Category Archives: समाचार

गोंड समाज प्रकृति और भारत की आदि संस्कृति का संरक्षक : रमन

रायपुर, 18 अगस्त (जस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बुधवार को यहां गोंडवाना भवन में आयोजित भोजली महोत्सव में गोंड समाज को प्रकृति और भारत की आदि संस्कृति का संरक्षक बताते हुए कहा कि मेहनतकश लोगों का यह समाज भी अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़…

स्मार्टफोन सेंसर बताएगा दीवार के अंदर क्या है

जेरूसलम, 18 अगस्त | इजरायल की एक थ्री-डी सेंसर इमेजिंग कंपनी ने एक ऐसे उपकरण का निर्माण किया है, जो आपके घर की दीवारों के अंदर छिपी चीजों के बारे में बता सकता है। वेबसाइट ‘पॉपुलर मैकेनिज्म डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार, एक नया उपकरण और एप ‘वालाबोट डीआईवाई’…

राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली, 18 अगस्त (जस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अफगानिस्तान इस्लामी गणराज्य के स्वतंत्रता दिवस (19 अगस्त 2016) की पूर्व संध्या पर अफगानिस्तान की सरकार और वहां के नागरिकों को बधाई दी है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति महामहिम मोहम्मद अशरफ गनी को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, ‘मैं…

स्मृति ईरानी ने सियाचिन में सेना के जवानों को बांधी राखी

सियाचिन, 18 अगस्त | केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने रक्षाबंधन के मौके पर गुरुवार को सियाचिन में भारतीय सेना के कई जवानों को राखी बांधी। जवानों को राखी बांधने के लिए वह सियाचिन के बेस कैंप पहुंची, जो दुनिया में सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान है और ऐसा करने…

बॉलीवुड सितारों ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व

मुंबई, 18 अगस्त | अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर, आमिर खान और सूरज पंचोली समेत फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने गुरुवार को अपने प्रशंसकों और भाई-बहनों को रक्षाबंधन की बधाई दी। अमिताभ ने ट्विटर पर अभिषेक और श्वेता की एक पुरानी तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “भाई-बहन का…

पूजा के साथ 48 दिनों से जारी अमरनाथ यात्रा समाप्त

श्रीनगर, 18 अगस्त | जम्मू एवं कश्मीर में बाबा बर्फानी के दर्शन लिए 48 दिनों से जारी वार्षिक अमरनाथ यात्रा समाप्त हो गई। दो जुलाई से शुरू हुई यह यात्रा गुरुवार को गुफा के अंदर पूजा के साथ संपन्न हुई। प्रशासन ने यह जानकारी दी। फोटो : पहलगाम बेस कैम्प…

भारतीय एथलीट को चेक देंगे सलमान

मुंबई, 18 अगस्त | बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बुधवार को रियो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले हर भारतीय एथलीट को 1 लाख 1 हजार रुपए का चेक देने का ऐलान किया है। भारतीय खेल के सद्भावना राजदूत सलमान ने ट्विटर पर लिखा, “हमारे ओलंपिक एथलीटों की प्रशंसा के लिए…

कश्मीर पर कांग्रेस का बयान राजनीतिक अवसरवाद : नायडू

नई दिल्ली, 18 अगस्त | केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर पर कांग्रेस नेताओं का बयान यह दर्शाता है कि पार्टी न केवल इस मुद्दे पर बुरी तरह विभाजित है, बल्कि पूर्णत: राजनीतिक अवसरवाद से प्रेरित भी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी….

भरोसा है, सीएएस नरसिंह को निर्दोष बताएगा : राकेश गुप्ता

रियो डी जनेरियो, 18 अगस्त | विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में भारतीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव के खिलाफ की गई अपील की सुनवाई पर फैसला गुरुवार को आना है। सुनवाई गुरुवार को भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे होगी। इसके बाद ही नरसिंह के…

हिमाचल में बारिश से हुआ लगभग 567 करोड़ रुपये का नुकसान

शिमला, 18 अगस्त (जस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राज्य में अगस्त माह के पहले पखवाड़े में भारी बरसात के कारण हुए नुकसान के आकलन के लिए बुधवार को यहां आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभावित लोगों को शीघ्र पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने तथा ग्रामीण सम्पर्क…

