Category Archives: समाचार

अभिनेत्री के नाते तरह-तरह के चरित्र निभाने का मौका : प्रियंका

मुंबई, 16 अगस्त | बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि उनके पेशे के बारे में उनकी पसंद की बात यह है कि उन्हें ढेर सारे चरित्र निभाने की आजादी मिलती है। प्रियंका ने मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर मुख्यालय में थीं, और उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ…

रजत में तब्दील हो सकता है योगेश्वर का कांस्य

रियो में अब भारत की उम्मीदें योगेश्वर, नरसिंह पर टिकीं

रियो डी जनेरियो, 16 अगस्त | ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलम्पिक खेलों में अब तक के अपने सबसे बड़े दल के साथ उतरे भारत को दो सप्ताह बाद भी पहले पदक का इंतजार है और तमाम धुरंधरों से मिली निराशा के बाद अब कुश्ती में नरसिंह पंचम यादव…

‘हैप्पी भाग जाएगी’ में मेरा किरदार बिल्कुल अलग : डायना

मुंबई, 16 अगस्त | अभिनेत्री डायना पेंटी ने कहा कि आगामी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ में उनका किरदार पूरी तरह अलग है। डायना ने कहा, “फिल्म में मेरा किरदार मेरी असल जिंदगी जैसा नहीं है, वह बहुत मुखर है और मैं ऐसी नहीं हूं।” उन्होंने कहा, “हालांकि, कुछ समानताएं हैं।…

जिक रियलिटी टीवी शो की मेजबानी करेंगे अरिजित - जनसमाचार

म्यूजिक रियलिटी टीवी शो की मेजबानी करेंगे अरिजित

मुंबई, 16 अगस्त | रियलिटी टीवी शो के जरिए संगीत की दुनिया में कदम रख चुके गायक अरिजित सिंह म्यूजिक रियलिटी शो ‘रॉ स्टार’ में निर्णायक के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अरिजित ने ‘तुम ही हो’, ‘सोच न सके’, ‘कभी जो बादल बरसे’ और ‘मुस्कुराने’…

रवीना फेस्टिवल ऑफ ग्लोब में सम्मानित

मुंबई, 16 अगस्त | अभिनेत्री रवीना टंडन को बच्चियों के सशक्तिकरण की दिशा में उनके योगदान के लिए सैन फ्रांसिस्को के सिलिकॉन वैली में आयोजित फेस्टिवल ऑफ ग्लोब (एफओजी) में सम्मानित किया गया। एफओजी एक वार्षिक आयोजन है, जिसे फिल्म कला, प्रदर्शन कला, दृश्यव्य कला और लोक कला के माध्यम…

रियो ओलम्पिक (एथलेटिक्स) : मिलर को महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 16 अगस्त | बहामास की धाविका शॉनाए मिलर ने रियो ओलम्पिक में महिलाओं की 400 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतकर सभी को चौंका दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोमवार को हुई इस स्पर्धा में अमेरिका की एलिसन फेलिक्स जीत की प्रबल दावेदार थीं, लेकिन उन्हें…

बॉलीवुड की हस्तियों ने कहा, जय हिंद!

मुंबई, 16 अगस्त | देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा जैसी हस्तियों ने ट्विटर पर प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए इस दिन को ‘गौरव, खुशी और प्यार’ का दिन करार दिया। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिलहाल ‘क्वांटिको’ की शूटिंग के…

भारतवासी के रूप में जन्मदिन मना कर खुश हैं अदनान - जनसमाचार

भारतवासी के रूप में जन्मदिन मना कर खुश हैं अदनान

मुंबई, 15 अगस्त | गायक अदनान सामी का कहना है कि वह पहली बार एक भारतवासी के तौर पर अपना जन्मदिन मनाकर काफी खुश हैं। अदनान एक पूर्व पाकिस्तानी हैं और उनका जन्मदिन 15 अगस्त को आता है। बॉलीवुड गायक अदनान का जन्म ब्रिटेन में हुआ था और उनके पास…

कुछ ‘डेयरिंग’ करना चाहती हैं जैकलीन

मुंबई, 15 अगस्त | अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज का कहना है कि वह अपने अब तक के निभाए किरदारों से हटकर अपनी अगली फिल्म में कुछ अलग भूमिका में नजर आएंगी। बॉलीवुड में 2009 में आई फिल्म ‘अलादीन’ से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री जैकलीन को बड़े पर्दे पर सहायक…

अमिताभ को याद आए ‘शोले’ फिल्म के खास पल

मुंबई, 15 अगस्त | बॉलीवुड की सदाबहार फिल्म ‘शोले’ की रिलीज को सोमवार को 41 साल पूरे हो गए हैं और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने इसकी शूटिंग के दौरान के कुछ खास पलों को याद किया। रमेश सिप्पी निर्देशित फिल्म के संवाद आज भी लोगों की जुबान पर हैं, जिन्हें…

