Category Archives: समाचार

‘शिवाय’ के ट्रेलर में है निराश करनेवाला बर्फीला एक्शन

सुभाष के. झा=== मुंबई, 9 अगस्त | अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी हो गया है, जिसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। चार मिनट लंबी यह ट्रेलर शुरु से अंत तक तनावपूर्ण है। जैसा कि उम्मीद थी, ट्रेलर में हर जगह अजय ही छाए हुए हैं।…

मोदी ने ’70 साल आजादी, याद करो कुर्बानी’ गीत जारी किया

नई दिल्ली, 9 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा सांसदों से कहा कि वे भारत के 70वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 दिनों तक चलने वाले समारोहों के दौरान स्कूली बच्चों के बीच स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के योगदानों पर प्रकाश डालें। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

उत्तराखण्ड : विकलांगों को मिलेगा अधिकार पत्र

देहरादून, 9 अगस्त (जस)। उत्तराखण्ड राज्य में विकलांग अधिकार पत्र की व्यवस्था की जाएगी। इसमें विकलांगजनों को राज्य सरकार से मिलने वाले अधिकारों व सुविधाओं का जिक्र होगा। विक्षिप्त व्यक्तियों की पत्नियों को दी जाने वाली पेंशन की राशि को 1200 रूपए से बढ़ाकर 1500 रूपए किया जाएगा। न्यू कैंट…

रियो ओलम्पिक में भारत : कहां चूके, कैसे हारे

अंतिम परिणाम सारांश : 8 अगस्त, 2016 निशानेबाजी : अभिनव बिंद्रा : 10 मीटर पुरूष एयर राइफल में चौथे स्थान पर रहे। फाइनल में एक समय वे दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे लेकिन उस समय चार निशानेबाज बचे थे। जिसके बाद उन्हें फाइनल में बने रहने के लिए शूटऑफ…

कलिखो पुल युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक थे : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 9 अगस्त (जस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कलिखो पुल की पत्नी श्रीमती दंग्विमसई पुल को भेजे शोक संदेश में कहा, ‘मुझे श्री कलिखो पुल के असामयिक निधन के बारे में जानकर अति आघात…

उपभोक्ताओं के लिए वरदान : अन्नपूर्णा भण्डार

जयपुर, 9 अगस्त (जस)। राजस्थान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी ‘अन्नपूर्णा भण्डार योजना’ भरतपुर शहर के उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को अब बाजार से सस्ती दरों पर खाद्य सामग्री मिलने लगी हैं। भरतपुर शहर के वार्ड नं. 20 में अन्नपूर्णा…

आपका जिला, आपकी सरकार : अधिकारी एकजुट होकर करें कार्य : राजे

जयपुर, 9 अगस्त (जस)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारी एकजुट होकर कार्य करें ताकि उनका लाभ गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंच सके। राजे सोमवार रात्रि  डूंगरपुर जिला परिषद् ईडीपी सभागार में आपका जिला,  आपकी सरकार…

बुलंदशहर दुष्कर्म का मुख्य आरोपी सलीम गिरफ्तार

लखनऊ, 9 अगस्त | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुए सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी सलीम बावरिया पुलिस से बचने के लिए पांच राज्यों में छिपता रहा। मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुजीत पांडेय ने बुलंदशहर दुष्कर्म मामले में अबतक हुई जांच के बारे में मंगलवार को जानकारी दी।…

इरोम शर्मिला ने 16 साल बाद अनशन तोड़ा

इंफाल, 9 अगस्त | इरोम शर्मिला ने मंगलवार को सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (अफ्सपा) के खिलाफ 16 साल लंबा अनशन तोड़ दिया। उन्होंने राजनीति में शामिल होने के इरादे की घोषणा की। चिकित्सकों ने इरोम की नाक से वह नली निकाल दी, जिसके माध्यम से साल 2000 से उन्हें…

काकोरी काण्ड के क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई

लखनऊ, 9 अगस्त (जस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को काकोरी काण्ड के क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद क्रांतिकारियों को न केवल स्मरण करना, बल्कि उनके सपनों के भारत का निर्माण करना हम सभी का कर्तव्य है। गौरतलब है…

