Category Archives: समाचार

दो दिवसीय आभानेरी महोत्सव 1 और 2 अक्टूबर को किया जाएगा आयोजित

दो दिवसीय आभानेरी महोत्सव 1 और 2 अक्टूबर को किया जाएगा आयोजित

जयपुर, 30 सितम्बर (जस)। राजस्थान के दौसा जिले में स्थित आभानेरी गांव में दो दिवसीय आभानेरी महोत्सव 1 और 2 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा दौसा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस वार्षिक महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना है। महोत्सव में शहनाई वादन, कठपुतली…

कोलकाता टेस्ट : पुजारा, राहणे के अर्धशतकों के बाद भी भारत बैकफुट पर

कोलकाता टेस्ट : पुजारा, राहणे के अर्धशतकों के बाद भी भारत बैकफुट पर

कोलकाता, 30 सितम्बर | भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 86 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं। खराब रोशनी के…

युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहे पंजाब के सीमावर्ती गांव

युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहे पंजाब के सीमावर्ती गांव

अमृतसर, 30 सितम्बर | न तो कोई गोलीबारी हो रही है, न ही चेतावनी के सायरन बज रहे हैं और न ही लड़ाकू विमान बम गिरा रहे हैं। युद्ध नहीं हो रहा है, लेकिन पाकिस्तान से लगे पंजाब के सीमावर्ती इलाके में हजारों ग्रामीण पहले से ही युद्ध जैसी स्थिति…

राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने किया आत्मसमर्पण

राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने किया आत्मसमर्पण

सीवान, 30 जुलाई | सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शुक्रवार को जमानत रद्द किए जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बिहार के सीवान की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने कहा कि शहाबुद्दीन ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद सीवान के व्यवहार…

भारत की 'सबसे बड़ी' दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी शनिवार से होगी शुरू

भारत की ‘सबसे बड़ी’ दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी शनिवार से होगी शुरू

नई दिल्ली, 30 सितम्बर | भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी शनिवार से शुरू होगी, जिसमें सात ऑपरेटर कुल सात बैंडों के 2,354.55 मेगाहर्टज स्पेक्ट्रम की बोली लगाएंगे। सरकार ने इसका आरक्षित मूल्य 5.66 लाख करोड़ रुपये (85 अरब डॉलर) तय किया है। इस नीलामी की अर्हता केवल सात…

बीसीसीआई की विशेष आम बैठक शनिवार तक के लिए स्थगित

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)| सर्वोच्च न्यायालय की ओर से न्यायामूर्ति आर.एम. लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए मिली पहली समय सीमा तक काम न होने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को तकनीकी आधार पर अपनी विशेष आम बैठक (एसजीएम) शनिवार तक के लिए स्थगित…

AUSTRALIA-CANBERRA-FLORIADE 2016

कोहली अपने शॉट चयन से नाराज होंगे : शास्त्री

कोलकाता, 30 सितम्बर | भारतीय टीम के पूर्व निदेशक और पूर्व कप्तान रवि शास्त्री ने कहा है कि विराट कोहली पिछली कुछ पारियों में अपने शॉट चयन से नाराज होंगे। शास्त्री ने यहा बात यहां शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के भोजनकाल के…

People perform rituals on the banks of the Hooghly River on Mahalaya in Kolkata, on Sept 29, 2016.

पश्चिम बंगाल में धूमधाम से मनाया जा रहा है महालय त्योहार

कोलकाता, 30 सितम्बर | पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को महालय का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि से पहले समापन दिवस, अमावस की रात महालय अमावस्या होती है और यह पितृ पक्ष का अंत और देवी पक्ष की शुरुआत मानी जाती है। परंपरा के मुताबिक, इस दिन पूर्वजों…

‘नूर’ में मैं पाकिस्तानी पत्रकार की भूमिका में नहीं : सोनाक्षी

मुंबई, 30 सितंबर | बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि वह ‘नूर’ में पाकिस्तानी पत्रकार की भूमिका में नहीं हैं। यह फिल्म पाकिस्तान की सबा इम्तियाज के उपन्यास ‘कराची यू आर किलिंग मी’ पर आधारित है। आगामी फिल्म ‘फोर्स 2’ के लांच पर अभिनेत्री ने फिल्म ‘नूर’ में अपने…

करीना ने पहले सैफ से शादी से मना कर दिया था!

