Category Archives: समाचार

‘रुस्तम’ का विषय तालाक रोकेगा : अक्षय कुमार

मुंबई, 7 अगस्त | अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘रुस्तम’ को महिलाएं पसंद करेंगी और यह शादी बचाने के साथ ही तालाक होने से भी रोकेगा। अभिनेता ने कहा, “इसका विषय अलग है। यह वास्तविक कहानी पर आधारित है और यह पहली बार है जब…

देश में सिनेमाघरों की कमी : रितेश सिधवानी

मुंबई, 6 अगस्त | फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी ने कहा है कि भारत में और अधिक सिनेमाघरों की जरूरत है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के सिधवानी ने एक बयान में कहा, “हमें अधिक सिनेमाघरों की जरूरत है। विदेशों में कई सिनेमाघर होते हैं, जिसके कारण वहां ज्यादा विकल्प मिलते हैं। भारत में…

‘हाफ गर्लफ्रेंड’ मई 2017 में रिलीज होगी

मुंबई, 7 अगस्त | श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रैंड’ अगले साल 19 मई को रिलीज होगी। फिल्मकार मोहित सूरी की इस फिल्म का सह निर्माण चेतन भगत ने किया है, जिनके इसी नाम के उपन्यास पर फिल्म बनाई जा रही है। श्रद्धा ने शनिवार को अपने प्रशंसकों…

चुनाव से पहले पेड न्यूज से सतर्क रहें : मनोहर पर्रिकर

पणजी, 7 अगस्त | रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को पेड न्यूज से सतर्क रहने की सलाह दी है। गोवा में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले पर्रिकर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की सलाह…

उज्जैन के नाग चंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी

उज्जैन, 7 अगस्त | मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में ऐतिहासिक मंदिर नाग चंद्रेश्वर के द्वार शनिवार रात खुल गए। इस मंदिर के साल में एक बार नागपंचमी के मौके पर द्वार खुलते हैं। यहां देश भर के विभिन्न हिस्सों से श्रद्घालु दर्शन करने पहुंचे हैं। महाकाल के मंदिर…

रियो ओलम्पिक-2016 : सानिया, प्रार्थना की चुनौती पहले ही दौर में खत्म

रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त | शीर्ष भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी जोड़ीदार प्रार्थना थोंबारे के साथ रियो ओलम्पिक-2016 के पहले दौर में हारकर बाहर हो गईं। सानिया-प्रार्थना की जोड़ी को महिला युगल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में शुआई पेंग और शुआई झांग की चीनी जोड़ी ने…

कोकराझार में तनाव बरकरार, एनआईए दल ने किया निरीक्षण

कोकराझार, 7अगस्त | आतंकी हमले के एक दिन बाद यहां तनाव व्याप्त है। बोडोलैंड राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा (एनडीएफबी) के वार्ता विरोधी गुट के आतंकियों ने शुक्रवार को आम नागरिकों पर हथगोले फेंके और अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में मृतकों की संख्या शनिवार को बढ़कर 14 हो गई। इस बीच…

30 वर्षो तक 8 प्रतिशत विकास दर का लक्ष्य हो : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 6 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के नागरिकों से आग्रह किया कि 30 वर्षो तक आठ प्रतिशत से अधिक विकास दर हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया जाए। मोदी ने कहा कि इससे देश का पूरा विकास परिदृश्य बदल जाएगा। मोदी ने मायगव…

रियो ओलम्पिक का पहला स्वर्ण अमेरिका को

रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त | ब्राजील की मेजबानी में शनिवार से शुरू हुए ओलम्पिक खेलों-2016 में अपने-अपने देशों के लिए स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला शुरू हो चुका है और अमेरिका की निशानेबाज वर्जीनिया थ्रेशर ओलम्पिक-2016 का पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी बनीं। थ्रेशर ने यह स्वर्ण पदक…

