Category Archives: समाचार

मन्दिरों में किसी प्रकार का नुकसान सहन नहीं किया जाएगाः मुख्यमंत्री

मन्दिरों में किसी प्रकार का नुकसान सहन नहीं किया जाएगाः मुख्यमंत्री

शिमला, 4 अक्टूबर (जस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह मंगलवार को शिमला जिला के रामपुर से लगभग 35 किलोमीटर दूर करांगला स्थित माता कोट काली मन्दिरके प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए तथा पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन्दिरों का जीर्णोद्धार…

मध्यप्रदेश को मिली राष्ट्रीय कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर की सौगात

भोपाल, 4 अक्टूबर (जस)। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के कीरतपुर (इटारसी) में उत्तरी भारत का राष्ट्रीय कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर स्थापित होने जा रहा है। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा और पशुपालन मंत्री अंतर सिंह आर्य ने 80 एकड़ में बनने वाले सेंटर का भूमि-पूजन किया। सेंटर 2 वर्ष में बनकर तैयार होगा।…

दिल्ली हवाईअड्डे पर वाईफाई के लिए वोडाफोन, जीएमआर ने मिलाया हाथ

दिल्ली हवाईअड्डे पर वाईफाई के लिए वोडाफोन, जीएमआर ने मिलाया हाथ

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर | दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा प्रा. लि. (डायल) और वोडाफोन इंडिया ने इंदिरा गांधी हवाईअड्डे (आईजीआई) के दोनों टर्मिनलों पर हाई स्पीड वाईफाई सेवा मुहैया कराने के लिए भागीदारी की है। डायल जीएमआर के नेतृत्व वाला कंपनियों का संघ है। इस सेवा को शुरू करने से पहले…

केजरीवाल,चिदंबरम की टिप्पणी ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ : रविशंकर

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर | केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का साक्ष्य देने का आग्रह करने पर मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम पर हमला बोला। केंद्रीय कानून…

भारत, कनाडा के बीच व्यापार, निवेश संभावनाओं पर चर्चा

टोरोंटो, 4 अक्टूबर | कनाडा की आधिकारिक यात्रा पर गए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने व्यापार और निवेश की द्विपक्षीय संभावनाओं पर चर्चा की। जेटली ने अपने कनाडाई समकक्ष बिल मॉरन्यू और कनाडाई अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड से सोमवार को मुलाकात की और निवेश संभावनाओं पर चर्चा की। फ्रीलैंड ने…

सीमा पार आतंक भारत के लिए एक चुनौती : मोदी

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बढ़ता चरमपंथ और सीमा पार से आतंकवाद भारत की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन गए हैं। प्रधानमंत्री ने अपने सिंगापुर के समकक्ष ली सिएन लूंग के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद यह टिप्पणी की।…

मध्य प्रदेश में जादू-टोना के शक में वृद्धा की हत्या

सीधी, 4 अक्टूबर | मध्य प्रदेश के सीधी जिले में जादू-टोना के शक में दो भाइयों ने बुजुर्ग महिला की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मझोली थाने के प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा, “ताला गांव के…

बिहार : महिला ने बच्ची की हत्या कर की आत्महत्या

हाजीपुर, 4 अक्टूबर | बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी ढाई साल की बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, अदलबाड़ी क्षेत्र निवासी संतोष कुमार शाह की पत्नी संध्या कुमारी ने…

बिहार : दुष्कर्म का आरोपी विधायक जेल से रिहा, पीड़िता चिंतित

बिहारशरीफ, 4 अक्टूबर | पटना उच्च न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राजबल्लभ यादव को जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद पीड़िता को अपने परिवार की चिन्ता सताने लगी है। दुष्कर्म पीड़िता ने स्थानीय पत्रकारों को व्हाट्सएप द्वारा संदेश…

कर्नाटक कितना पानी छोड़ सकता है : न्यायालय

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर | सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को कर्नाटक से पूछा कि वह सात अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक तमिलनाडु के साथ कावेरी नदी का कितना पानी साझा कर सकता है। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को दोपहर 3.15 बजे तक अपने जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।…

