Category Archives: समाचार

राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने गणेश चतुर्थी पर बधाई दी

नई दिल्ली, 5 सितम्बर| राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। मोदी ने अपने संदेश में कहा, “सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। आशा है कि भगवान गणेश की कृपा हम सब…

प्रधानमंत्री ने डॉ. एस राधाकृष्‍णन को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, 5 सितंबर (जस)|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘5 सितंबर’ को शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों की निष्‍ठा और वचनबद्धता का अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. एस राधाकृष्‍णन को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है, जिनका जन्‍मदिवस देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।…

व्यक्ति के जीवन का ‘पथ प्रदर्शक’ है गुरु

नई दिल्ली, 5 सितंबर | ‘गुरु गोबिंद दोऊ खड़े, का के लागूं पाय। बलिहारी गुरु आपणे, गोबिंद दियो मिलाय..’ विश्व प्रसिद्ध इस दोहे में महान कवि कबीर दास ने गुरु को ईश्वर से बड़ा स्थान दिया है। हमारे देश और समाज में गुरु को व्यक्ति के जीवन का ‘पथ प्रदर्शक’…

शाहजहांपुर के बकरे की पीठ पर लिखा है ‘अल्लाह’

शाहजहांपुर, 5 सितंबर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र भैसटा खुर्द के रहने वाले राजेश के यहां पले बकरे ने जनपद के लोगों को इन दिनों अचंभे में डाल दिया है। जनपद में दूर-दूर से लोग इस अनोखे बकरे को देखने आ रहे हैं। एक साल पहले…

साहित्य संस्कृति का वाहक : डॉ. मृदुला सिन्हा

पटना, 5 सितंबर | गोवा की राज्यपाल और लेखिका डॉ. मृदुला सिन्हा ने यहां रविवार को कहा कि साहित्य संस्कृति का वाहक है। यदि साहित्य नहीं होता तो बिहार के लोग सीता, भारती, भामती और अहिल्या पर गर्व नहीं करते। बुद्ध, अशोक और चाणक्य जैसी महान विभूतियों की बातें भी…

जीएसटी के लिए ओबामा ने मोदी को बधाई दी

हांग्झू, 5 सितंबर | अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संबंधी कानून के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कठिन वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के दौर में यह साहसिक नीति का उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जी 20 में उनके नेतृत्व…

गर्व की बात है मदर टेरेसा को संत की उपाधि मिलना : मोदी

नई दिल्ली, 4 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि मदर टेरेसा को संत की उपाधि मिलना स्मरणीय और गर्व की बात है। उल्लेखनीय है कि वेटिकन सिटी में रविवार को पोप फ्रांसिस ने भारत में रहकर जीवनर्पयत गरीबों की सेवा करने वाली नोबेल पुरस्कार प्राप्त नन…

मदर टेरेसा पर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म बननी चाहिए : श्याम बेनेगल

लोनावला, 4 सितंबर | हिंदी फिल्म की धारा को नई दिशा देने वाले प्रख्यात निर्देशक श्याम बेनेगल का मानना है कि गरीबों-वंचितों की आजीवन सेवा कर अमर हो चुकीं करुणा की प्रतिमूर्ति मदर टेरेसा के ‘असाधारण’ जीवन पर एक संपूर्ण अंतराष्ट्रीय फीचर फिल्म बननी चाहिए। उल्लेखनीय है कि नोबेल शांति…

‘वीरम’ में निभाई करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका : कुणाल कपूर

नई दिल्ली, 4 सितंबर | बॉलीवुड में अपने दम पर एक पहचान बनाने वाले अभिनेता कुणाल कपूर को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक जयराज की फिल्म ‘वीरम’ में एक योद्धा की भूमिका में देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली के सिरी फोर्ट स्टेडियम में शुक्रवार को ब्रिक्स फिल्मोत्सव का आगाज ‘वीरम’…

भारत को क्यों है 35 टैंकर खून की जरूरत

भारत में लोगों के इलाज के लिए खून की इतनी कमी है कि उसे पूरा करने के लिए 35 टैंकर खून की जरुरत है। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में खून बरबाद हो जाता है, क्योंकि वहां जरुरत से ज्यादा है। इंडिया स्पेंड ने सरकारी आंकड़ों का अध्ययन कर यह…