मुंबई, 30 सितम्बर | बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कापूर का कहना है कि उन्होंने पहले सैफ अली खान से शादी से मना कर दिया था, पर बाद में मान गईं। करीना और सैफ ने पांच साल के संबंध के बाद 2012 में शादी की थी। करीना ने टेलीविजन शो ‘वोग बीएफएफ’…

मातृभूमि की रक्षा के लिए हर पाकिस्तानी तैयार : नवाज शरीफ

मातृभूमि की रक्षा के लिए हर पाकिस्तानी तैयार : नवाज शरीफ

इस्लामाबाद, 30 सितम्बर | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा कि इस्लामाबाद क्षेत्र में शांति चाहता है, लेकिन ‘हम किसी को भी पाकिस्तान पर बुरी नजर रखने की अनुमति नहीं देंगे।’ रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, शरीफ ने यह टिप्पणी जम्मू एवं कश्मीर में और नियंत्रण रेखा पर…

नरेंद्र मोदी ने गंदगी के खिलाफ ‘स्वच्छाग्रह’ का किया आह्वान

नई दिल्ली, 30 सितम्बर | रिसाइकिल के महत्व और कचरे के दोबारा उपयोग से धन पैदा करने के महत्व को दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को साफ-सफाई पर जोर देते हुए महात्मा गांधी के ‘सत्याग्रह’ की तर्ज पर ‘स्वच्छाग्रह’ का आह्वान किया। यहां विज्ञान भवन में भारत स्वच्छता…

सोहा अली खान राजनीति में शामिल होने के लिए तैयार नहीं

मुंबई, 30 सितम्बर | अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि उनका राजनीति में शामिल होने का कोई इरादा नहीं हैं, ‘क्योंकि राजनेताओं को बहुत त्याग करना पड़ता है।’ सोहा ने कहा, “बतौर नागरिक, मैं अपने देश के भविष्य के बारे में सोचती हूं। मैंने हर स्थिति को देखा…

टोक्यो से पहले कई लक्ष्य हासिल करने बाकी : साक्षी

नई दिल्ली, 30 सितम्बर | रियो ओलम्पिक में महिला कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली भारतीय पहलवान साक्षी मलिक का कहना है कि टोक्यो ओलम्पिक-2020 अभी बहुत दूर है और उन्हें अभी कई अन्य लक्ष्य हासिल करने हैं। साक्षी ने कहा कि 2020 ओलम्पिक…

Film PINK

पाकिस्तान के सिनेमाघरों में भारतीय फिल्में नहीं दिखाई जाएंगी

कराची, 30 सितंबर | पाकिस्तान में सिनेमाघर मालिकों ने फैसला किया है कि जबतक भारत-पाकिस्तान के बीच तकरार थम नहीं जाती, तब तक वहां के सिनेमाघरों में भारतीय फिल्में नहीं दिखाई जाएंगी। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक निर्देश जारी नहीं किए हैं। उन्होंने यह…

अमेरिका के न्यूजर्सी में रेल दुर्घटना, 1 की मौत, 108 घायल

होबोकेन (अमेरिका), 30 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अमेरिका के न्यूजर्सी के होबोकेन स्टेशन पर गुरुवार को सुबह रेल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 108 लोग घायल हो गए। ट्रेन रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना का शिकार हुई।  न्यूजर्सी के गवर्नर क्रिस क्रिस्टी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस…

विजय गोयल ने की खेल महासंघों के साथ बैठक

नई दिल्ली, 30 सितम्बर | रियो ओलम्पिक में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन समीक्षा के तहत केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) से मुलाकात की। गोयल ने भविष्य के लिए एक उपयुक्त मानचित्र तैयार करने हेतु गुरुवार को महासंघों से मुलाकात की। बैठक को संबोधित करते हुए…

मोदी ने एक प्रधानमंत्री के कद के अनुरूप कार्रवाई की : राहुल गांधी

बुलंदशहर, 30 सितम्बर | कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी  ने ढाई साल में पहली बार एक प्रधानमंत्री के कद के अनुरूप कार्रवाई की। राहुल ने यह तारीफ भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकियों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के मद्देनजर की। उत्तर प्रदेश…

भारत नहीं आएंगे पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश अनवर जहीर जमाली

भारत नहीं आएंगे पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश अनवर जहीर जमाली

इस्लामाबाद, 30 सितम्बर | पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनवर जहीर जमाली ने शुक्रवार को कहा कि वह नई दिल्ली में अगले माह होने वाले एक सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच तनाव के मौजूदा स्तर को देखते हुए उनका भारत दौरा नहीं…

कपिल ने ईडन गार्डन में घंटी बजाकर खेल की शुरुआत की

कोलकाता, 30 सितम्बर | विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव ने भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीमों के बीच यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व घंटी बजाकर खेल की शुरुआत की। भारत में पहली बार इस परंपरा की शुरुआत हुई है। ईडन गार्डन स्टेडियम में दूसरे…