उप्र : शहीद नितिन यादव का अंतिम संस्कार सम्पन्न

इटावा, 4 अक्टूबर | जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला में रविवार देर रात आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नितिन कुमार यादव का मंगलवार सुबह उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। नम आंखों से ग्रामीणों और परिवार वालों ने…

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के साथ जारी सीरीज रद्द करने की धमकी दी

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) के निर्देश पर बैंकों द्वारा अपना खाता सील किए जाने के बाद न्यूजीलैंड के साथ जारी मौजूदा सीरीज को रद्द करने की धमकी दी है। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने लोढ़ा समिति के निर्देश पर…

Hillary Clinton

ट्रंप ने देश के लिए कोई योगदान नहीं दिया : हिलेरी

वाशिंगटन, 4 अक्टूबर | अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने देश के लिए कुछ भी योगदान नहीं दिया है। हिलेरी ने यह टिप्पणी दो प्रमुख दलों के प्रत्याशियों द्वारा अपने टैक्स रिटर्न को भरने के…

प्रधानमंत्री मोदी ने की सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मुलाकात

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लुंग से मुलाकात की। लुंग भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दोनों नेताओं की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, “एशियाई दोस्ती…

डायना पेंटी रचनात्मक आलोचनाओं के लिए तैयार

मॉडलिंग की वजह से बॉलीवुड में आई : डायना

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर | अभिनेत्री डायना पेंटी ने बॉलीवुड में प्रवेश के लिए मॉडलिंग को श्रेय दिया है। डायना ने 2005 में पूर्णकालिक मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। दिग्गज भारतीय डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक कर डायना ने मॉडलिंग में सफल करियर स्थापित कर लिया। इसके मद्देनजर उन्होंने होमी…

छग : बालिकाओं की सामाजिक-आर्थिक बेहतरी के लिए कार्य योजनाएं

रायपुर, 04 अक्टूबर (जस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत बालिकाओं की सामाजिक-आर्थिक बेहतरी के लिए कार्य योजनाएं चलायी जा रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना 22 जनवरी 2015 से लागू की गई है। इस योजना के तहत देश के 100…

Rakesh Roshan

सही समय आने पर टिप्पणी करूंगा : राकेश रोशन

मुंबई, 4 अक्टूबर| दिग्गज फिल्म निर्माता राकेश रोशन का कहना है कि वह अभिनेत्री कंगना रनौत के प्रश्न का सही समय आने पर जवाब देंगे। कंगना ने हाल ही में पूछा था कि हमेशा पिता अपने बेटों के बचाव में आग क्यों आ जाते हैं? राकेश रोशन का कहना है…

Renowned DJ Hardwell interacts with children of Magic Bus Foundations in Mumbai on Dec 12, 2015. (Photo: IANS)

भारतीय संगीत बहुस्तरीय, भावनात्मक : डच डीजे हार्डवेल

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर | डच डीजे हार्डवेल का कहना है कि वह भारतीय संगीत को बहुत बहुस्तरीय व भावनात्मक पाते हैं और मौका मिलने पर वह इसे अपने काम में शामिल करना पसंद करेंगे। हार्डवेल का नाम दुनिया के 100 प्रमुख डीजे में शामिल है। वह राजधानी में  इलेक्ट्रानिक…

देश के सभी आवासहीनों को 2022 तक आवास मुहैया करा दिए जायेंगे : राष्ट्रपति

भोपाल, 4 अक्टूबर (जस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सबके लिये आवास योजना में 81 करोड़ रूपए की लागत के 1088 आवास का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सन 2022 तक देश के सभी लगभग 3 करोड़ 50 लाख आवासहीनों को आवास मुहैया…

राजस्थान : बेटी बचाओ अभियान के तहत् ‘डॉटर्स आर प्रीसियस’ का शुभारंभ

जयपुर, 4 अक्टूबर (जस)। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी इकाई द्वारा सोमवार को प्रातः स्थानीय कनोडिया महिला महाविद्यालय में ‘डॉटर्स आर प्रीसियस’ अभियान का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी, पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक नवीन जैन ने इस अवसर पर आयोजित सेमीनार को संबोधित करते हुए…