Category Archives: समाचार

वास्तविक जगहों पर फिल्माई जाएगी 'चंद्र-नंदिनी'

वास्तविक जगहों पर फिल्माई जाएगी ‘चंद्र-नंदिनी’

मुंबई, 3 सितम्बर | एकता कपूर के आगामी टेलीविजन शो ‘चंद्र-नंदिनी’ का फिल्मांकन तंग सेट की बजाय वास्तविक जगहों पर किया जाएगा। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो के कलाकारों द्वारा पटना के उन क्षेत्रों में फिल्मांकन किया जाएगा जहां कभी पाटलिपुत्र और मगध का अस्तित्व हुआ करता…

जेपी के नाम पर हो रही सत्ता की राजनीति : राम बहादुर राय

पटना, 3 सितंबर। लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) के सहयोगी रह चुके इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय ने कहा कि आज के हालात में जयप्रकाश नारायण की प्रासंगिकता बढ़ गई है। जेपी का नाम लेने वाले लोग आज सत्ता की राजनीति ज्यादा कर रहे हैं, जबकि…

नारी को सिर्फ शरीर समझने वालों का बहिष्कार हो : प्रसून जोशी

नई दिल्ली, 3 सितम्बर | प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी ने रियो ओलंपिक में देश की बेटियों की उपलब्धियों से प्रेरित होकर ‘शर्म आ रही है ना’ कविता लिखी। यह कविता आजकल चर्चा में है। निरंतर अपनी लेखनी का जादू चलाने वाले प्रसून आजकल महिलाओं पर लिखे जा रहे अश्लील गानों…

सत्ता परिवर्तन से ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत : वरूण गांधी

लखनऊ, 2 सितम्बर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव व सांसद वरुण गांधी ने कहा कि सत्ता परिवर्तन से ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है। वरुण ने कहा कि पूंजीपति बैंकों का पैसा हड़प रहे हैं और गरीब लोन लेकर सुसाइड कर रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि…

हिन्दी भाषा के विकास की नई पहल ‘सम यंत्र’

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)| हिन्दी भाषा के विकास के लिए सम यंत्र नाम के स्टार्टअप की शुरुआत की गई। ‘हर दिन हिन्दी’ के नारे के साथ शुरू किए गए इस स्टार्टअप का लक्ष्य हिन्दी भाषा का चौतरफा विकास करना है। उद्घाटन समारोह में एक अनोखा व दिलचस्प मल्टी-मीडिया कार्यक्रम…

देशभर में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, हड़ताल का मिलाजुला असर

नई दिल्ली, 2 सितंबर | केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रमिक संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को आहूत देशव्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और वाम शासित केरल और त्रिपुरा में हड़ताल का सबसे ज्यादा असर देखा गया तो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और…

दिल्ली में हड़ताली नर्सो के खिलाफ एस्मा

नई दिल्ली, 2 सितम्बर | दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने शुक्रवार को शहर के सरकारी अस्पतालों में हड़ताली नर्सों के आंदोलन को पूरी तरह से अवैध बताते हुए उनके खिलाफ आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा) लागू कर दिया। एस्मा के तहत पुलिस किसी को भी अधिनियम के प्रावधानों को…

70 फीसदी लोग मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में : सर्वे

नई दिल्ली, 2 सितम्बर | कुल 70 फीसदी भारतीय खासकर युवा वर्ष 2019 में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री चुनने के पक्ष में हैं, वहीं करीब 64 फीसदी महिलाएं इसकी पक्षधर हैं। शुक्रवार को जारी एक ऑनलाइन सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। यह सर्वेक्षण न्यूज एप इनशॉर्ट्स ने विपणन…

दिल्ली में ब्रिक्स फिल्मोत्सव शुरू, दिखाई जाएंगी 20 फिल्में

नई दिल्ली, 2 सितंबर | राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पांच दिवसीय ब्रिक्स फिल्म महोत्सव का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। महोत्सव में कुल 20 फिल्में दिखाई जाएंगी और पांच पुरस्कार दिए जाएंगे। इस फिल्म महोत्सव का आयोजन सदस्य देशों के फिल्म से जुड़े लोगों के बीच सिनेमा, संस्कृति और खान-पान…