रियो ओलम्पिकःनिशानेबाजी में पदक की दौड़ से बाहर हुए जीतू

रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त | भारत के लिए पदक के प्रबल उम्मीदवार निशानेबाज जीतू राय शनिवार को ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जेनेरियो में चल रहे ओलम्पिक खेलों-2016 की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन कर पदक की दौड़ से बाहर हो गए। शनिवार को ही…

रियो ओलम्पिक : पहले दौर से बाहर भारतीय खिलाड़ी

रियो ओलम्पिक, 7 अगस्त | भारत की ओर से पहली बार ओलम्पिक खेलों में चार खिलाड़ी क्वालीफाई करने में सफल रहे थे, लेकिन अनुभवी अचंत शरत कमल के पहले दौर से हारने के साथ ही रियो ओलम्पिक की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारतीय अभियान समाप्त हो गया। इससे पहले मौमा…

बंगाल में डेंगू से 11 मरे

कोलकाता, 6 अगस्त | पश्चिम बंगाल में डेंगू के कारण मौतों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। स्वास्थ्य सेवा निदेशक बी.आर. सत्पथी ने कहा, “इस साल जनवरी से अब तक डेंगू के 1,422 मामले सामने आ चुके हैं।” फोटो: कोलकाता में 6 अगस्त, 2016 को डेंगू बुखार से बचने…

हरियाणा में वेतन आयोग की सिफारिशों के अध्ययन के लिए कमेटी का गठन

चण्डीगढ़, 6 अगस्त (जस)। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अध्ययन के लिए एक कमेटी का गठन किया है और इस कमेटी की रिपोर्ट आने के पश्चात राज्य में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कर दी जाएंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल…

असम : आतंकी हमले के बाद तनाव, मृतकों की संख्या 14 हुई

कोकराझार, 6 अगस्त | आतंकी हमले के एक दिन बाद यहां तनाव व्याप्त है। बाडोलैंड राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा (एनडीएफबी) के वार्ता विरोधी गुट के आतंकियों ने शुक्रवार को आम नागरिकों पर हथगोले फेंके और अंधाधुंध गोलियां चलाकर हमले किए। हमले में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 14 हो…

दलितों को सवर्णो का भय दिखा रहीं मायावती : कलराज

झांसी, 6 अगस्त | उत्तर प्रदेश में बुंदेलों की नगरी झांसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मायावती दलितों को सवर्णों…

उद्योग स्थापित कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा : शिवराज

भोपाल, 6 अगस्त (जस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में छोटे एवं मध्यम उद्योग स्थापित कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्व-रोजगार स्थापित करने के लिये मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना में…

सोलन में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे वीरभद्र

शिमला, 6 अगस्त (जस)। हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त, 2016 को सोलन में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह  करेंगे। बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती,…

सुरेश वाडेकर : पिता के सपनों को लगाया पंख

शिखा त्रिपाठी=== नई दिल्ली, 6 अगस्त | ‘मेघा रे मेघा रे’, ‘मैं हूं प्रेम रोगी’, ‘पतझर सावन वसंत बहार’ जैसे गीतों से पाश्र्वगायन में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुरेश वाडेकर ने अपने पिता का सपना पूरा कर अपने नाम को सार्थक किया है। वह राष्ट्रीय पुरस्कार और लता मंगेशकर…

सूबे की अराजक सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें : मौर्य

झांसी, 6 अगस्त | उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जो प्रदर्शन पार्टी ने उप्र में किया था, वही कारनामा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भी दोहराएगी।…

रूपानी सरकार गठन के लिए राज्यपाल से मिले

गांधीनगर, 6 अगस्त | गुजरात के भावी मुख्यमंत्री वियज रूपानी ने नई सरकार के गठन का दावा पेश करने के लिए यहां शनिवार को राज्यपाल ओ.पी.कोहली से मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को घोषणा की कि मुख्यमंत्री पद के लिए रूपानी पार्टी की पसंद थे, क्योंकि आनंदीबेन…