गोपालगंज हादसे में जांच रिपोर्ट का इंतजार : नीतीश

पटना, 18 अगस्त | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि गोपालगंज में 15 लोगों की मौत का कारण जहरीली शराब हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जो भी सच होगा सबके सामने आएगा। सरकार किसी भी चीज को छिपाने नहीं जा रही। मुख्यमंत्री…

धरना-प्रदर्शन करने वालों का विकास से कोई वास्ता नहीं : वसुन्धरा

जयपुर, 18 अगस्त। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए धरने-प्रदर्शन करते हैं, विकास से उनका कोई वास्ता नहीं। उन्होंने कहा कि कोई भी विकास कार्य धरने-प्रदर्शन के आधार पर नहीं, जनता की जरूरत और उस जगह की आवश्यकता को देखकर होता है।…

मोदी ने भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखी

नई दिल्ली, 18 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए कार्यालय की आधारशिला रखी। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी थे। मोदी ने कहा, “पार्टी के कार्यकर्ताओं का बलिदान हमें काम करने के लिए प्रेरित करता है।” मोदी ने पार्टी…

बिहार : गोपालगंज में मृतकों की संख्या 15 तक पहुंची

गोपालगंज, 18 अगस्त | बिहार के गोपालगंज जिले में संदिग्ध परिस्थिति में मरने वालों की संख्या 15 तक पहुंच गई है जबकि अभी भी कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। इस घटना की वजह जहरीली शराब पीना बताई जा रही है। गोपालगंज के जिलाधिकारी राहुल कुमार ने गुरुवार को…

‘आजादी के 70 वर्ष – याद करो कुर्बानी’ : लगभग 10 हजार लोग हुए शामिल

भोपाल, 18 अगस्त (जस)। ‘आजादी के 70 वर्ष – याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम में बुधवार को मध्यप्रदेश के सहकारिता, गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विश्वास सारंग के नेतृत्व में अन्ना नगर से करोंद तक 20 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में लगभग 10 हजार…

खेल मनोरंजन का नहीं, अपितु प्रतिष्ठा का विषय : पवैया

भोपाल, 18 अगस्त (जस)। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा है कि साधनों के बिना भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। खिलाड़ी में आत्म-विश्वास और देशभक्ति होना जरूरी है। भारत का खिलाड़ी देश के लिये लड़ता है। खेल मनोरंजन का नहीं, अपितु प्रतिष्ठा का विषय…

कैटरीना ने बिकनी लुक के लिए 7 किलो वजन घटाया

मुंबई, 18 अगस्त | अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म ‘बार-बार देखो’ के गाने ‘सौ आसमान’ में बिकनी में नजर आ रही हैं। इसमें कैटरीना की छरहरी काया लोगों को खूब भा रही है लेकिन इसके लिए कैटरीना ने कड़ी मेहनत की है। कैटरीना ने इस किरदार के लिए सात…

अनुसूचित जाति/जनजाति के युवाओं को रोजगार प्रदान करने में गुजरात अव्वल

अहमदाबाद 18 अगस्त (जस)।  भारत सरकार के श्रम रोजगार मंत्रालय और रोजगार प्रशिक्षण महानिदेशालय द्वारा जारी आंकडों के अनुसार गुजरात अनुसूचित जाति के युवाओं को रोजगार प्रदान करने में वर्ष 2014 में 59 प्रतिशत के साथ प्रथम रहा। गुजरात के रोजगार तालीम विभाग के रोजगार विनिमय कार्यालय द्वारा 18 लाख 85 हजार…

कश्मीर हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 66 हुई

श्रीनगर, 18 अगस्त | कश्मीर में एक और शख्स की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मृतक की पहचान शबीर अहमद मूंगा (30) के रूप में की गई है। बुधवार रात को उग्र भीड़ के साथ सुरक्षाबलों की झड़प…

रिसता बलूचिस्तान : पाकिस्तान से मुक्त होने की चाहत का दूसरा नाम

नई दिल्ली, 18 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई एक सामान्य टिप्पणी ने पाकिस्तान के रिसते बलूचिस्तान के घाव को सबके सामने लाकर रख दिया। भारत लंबे समय से जम्मू एवं कश्मीर में अशांति के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराता…