Category Archives: समाचार

कानून के स्नातक भ्रष्टाचार और अन्याय न सहें : राष्ट्रपति

बेंगलुरु, 28 अगस्त | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को कानून के स्नातकों से आग्रह किया कि वे रिश्वत देने और हिंसा या दमन का समर्थन करने से इनकार करें। उन्होंने कहा कि वे शासन के बारे में जैसा बदलाव चाहते हैं वैसा बनें। मुखर्जी नेशनल ला स्कूल ऑफ इंडिया…

चंदौली में फिर मगरमच्छों का आतंक

चंदौली, 28 अगस्त । उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के चकिया इलाके में चंद्रप्रभा नदी किनारे स्थित गांवों में मगरमच्छों का आतंक फैला हुआ है। अब तक मगरमच्छ दो लोगों पर हमलाकर उनकी जान ले चुका है। मगरमच्छों को पकड़ने के लिए वन विभाग पिंजड़ा लगा रहा है। वहीं रविवार…

घर से बेदखल होने का संकट झेल रहे हैं गैर आदिवासी

रांची, 28 अगस्त | अगर जनजातीय भूमि जनजातियों (आदिवासियों) को वापस करने का प्रशासनिक आदेश लागू हो जाता है तो झारखंड के रांची जिले में एक लाख से अधिक गैर जनजातीय लोगों को अपने घर से बेदखल होना पड़ेगा। जिला प्रशासन ने इस महीने अनुसूचित क्षेत्र विनियमन (एसएआर) अदालत समाधान…

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामांकित खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 28 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम रियो ओलम्पिक से पदक जीतकर लौटीं पी. वी. सिंधु और साक्षी मलिक सहित इस वर्ष के राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए नामांकित खिलाड़ियों से अपने आवास पर मुलाकात की। खेल मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में खेल रत्न के…

ब्रिक्स’ देशों के पर्यटन मंत्रियों का दो दिवसीय समिट खजुराहो में

भोपाल,28 अगस्त। ब्रिक्स’ देशों के पर्यटन मंत्रियों का दो दिवसीय “BRICS Convention on Tourism” समिट मध्यप्रदेश में होने जा रहा है। भारत सहित ब्राजील, रूस, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन मंत्री सहित वहाँ के शिष्टमंडल हिस्सा लेंगे। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के तत्वावधान में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल…

मध्यप्रदेश में सभी थानें हुए कम्प्यूटरीकृत

भोपाल, 28 अगस्त। मध्यप्रदेश पुलिस के कम्प्यूटरीकरण के लिए सीसीटीएनएस (क्राईम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एण्ड सिस्टम्स) योजना सभी 1019 थानों और 428 वरिष्ठ कार्यालयों में क्रियान्वित की जा चुकी है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही सभी कार्य संपादित कर जनता को प्रथम सूचना रिपोर्ट दी जा रही है। सॉफ्टवेयर…

बुरहान वानी के पिता श्रीश्री रविशंकर से मिले

बेंगलुरु, 28 अगस्त | कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल कमांडर बुरहानी वानी के पिता ने अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की। वानी की मौत के बाद से ही घाटी में हिंसा का माहौल है जिसके मद्देनजर रविवार को लगातार 51वें दिन भी कर्फ्यू…

प्रगति मैदान में दिल्ली पुस्तक मेला शुरू

नई दिल्ली, 28 अगस्त | राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में शनिवार से दिल्ली पुस्तक मेले की शुरुआत हुई। इसमें 93 प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं और कुछ विदेशी प्रकाशक भी शामिल हैं। मेले में पहले ही दिन दर्शकों की भारी भीड़ नजर आई। पुस्तक मेले का उद्घाटन केंद्रीय, विज्ञान…

मॉडलों के लिए बॉलीवुड में प्रवेश आसान : रोहित खंडेलवाल

मुंबई, 28 अगस्त | प्रतिष्ठित मिस्टर वर्ल्ड खिताब जीतने वाले पहले भारतीय रोहित खंडेलवाल का सपना बॉलीवुड में प्रवेश करना है। उन्हें लगता है कि फिल्म उद्योग में आना अब आसान हो गया है और इसके लिए वह जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा को धन्यवाद देते हैं। लक्मे फैशन वीक…

कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए कारा का तरीका अनोखा

लंदन, 28 अगस्त | महिलाओं को होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए मॉडल से अभिनेत्री बनी कारा डेलीविंग्ने ने ‘संडे टाइम्स’ स्टाइल पत्रिका के कवर के लिए बिना अंडरवियर पहने पोज दिया है। वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, इस कवर को कारा ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स…