घट रही बाढ़, अब बीमारियों की बारी

पटना, 4 सितंबर | बिहार के 12 जिलों में कहर बरपाने के बाद गंगा अब शांत होती नजर आ रही है। जलस्तर में काफी गिरावट आई है, लेकिन अभी भी चार लाख से ज्यादा बाढ़ पीड़ित राहत शिविरों में जिंदगी गुजारने को विवश हैं। लोगों को अब बीमारियों का डर…

कश्मीर में प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय में आग लगाई, 50 घायल

श्रीनगर, 4 सितम्बर | दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जिलाधिकारी कार्यालय में अनियंत्रित प्रदर्शकारियों ने रविवार सुबह आग लगा दी। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़पों में कम से कम 50 लोग घायल हो गए। तनाव उस समय उत्पन्न हुआ, जब सुरक्षा बलों ने पिंजुरा गांव में…

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विशेष उड़ान से श्रीनगर जाएगा

नई दिल्ली, 3 सितम्बर | कश्मीर घाटी में जारी अशांति के बीच सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान से रविवार सुबह कश्मीर घाटी रवाना होगा। एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “वे एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान से जाएंगे।” केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे,…

जलपरी श्रद्धा भदोही से विंध्यधाम रवाना

भदोही, 3 सितंबर । उत्तर प्रदेश में कानपुर से गंगा स्वच्छता का संदेश लेकर गंगा के जरिए वाराणसी की यात्रा पर निकली नन्ही जलपरी श्रद्धा शुक्ला शनिवार की शाम चार बजे भदोही के रामपुर गंगा घाट पहुंची। यहां काफी संख्या में तैनात लोगों ने परी का फूलमालाओं से स्वागत किया।…

जलपरी के 570 किलोमीटर तैराकी अभियान का दावा झूठा!

इलाहाबाद, 4 सितम्बर । जलपरी के नाम से विख्यात कानपुर की श्रद्धा शुक्ला के बारे में चैंकाने वाली जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार और वरिष्ठ टीवी पत्रकार विनोद कापड़ी की आने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘जलपरी’ में इस बात का खुलासा हुआ है कि कानपुर से वाराणासी के…

भारत-बांग्लादेश सीमा सील करेंगे : सोनोवाल

गुवाहाटी, 3 सितंबर | असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने असम के मनकाचर सेक्टर में भारत-बांग्लादेश सीमा पर हो रही घुसपैठ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार अंतर्राष्ट्रीय सीमा सील करने के लिए युद्ध स्तर पर काम करेगी। सोनोवाल ने शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत-बांग्लादेश…

फडणवीस, अमिताभ ने ‘महाक्लीनाथन’ में हिस्सा लिया

मुंबई, 3 सितम्बर | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एनडीटीवी-डेटॉल ‘महाक्लीनाथन’ अभियान के हिस्से के तौर पर शनिवार को सर जे.जे. अस्पताल परिसर की सफाई की। फडणवीस ने इस मौके पर कहा, “हम यहां भाषण देने नहीं आए हैं..हम एक उदाहरण पेश करना…

छत्तीसगढ़ में नड्डा ने किया सरगुजा मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ

अंबिकापुर, 3 सितंबर | छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शनिवार को सरगुजा मेडिकल कालेज का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया। इस दौरान नड्डा ने छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की। नड्डा ने छात्रों से कहा, “आप सभी कितने भी बड़े डॉक्टर बन जाओ, अपने…

आकाशवाणी समाचारों की विशेष भूमिका : किरण माहेश्वरी

जयपुर, 3 सितम्बर (जस)। राजस्थान की जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने आकाशवाणी समाचारों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में जन जागरूकता के लिए आकाशवाणी समाचारों की विशेष भूमिका है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि जल…

मोदी वियतनाम की नेशनल एसेम्बली के अध्यक्ष से मिले

हनोई, 3 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां वियतनाम की नेशनल एसेम्बली की अध्यक्ष नगुएन थी किम नगान से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “नेशनल एसेम्बली की अध्यक्ष नगुएन थी किम नगान से मुलाकात के साथ अपराह्न् में बैठकें शुरू हुईं।”…