Category Archives: समाचार

कबड्डी विश्व कप ने बड़ी संख्या में प्रायोजकों को आकर्षित किया

अहमदाबाद, 6 अक्टूबर | कबड्डी विश्व कप-2016 पांच प्रमुख प्रायोजकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा है। विश्व कप का आयोजन सात अक्टूबर से गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में होगा। विश्व कप से जुड़े एक अधिकारी ने यहां गुरुवार को बताया कि ये प्रायोजक पतंजलि स्पेशल च्वनप्राश, इंडो…

Tamil Nadu, Chief Minister, Jayalalithaa

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के स्वास्थ्य की जांच एम्स के चिकित्सक करेंगे

चेन्नई, 6 अक्टूबर | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के तीन चिकित्सकों का दल तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के स्वाथ्य की जांच करेगा, जो पिछले महीने से ही अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फेफड़ों के विशेषज्ञ जी.सी. खिलनानी, हृदय रोग विशेषज्ञ नीतीश नाइक और एनेस्थेटिस्ट अंजन त्रिखा 68…

Rajendra Singh File photo IANS

नदियों को जोड़ने की योजना है पानी पर नियंत्रण : राजेंद्र सिंह

संदीप पौराणिक——स्टॉकहोम वाटर प्राइज से सम्मानित ‘जलपुरुष’ राजेंद्र सिंह ने कहा है कि नदियों को जोड़ने की योजना बनाने वाली सरकारों की नीयत में ही खोट है, क्योंकि यह योजना किसानों और गरीबों को पानी उपलब्ध कराने के लिए नहीं बल्कि पानी पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए है। उन्होंने…

सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी करना राष्ट्रहित में नहीं : पूर्व सेना प्रमुख

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर | पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों पर किए गए भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी करने की राजनीतिक दलों की मांग के बीच पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) जे. जे. सिंह ने कहा है कि वीडियो जारी करना राष्ट्रहित में नहीं होगा।…

Kabbadi

कबड्डी विश्व कप में द. कोरिया होगा कड़ा प्रतिद्वंद्वी : मोहित चिल्लर

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर| शुक्रवार से भारतीय धरती पर शुरू हो रहे कबड्डी विश्व कप के लिए भारतीय टीम की रक्षापंक्ति में चुने गए मोहित चिल्लर का कहना है कि इस टूर्नामेंट में ईरान के अलावा दक्षिण कोरिया उनके लिए सबसे कड़ी प्रतिद्वंद्वी टीमें साबित हो सकती हैं। मोहित का…

singapore prime minister met indian president pranab mukherjee

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से की मुलाकात

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (जस)। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हेसेन लूंग ने बुधवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। लूंग का भारत में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने सिंगापुर के संस्थापक पिता ली क्वान यूँ और पूर्व राष्ट्रपति एस आर नाथन के निधन पर अपना शोक प्रकट…

हिमाचल मंत्रिमण्डल ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय

शिमला, 5 अक्टूबर (जस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में ‘भू-अभिलेख नियमावली’ में संशोधन कर प्रत्येक छह पटवार वृत्तों पर एक कानूनगो वृत्तसृजित करने का निर्णय लिया गया, जिसके फलस्वरूप प्रदेश में कानूनगो के 154 पद सृजित होंगे।…

राजस्थान में ग्राम पंचायतों ने ‘मदर ट्री’ का किया चयन

जयपुर, 5 अक्टूबर (जस)। राजस्थान के आदिवासी अंचल डूंगरपुर जिले ने अपनी सदियों पुरानी नैसर्गिक विरासत को सहेजने और संरक्षित करने की दिशा में बुधवार को एक अनूठा संदेश देते हुए जिले के दो शहर मुख्यालयों सहित 291 ग्राम पंचायतों में सबसे पुराने पेड़ को ‘मदर ट्री’ (जननी वृक्ष) के…

शारापोवा की गैरमौजूदगी का टेनिस पर नकारात्मक प्रभाव : वेसनिना

मास्को, 5 अक्टूबर | रूस की ओलम्पिक विजेता खिलाड़ी एलेना वेसनिना का कहना है कि मारिया शारापोवा की बीते कुछ महीनों से अंतर्राष्ट्रीय टेनिस में गैरमौजूदगी का विश्व टेनिस पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, स्विट्जरलैंड स्थित खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने मंगलवार को शारापोवा पर लगे…

इन्वेस्टर्स समिट में अधिक से अधिक उद्योगपतियों की भागीदारी हो : शुक्ल

भोपाल, 5 अक्टूबर (जस)। मध्यप्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि इंदौर में 22-23 अक्टूबर को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2016 में ऐसे प्रयास किये जायें, जिससे देश-विदेश के उद्योगपतियों की भागीदारी अधिक से अधिक हो। उन्होंने कहा कि समिट की योजनाबद्ध तरीके से ब्राँडिंग…