बिहार में बाढ़ से अब तक 95 जानें गईं

पटना, 9 अगस्त (जस)। बिहार के कई जिलों में आई बाढ़ से अब तक लगभग 33 लाख की जनसंख्या प्रभावित हुई है। अब तक बाढ़ से बिहार के 11 जिलों में 95 लोगों की जानें जा चुकी हैं। फोटो: बिहार के कटिहार जिले में आई बाढ़ से जलमग्न एक गांव…

विश्व आदिवासी दिवस : ‘आमचो बस्तर’ का लोकार्पण

रायपुर, 9 अगस्त (जस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को यहां नया रायपुर के ग्राम उपरवारा स्थित ‘पुरखौती मुक्तांगन’ में राज्य सरकार के पुरातत्व और संस्कृति विभाग द्वारा विकसित नवीन मुक्ताकाश प्रदर्शनी ‘आमचो बस्तर’ का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर राज्य सरकार के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

नर्मदा हुई पूरी तरह स्वच्छ

भोपाल, 9 अगस्त (जस)। मध्यप्रदेश के मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा की गयी जाँच में नर्मदा नदी का जल प्रदेश के सभी स्थान पर ‘ए’ श्रेणी वाला यानी कि पीने योग्य पाया गया है। विगत वर्षों में जिन स्थानों पर गुणवत्ता ‘बी’ श्रेणी (नहाने योग्य) पायी गयी थी, जन-जागरूकता कार्यक्रमों…

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 9 अगस्त | लोकसभा ने मंगलवार को ब्रिटिश शासन से देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने एक संक्षिप्त बयान जारी कर 74 साल पहले आज ही…

अब आंगनवाडि़यां भी होंगी डिजिटल

भोपाल, 9 अगस्त (जस)। मध्यप्रदेश में एकीकृत बाल विकास योजना में आई.टी. आधारित कार्य-प्रणाली अपनाने के लिये अब आँगनवाड़ी केन्द्रों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। आईसीडीएस बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं की समग्र जरूरतों को पूरा करने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें प्रदान की जा रही सेवाओं…

मप्र : मानव संसाधन मेन्युअल-2016 जारी

भोपाल, 9 अगस्त (जस)। मध्यप्रदेश शासन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश का नया संशोधित संविदा मानव संसाधन मेन्युअल-2016 जारी कर दिया है। मिशन के तहत प्रदेश में कार्यरत लगभग 30 हजार अधिकारी-कर्मचारी को इसका लाभ मिलेगा। अब मिशन में राज्य एवं जिला स्वास्थ्य समितियों तथा संविदा कर्मचारियों, अधिकारियों के बीच…

घर के पीछे शूटिंग रेंज में सब्जियां उगाऊंगा : बिंद्रा

रियो डी जेनेरियो से हरदेव सनोत्रा ==== भारत के लिए ओलम्पिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में एकमात्र स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा सोमवार को ब्राजील की मेजबानी में चल रहे रियो ओलम्पिक की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे और पदक से चूक गए। करियर…

अमेरिका में हिजाब पहनने पर मुस्लिम महिला की नौकरी गई

वाशिंगटन, 9 अगस्त | अमेरिका के एक डेंटल क्लीनिक में हिजाब पहनकर काम करने पर एक मुस्लिम महिला को नौकरी से निकाल दिया गया। नजफ खान को पिछले हफ्ते ही फेयर फैक्स प्रांत स्थित फेयर ओक्स डेंटल केयर में डेंटल असिस्टेंट के रूप में रखा गया था। वह अपने साक्षात्कार…

फेसबुक द्वारा विद्यार्थियों को जानने-सीखने का अमूल्य अवसर

कोच्चि, 9 अगस्त | छात्रों के लिए दुनिया का पहला डिजिटल इनक्यूबेटर, एसवी-सीओ, छह महीने की उद्यमिता कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसके तहत वह फेसबुक के साथ हाथ मिलाकर भारतीय विद्यार्थियों को मेनलो पार्क, कैलिफोर्निया में स्थित कंपनी की डेवलपर टीमों तक पहुंच प्रदान करेगा। यहां जारी एक…

फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट :1,50,000 डॉलर का जुर्माना

सिडनी, 9 अगस्त | ऑस्ट्रेलिया में एक व्यक्ति को फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने पर अदालत ने 1,50,000 डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। इस गंभीर मामले में फेसबुक पर पोस्ट की गई सामग्री से एक होटल मालिक की जिंदगी बर्बाद हो गई थी। मार्च 2014 में…