा, “बतौर नागरिक, मैं अपने देश के भविष्य के बारे में सोचती हूं। मैंने हर स्थिति को देखा…

टोक्यो से पहले कई लक्ष्य हासिल करने बाकी : साक्षी

नई दिल्ली, 30 सितम्बर | रियो ओलम्पिक में महिला कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली भारतीय पहलवान साक्षी मलिक का कहना है कि टोक्यो ओलम्पिक-2020 अभी बहुत दूर है और उन्हें अभी कई अन्य लक्ष्य हासिल करने हैं। साक्षी ने कहा कि 2020 ओलम्पिक…

Film PINK

पाकिस्तान के सिनेमाघरों में भारतीय फिल्में नहीं दिखाई जाएंगी

कराची, 30 सितंबर | पाकिस्तान में सिनेमाघर मालिकों ने फैसला किया है कि जबतक भारत-पाकिस्तान के बीच तकरार थम नहीं जाती, तब तक वहां के सिनेमाघरों में भारतीय फिल्में नहीं दिखाई जाएंगी। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक निर्देश जारी नहीं किए हैं। उन्होंने यह…

अमेरिका के न्यूजर्सी में रेल दुर्घटना, 1 की मौत, 108 घायल

होबोकेन (अमेरिका), 30 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अमेरिका के न्यूजर्सी के होबोकेन स्टेशन पर गुरुवार को सुबह रेल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 108 लोग घायल हो गए। ट्रेन रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना का शिकार हुई।  न्यूजर्सी के गवर्नर क्रिस क्रिस्टी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस…

विजय गोयल ने की खेल महासंघों के साथ बैठक

नई दिल्ली, 30 सितम्बर | रियो ओलम्पिक में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन समीक्षा के तहत केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) से मुलाकात की। गोयल ने भविष्य के लिए एक उपयुक्त मानचित्र तैयार करने हेतु गुरुवार को महासंघों से मुलाकात की। बैठक को संबोधित करते हुए…

मोदी ने एक प्रधानमंत्री के कद के अनुरूप कार्रवाई की : राहुल गांधी

बुलंदशहर, 30 सितम्बर | कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी  ने ढाई साल में पहली बार एक प्रधानमंत्री के कद के अनुरूप कार्रवाई की। राहुल ने यह तारीफ भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकियों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के मद्देनजर की। उत्तर प्रदेश…

भारत नहीं आएंगे पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश अनवर जहीर जमाली

भारत नहीं आएंगे पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश अनवर जहीर जमाली

इस्लामाबाद, 30 सितम्बर | पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनवर जहीर जमाली ने शुक्रवार को कहा कि वह नई दिल्ली में अगले माह होने वाले एक सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच तनाव के मौजूदा स्तर को देखते हुए उनका भारत दौरा नहीं…

कपिल ने ईडन गार्डन में घंटी बजाकर खेल की शुरुआत की

कोलकाता, 30 सितम्बर | विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव ने भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीमों के बीच यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व घंटी बजाकर खेल की शुरुआत की। भारत में पहली बार इस परंपरा की शुरुआत हुई है। ईडन गार्डन स्टेडियम में दूसरे…

सर्वोच्च न्यायालय ने मोहम्मद शहाबुद्दीन की जमानत रद्द की

सर्वोच्च न्यायालय ने मोहम्मद शहाबुद्दीन की जमानत रद्द की

नई दिल्ली, 30 सितम्बर | सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को राजीव रोशन की हत्या के मामले में पटना उच्च न्यायालय से मिली जमानत रद्द करते हुए वापस जेल भेजने का आदेश दिया। राजीव के पिता चंद्रकेश्वर प्रसाद के साथ बिहार…

खराब खेल पर ट्विटर पर धवन के खिलाफ संदेशों की बौछार

कोलकाता, 30 सितम्बर | भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां जारी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में खराब प्रदर्शन के लिए ट्विटर पर प्रशंसकों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच…

राजनाथ सीआईएसएफ, एनएसजी प्रमुखों से मिले

नई दिल्ली, 30 सितंबर | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) सहित महत्वपूर्ण केंद्रीय सुरक्षाबलों के प्रमुखों के साथ अलग-अलग बैठकें की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ये सामान्य बैठकें थीं, लेकिन भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार…