शिवराज ने अदालत के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये

शिवराज ने अदालत के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये

भोपाल, 5 अक्टूबर (जस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अपने निवास पर निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एम.बी.बी.एस. और बी.डी.एस. की सीटों पर दाखिले के लिये चल रही काउंसलिंग के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के पालन में…

डेटिंग को भयावह मानती हैं हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा फैनिंग

लॉस एंजेलिस, 5 अक्टूबर | हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा फैनिंग, डेटिंग को भयावह मानती हैं। वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिलहाल अभिनेत्री सिंगल हैं और उनका कहना है कि वह रिश्ते में होने के विचार को पसंद नहीं करती हैं। फैनिंग ने ‘टाउन एंड कंट्री’ पत्रिका को बताया, “सामान्य तौर…

उप्र : अखिलेश ने डायल-100 का लोगो, एप लांच किया

लखनऊ, 5 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को राज्यव्यापी डायल-100 परियोजना का लोगो और एप लांच किया। लोगो और एप का शुभारंभ लोकभवन ऑडिटोरियम में किया गया। इस मौके पर उन्होंने डायल-100 के लिए इस्तेमाल की जाने वाली काले रंग की 4500 डायल उप्र-बोलेरो और इनोवा…

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 17 नवम्बर को आयोजित होगा उत्तराखंड दिवस

देहरादून, 5 अक्टूबर (जस)। ‘भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2016’ प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 14 से 27 नवम्बर तक आयोजित किया जायेगा। इस बार की थीम ‘डिजिटल इंडिया’ रखी गई है। 17 नवम्बर 2016 को मेले में उत्तराखंड दिवस का आयोजित किया जायेगा। उत्तराखंड दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखण्ड…

आमिर की वजह से ‘दंगल’ का अच्छा होना तय : इमरान

मुंबई, 5 अक्टूबर | अभिनेता इमरान खान को पूरा यकीन है कि उनके मामा आमिर खान की आगामी फिल्म ‘दंगल’ अच्छी ही होगी। अभिनेत्री स्वरा भास्कर की वेबसीरीज ‘इट्स नॉट दैट सिंपल’ की स्क्रीनिंग पर मौजूद ‘देल्ही बेली’ के अभिनेता इमरान ने कहा, “मैंने ‘दंगल’ का ट्रेलर नहीं देखा है,…

रेलवे काम का अच्छा माहौल देने को प्रतिबद्ध : प्रभु

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर | रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बुधवार को कहा कि भारतीय रेलवे अपने कर्मचारियों को काम का अच्छा माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। नव विकसित गार्ड वैन वाली नई मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रभु ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय रेलवे अपने कर्मचारियों…

सेना पर आतंकी हमला विनाशकारी है : राधिका आप्टे

मुंबई, 5 अक्टूबर | बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने भारतीय सेना के प्रति अपना समर्थन जताया है। ‘स्वॉच’ घड़ियों के लांच के लिए आयोजित एक समारोह में शामिल हुईं अभिनेत्री ने कहा, “मेरा मानना है कि जो भी हो रहा है (सैनिकों पर आतंकी हमला) वह विनाशकारी है।” राधिका ने…

छग : नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा पहुंचा पहियों वाला अस्पताल

रायपुर, 05 अक्टूबर (जस)। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ तथा नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले के मुख्यालय में भारत की पहली और इकलौती चिकित्सा ट्रेन आज पहुंच गई। पहियों वाले अस्पताल के नाम से प्रसिद्ध  ‘लाइफ लाइन एक्सप्रेस’ में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित कुल छह डिब्बे हैं। इनमें दो डिब्बे शल्य…

री' से मिला नया अनुभव : इरफान - जनसमाचार

भारतीय फिल्म जगत के लिए चुनौतीपूर्ण है हॉलीवुड : इरफान

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर | बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता इरफान खान का कहना है कि हॉलीवुड फिल्में भारतीय फिल्म जगत को कड़ी चुनौती दे रही हैं। अभिनेता ने कहा कि अब समय आ गया है कि हिंदी फिल्म जगत के सदस्य आगे बढ़ें।…

प्रगतिशील किसानों ने ‘कृषि पर्यटन’ को बताया किसानों के लिए उपयोगी

रायपुर, 5 अक्टूबर (जस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से बुधवार को यहाँ उनके निवास कार्यालय में प्रगतिशील किसानों मुंगेली के श्रीकांत गोवर्धन और धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड के गांव जुगरदेही के भोला राम साहू ने सौजन्य मुलाकात की। श्रीकांत गोवर्धन को उन्नत कृषि और कृषि के यंत्रीकरण…