दर्शक मुझे ग्लैमर रहित भूमिका में नहीं देख पाएंगे : ईशा गुप्ता

मुंबई, 16 अगस्त | फिल्मों में ग्लैमरस किरदारों में नजर आने वाली अभिनेत्री ईशा गुप्ता का कहना है कि उनकी लुक के कारण लोग उन्हें कभी भी ग्लैमर रहित भूमिकाओं में नहीं देख पाएंगे। क्या दर्शक उन्हें फिल्मों में कभी ग्लैमर रहित भूमिका में देख पाएंगे, इस सवाल पर ईशा…

पदक के साथ पैसे भी जरूरी हैं : अक्षय

मुंबई, 16 अगस्त | सुपरस्टार अक्षय कुमार का कहना है कि ओलम्पिक जैसी प्रतियोगिताओं में सिर्फ पदक ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उन्हें वित्तीय पुरस्कार प्रदान कराना भी जरूरी है। अक्षय ने हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘रुस्तम’ की सफलता पर कहा, “प्रमाण पत्र जीतना या पदक पाना एक बड़ी…

ओलम्पिक में हार का कारण भारतीय मुक्केबाजी में प्रशासनिक गतिरोध : विकास

रियो डी जनेरियो, 16 अगस्त | रियो ओलम्पिक में पदक न जीत पाने से निराश भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण यादव ने क्वार्टर फाइनल में मिली हार के पीछे का कारण भारतीय मुक्केबाजी में चल रहा प्रशासनिक गतिरोध बताया। विकास का कहना है कि भारतीय मुक्केबाजी में चल रहे प्रशासनिक गतिरोध…

कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ झड़प में 1 की मौत, 3 घायल

श्रीनगर, 16 अगस्त | जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह तहसील में उग्र भीड़ के सुरक्षाबलों के साथ संघर्ष में मंगलवार को एक शख्स की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि अरिपंथन गांव में मंगलवार को भीड़ ने सुरक्षाबलों पर…

उत्तर प्रदेश सरकार शिल्पकारों पर मेहरबान

लखनऊ, 16 अगस्त । उत्तर प्रदेश सरकार भी अब हस्त शिल्पकारों पर मेहरबान दिख रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हस्त शिल्पकारों को उनके द्वारा निर्मित वस्तुओं के उन्हें वाजिब दाम दिलाने और उनके उद्योग को बढ़ावा दिए जाने की पहल की गई है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के…

डेंगू से मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हुई

कोलकाता, 16 अगस्त | पश्चिम बंगाल में जनवरी से लेकर अब तक डेंगू से मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। सोमवार को दो और मरीजों की मौत के साथ यह आंकड़ा बढ़ा है। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक बिस्वारंजन सतपथी ने कहा कि इनमें से एक पीड़ित…

रियो ओलम्पिक : सिंधु क्वार्टर फाइनल में, विकास और सीमा हारे

रियो डी जनेरियो, 16 अगस्त | ब्राजील के सबसे बड़े महानगर में जारी 31वें ओलम्पिक खेलों के 11वें प्रतिस्पर्धी दिन की समाप्ति के बाद भी भारत की पदकों की तलाश जारी है। सोमवार (भारत में मंगलवार) को अंतिम पहर में जहां पीवी सिंधु ने बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा के…

सोशल मीडिया पर आलोचना से परिजन होते हैं निराश : नील

नई दिल्ली, 16 अगस्त| अभिनेता नील नितिन मुकेश हमेशा से सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचनाओं का शिकार रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उनके परिवार के सदस्यो कभी-कभी निराश जरूर हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर नील के अभिनय कौशल…

रियो डायरी : ओलम्पिक खेल गांव में हैं ‘कंडोम मेन’

रियो डी जनेरियो, 15 अगस्त | रियो में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों में वासनोत्तेजक स्थिति में लोगों की मदद करने के लिए ‘कंडोम मेन’ आगे आए हैं। हरे रंग की टी-शर्ट पहने और कंडोम से भरा बैग लिए ऐसे कई शख्स लेटक्स वेंडिंग मशीनों में कंडोम डालते हुए या…

रियो ओलम्पिक (एथलेटिक्स) : फाइनल में 10वें स्थान पर रहीं ललिता

रियो डी जनेरियो, 15 अगस्त | भारत की लंबी दूरी की महिला धाविका ललिता शिवाजी बाबर रियो ओलम्पिक में सोमवार को महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में 10वां स्थान हासिल कर सकीं। ललिता ने नौ मिनट 22.74 सेकेंड का समय निकालते हुए फिनिश लाइन पार की। ललिता…