सोलन में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे वीरभद्र

शिमला, 6 अगस्त (जस)। हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त, 2016 को सोलन में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह  करेंगे।

बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती, रोहित ठाकुर और मनसा राम भी राज्य स्तरीय समारोह के अवसर पर सोलन में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।

हि.प्र. विधानसभा अध्यक्ष बी.बी.एल. बुटेल बिलासपुर में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स शिमला में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर मण्डी में, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जी.एस. बाली, कांगड़ा जिले के धर्मशाला में और वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी कुल्लू में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा हमीरपुर में, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी चम्बा में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा सिरमौर जिले के नाहन में, आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह लाहौल-स्पिति जिला मुख्यालय केलंग में तथा हि.प्र. विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी बिलासपुर में हि.प्र. विधानसभा अध्यक्ष के साथ समारोह में उपस्थित रहेंगे। मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार नाहन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के साथ, मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल धर्मशाला में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री मामले के साथ, मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल शिमला में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री के साथ, मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर मण्डी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के साथ, जबकि मुख्य संसदीय सचिव इन्द्र दत्त लखनपाल शहरी विकास मंत्री के साथ हमीरपुर में उपस्थित रहेंगे।

(फाइल फोटो)