रियो ओलम्पिक (एथलेटिक्स) : मिलर को महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 16 अगस्त | बहामास की धाविका शॉनाए मिलर ने रियो ओलम्पिक में महिलाओं की 400 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतकर सभी को चौंका दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोमवार को हुई इस स्पर्धा में अमेरिका की एलिसन फेलिक्स जीत की प्रबल दावेदार थीं, लेकिन उन्हें हैरान करते हुए मिलर ने 49.44 सेकेंड के समय में जीत हासिल की।

जमैका की शेरिका जैक्सन को इस स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल हुआ। उन्होंने इस रेस को पूरा करने में 49.85 सेकेंड का समय लिया।

मिलर ने डाइव करते हुए सीमा रेखा को पार किया, जो इस रेस का सबसे रोमांचक क्षण रहा।

-आईएएनएस