मप्र : गोटमार मेले में पत्थर युद्घ में 34 घायल

छिंदवाड़ा, 2 सितम्बर | मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना में शुक्रवार को आयोजित गोटमार मेले में परंपरा अनुसार दो गांवों के लोगों के बीच पत्थर युद्घ जारी है। इसमें अबतक 34 लोग घायल हो चुके हैं। आयोजन स्थल पर भारी सुरक्षा बल की तैनाती के साथ ही घायलों…

केजरीवाल विपश्यना के लिए धर्मशाला पहुंचे - जनसमाचार

दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की फाइल जंग ने लौटाई : केजरीवाल

नई दिल्ली, 2 सितम्बर | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने शहर में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के लिए जो फाइल उपराज्यपाल नजीब जंग के पास भेजी थी, उसे उन्होंने लौटा दिया है। केजरीवाल ने कहा, “ऐसे दिन जब देश में 18 करोड़ मजदूर…

भारत और मिस्र में समुद्री परिवहन करार

नई दिल्ली, 2 सितंबर | भारत और मिस्र ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेहमान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह एल सीसी के बीच प्रतिनिधि स्तर के वार्ता के बाद समुद्री परिवहन के एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया कि समुद्री…

आतंकवाद पूरे क्षेत्र के लिए खतरा : मोदी

नई दिल्ली, 2 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कट्टरवाद और बढ़ती हिंसा से केवल भारत और मिस्र को ही नहीं, बल्कि इस क्षेत्र के अन्य देशों को भी खतरा है। भारत दौरे पर आए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन…

सैन मैरिनो के राष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रपति की बधाई

नई दिल्ली, 2 सितम्बर | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सैन मैरिनो गणराज्य के राष्ट्रीय दिवस (तीन सितंबर) से एक दिप पहले शुक्रवार को वहां की सरकार और नागरिकों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से यहां जारी एक बयान के अनुसार, सैन मैरिनो के कैप्टन्स रिजेंट…

झारखंड में हड़ताल से खनन प्रभावित

रांची, 2 सितंबर | केंद्रीय मजदूर संघों की 24 घंटे की हड़ताल से शुक्रवार को झारखंड में 90 फीसद खनन कार्य ठप रहा। लेकिन इस बंद का आम जनजीवन पर कोई असर नहीं रहा। इससे सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) और भारत कोकिंग कोलफिल्ड लिमिटेड (बीसीसीएल) का खनन कार्य पूरी तरह…

वोट के बदले नोट मामले में चंद्रबाबू को उच्च न्यायालय से राहत

हैदराबाद, 2 सितम्बर | हैदराबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को निचली अदालत के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें व्यवहार न्यायालय ने वोट के बदले नोट मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। न्यायालय ने तेलंगाना भट्राचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)…

छत्तीसगढ़ में हड़ताल से कामकाज प्रभावित

रायुपर, 2 सितंबर | केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रीव्यापी हड़ताल से प्रदेशभर में कोयला खदानों और कारखानों में कामकाज प्रभावित हो गया है। कोरबा की कोयला खदानों और एसईसीएल की मानिकपुर खदान में मजदूर हड़ताल पर चले गए हैं। कोरबा के करीब 40 हजार नियमित और ठेका कर्मचारी इसमें शामिल…

अजय ने करन और कमाल के खिलाफ की जांच की मांग

मुंबई, 2 सितम्बर | अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म निर्माता करन जौहर के खिलाफ जांच की मांग की हैं। करन पर आरोप है कि उन्होंने कमाल आर खान को उनकी आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बारे में सकारात्मक और अजय की फिल्म ‘ शिवाय’ के बारे में नकारात्मक…

इंसाफ के लिए नहीं बनाई गई ’31 अक्टूबर’ : सोहा

मुंबई, 2 सितंबर | अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हत्याकांड पर बनी फिल्म ’31 अक्टूबर’ इंसाफ के लिए नहीं बनाई गई है। इस फिल्म में सोहा ने काम किया है। फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर सोहा ने कहा, “फिल्म इंसाफ के लिए…

भाजपा उत्तर प्रदेश में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी : मोदी

नई दिल्ली, 2 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी और इसका मुख्य जोर रोजगार, शांति, एकता और सामाजिक न्याय पर होगा। समाचार चैनल सीएनएन-न्यूज 18 को दिए गए साक्षात्कार…