हिमाचल में 'स्क्रब टायफस' से 24 की मौत, नड्डा ने दिया मदद का आश्वासन

हिमाचल में ‘स्क्रब टायफस’ से 24 की मौत, नड्डा ने दिया मदद का आश्वासन

शिमला, 30 सितंबर | हिमाचल प्रदेश में झाड़ झंखाड़ों में पाए जाने वाले पाए जाने वाले एक संक्रमित कीट के काटने के कारण होने वाले रोग ‘स्क्रब टायफस’ से पीड़ित 24 रोगियों की मौत हो गई है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “28 सितंबर तक स्क्रब टायफस से…

Vijay Mallya

उप्र : वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियां बेचने वालों में विजय माल्या भी

लखनऊ, 30 सितम्बर | उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों को गैरकानूनी तरीके से बेचने वालों का चेहरा आखिरकार सार्वजनिक हो गया। बोर्ड ने पूरे प्रदेश में वक्फ सम्पत्तियां बेचने और खरीदने वालों की तस्वीरें अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी है। इसमें विजय माल्या भी शामिल हैं।…

कोलकाता टेस्ट : भोजनकाल तक भारत के 3 विकेट पर 57 रन

कोलकाता टेस्ट : भोजनकाल तक भारत के 3 विकेट पर 57 रन

कोलकाता, 30 सितम्बर | भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में 27 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। भोजनकाल तक चेतेश्वर पुजारा…

उप्र : सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ी, भारत-नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ी

उप्र : सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ी, भारत-नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ी

लखनऊ, 30 सितम्बर | पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सेना की बड़ी कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों, धार्मिक शहरों के साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) दलजीत…

विश्व-शांति का मार्ग प्रशस्त करता है पं. दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन : शिवराज

विश्व-शांति का मार्ग प्रशस्त करता है पं. दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन : शिवराज

भोपाल, 30 सितंबर (जस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन मानव- कल्याण का दर्शन है। उनका यह दर्शन भौतिक कल्याण के साथ विश्व-शांति का मार्ग भी प्रशस्त करता है। शिवराज गुरूवार को ग्वालियर में रामनारायण धर्मशाला में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मरण कार्यक्रम…

पशुओं के साथ प्यार से पेश आना चाहिए और देखभाल करनी चाहिए : रवीना

पशुओं के साथ प्यार से पेश आना चाहिए और देखभाल करनी चाहिए : रवीना

मुंबई, 30 सितम्बर | अपने पशु प्रेम के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री रवीना टंडन का मानना है कि पशुओं के साथ प्यार से पेश आना चाहिए और उनकी उचित देखभाल करनी चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या देश में पशुओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाने…

उड़ी आतंकवादी हमले में शहीद जवानों की संख्या बढ़कर 19 हुई

उड़ी आतंकवादी हमले में शहीद जवानों की संख्या बढ़कर 19 हुई

नई दिल्ली, 30 सितम्बर | जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में बीते 18 सितंबर को सैन्य शिविर पर हुए आतंकवादी हमले में घायल एक अन्य जवान ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया, जिसके बाद उड़ी हमले के शहीदों की संख्या 19 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि 35 वर्षीय…

पुलिस कर्मचारियों के लिए बनेंगे दस हजार मकान : रमन सिंह

पुलिस कर्मचारियों के लिए बनेंगे दस हजार मकान : रमन सिंह

रायपुर, 30 सितंबर (जस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि राज्य में पुलिस कर्मचारियों के लिए दो हजार करोड़ रूपए की लागत से दस हजार मकान बनाए जाएंगे। उन्होंने गुरूवार को बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के पास ग्राम आड़ावाल में 116 पुलिस कर्मियों के लिए निर्मित…

छत्तीसगढ़ के खाते में एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, अमृत मिशन के तहत हुआ चयन

छत्तीसगढ़ के खाते में एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, अमृत मिशन के तहत हुआ चयन

रायपुर, 30 सितंबर (जस)। केन्द्र सरकार से लगातार मिल रहे राष्ट्रीय पुरस्कारों की श्रृंखला में छत्तीसगढ़ के नाम एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ने जा रही है। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन और विकास विभाग को शहरी विकास के लिए नगर निगम क्षेत्रों में संचालित अमृत मिशन में सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए तेरह करोड़…