परीक्षा केंद्रों में फोन ले जाने पर रोक लगेगी

चंडीगढ़, 28 अगस्त | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने परीक्षाओं में नकल रोकने का फैसला किया है। इसके तहत किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन या अन्य कोई नकल की सामग्री पाए जाने पर भविष्य में परीक्षा देने पर उनपर रोक लगा दी जाएगी। आयोग के एक प्रवक्ता…

पीओपी से बनी गणेश प्रतिमा का प्रयोग न करें : मोदी

नई दिल्ली, 28 अगस्त  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए रविवार को लोगों से गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी प्रतिमाएं न खरीदने का आग्रह किया। मोदी ने कहा कि पीओपी से बनी मूर्तियों के स्थान पर लोगों को मिट्टी…

सचिन ने ओलम्पिक पदक विजेताओं को बीएमडब्ल्यू कार की चाबी सौंपी

हैदराबाद, 28 अगस्त | भारत के लिए रियो ओलम्पिक में पदक जीतने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु और महिला पहलवान साक्षी मलिक को रविवार को भेंटस्वरूप बीएमडब्ल्यू दी गई। ओलंपिक तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर और बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को भी बीएमडब्ल्यू भेंट…

still-a-lot-to-gain-jacqueline

अभी बहुत कुछ हासिल करना है : जैकलिन

मुंबई, 28 अगस्त | श्रीलंकाई सुंदरी जैकलिन फर्नाडीज इस बात से सहमत नहीं हैं कि उन्होंने बॉलीवुड में अपना मुकाम बना लिया है। उनका कहना है कि उन्हें हिन्दी फिल्म उद्योग में विशेष सफलता हासिल करने के लिए अभी लंबा सफर तय करना है। ‘अलादीन’ से बॉलीवुड में कदम रखने…

दिल्ली, चंडीगढ़ में हिमाचल के सेबों की प्रदर्शनी

शिमला, 28 अगस्त | अपने रसीले सेबों के लिए दुनियाभर में मशहूर हिमाचल प्रदेश अपने 3,000 करोड़ के सेब उद्योग से पर्यटन को जोड़ने के उद्देश्य से दिल्ली और चंडीगढ़ में पहली बार सेबों की प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है। राज्य पर्यटन आयुक्त मोहन चौहान ने आईएएनएस को…

राजनीति से अलग होंगे विशाल

नई दिल्ली, 28 अगस्त | आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थक और गायक-संगीतकार विशाल ददलानी ने राजनीति से अलग होने की बात कही है। जैन मुनि तरुण सागर पर विशाल द्वारा किए गए ट्वीट के कारण विवाद पैदा हो गया है, जिसके बाद उन्होंने यह पेशकश की है। दिल्ली के…

धौनी का मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड

लॉडेरहिल (फ्लोरिडा), 28 अगस्त | क्रिकेट के हर प्रारूप में सर्वोच्च खिताब दिलाने वाले भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धौनी ने शनिवार को एक और विश्व कीर्तिमान रच दिया। अमेरिका के फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में बतौर कप्तान मैदान पर उतरते ही…

पहला टी-20 : रिकॉर्डो की बरसात के बीच 1 रन से हारा भारत

लॉडेरहिल (फ्लोरिडा), 27 अगस्त | अमेरिकी धरती पर हुए पहले अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में शनिवार को वेस्टइंडीज ने बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत को एक रन से हरा दिया। दोनों तरफ से बल्लेबाजों ने रनों की बरसात कर दी और एक मैच में सर्वाधिक 469 रन के रिकॉर्ड को तोड़ते…

रेलवे 92 पैसे में देगा 10 लाख का बीमा

लखनऊ, 27 अगस्त । आगामी 31 अगस्त से रेल यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर यात्रियों को 10 लाख रुपये तक का यात्रा बीमा कवर मिलेगा। इसके लिए उन्हें 92 पैसे का प्रीमियम भुगतान करना होगा। रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक, 31 अगस्त से आईआरसीटीसी की वेबसाइट के…

प्रधानमंत्री से मिलेंगे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए नामांकित खिलाड़ी

नई दिल्ली, 27 अगस्त| केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने शनिवार को बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित खिलाड़ी रविवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे, जिनमें रियो ओलम्पिक में पदक विजेता पी. वी. सिंधु और साक्षी मलिक भी शामिल हैं। गौरतलब है कि सोमवार को राष्ट्रपति…