Category Archives: समाचार

आईपीएल : बेंगलोर के ‘विराट’ रूप के आगे ढह गई पंजाब

बेंगलुरू, 19 मई | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में बुधवार को लीग के 50वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब को डकवर्थ लुइस नियम से 82 रनों से कारारी शिकस्त देते हुए प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा है। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम…

कुक ने सिद्धिविनायक मंदिर में मत्था टेका, एप्पल परिसर गए

मुंबई, 18 मई | एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने बुधवार को अपनी भारत यात्रा की शुरुआत यहां के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में विशेष आरती उतार कर की। उन्होंने बेंगलुरू में कंपनी का एक डिजाइन एवं डेवलपमेंट एक्सेलरेटर परिसर स्थापित करने की घोषणा की। शाम में बॉलीवुड…

आईपीएल : 4 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली

बेंगलुरू, 18 मई | इस समय विश्व क्रिकेट पर अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से छाए हुए भारत के स्टार बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चार हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ…

दिल्ली में पारा 47 डिग्री पहुंचा, नारंगी अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 18 मई | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को पारा 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, और इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने नारंगी अलर्ट जारी कर लोगों को लू से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “हम…

फिल्में सिर्फ बॉक्स ऑफिस के लिए नहीं : इमरान हाशमी

नई दिल्ली, 18 मई| ‘हमारी अधूरी कहानी’ और ‘द डर्टी पिक्च र’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता इमरान हाशमी ने हाल ही ‘अजहर’ में काम किया है। उनका कहना है कि फिल्में सिर्फ बॉक्स ऑफिस के लिए नहीं होतीं। इमरान का मानना है कि कई बार आपको छोटी…

सरकार प्रदूषण कम करने के लिए संकल्पबद्ध : जावड़ेकर

नई दिल्ली, 18 मई (जनसमा)। पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि सरकार ने प्रदूषण को गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रदूषण कम करने के सरकार के संकल्प को व्यक्त किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों तथा प्रदूषण नियंत्रण समितियों के अध्यक्ष और सदस्य…

राष्ट्रपति 19 मई को करेंगे आईओसी का उदघाटन

नई दिल्ली, 18 मई (जनसमा)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 19 मई, 2016 को राष्ट्रपति भवन में इंटेलिजेंट ऑपरेशन सेंटर (आईओसी) का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्रपति संपदा को स्मार्ट टाउनशिप में बदलने के लिए मोबाइल ऐप लांच करेंगे। आईओसी सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन है। इसे आईबीएम ने डिजाइन किया है। यह संपदा के अंदर…

बेटी है तो सृष्टि है, बेटियों को मान-सम्मान दें : शिवराज

भोपाल, 18 मई (जनसमा)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेटी है तो सृष्टि है। बेटियों को मान-सम्मान दें। आज बेटियों का कोई मुकाबला नहीं है। हर क्षेत्र में बेटियाँ नाम रोशन कर रही हैं। समाज में लिंग अनुपात बराबर न होने से असमानता बढ़ रही है।…

’’शाम्भवी महामुद्रा’’ सीखेंगे राजस्थान के मंत्री और अफसर

जयपुर, 18 मई (जनसमा)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की पहल पर राजस्थान के मंत्री, सांसद, विधायक और अफसर प्रसन्नचित्त तथा तनावरहित रहने के तरीके सीखेंगे। यह सब सिखाएंगे ईशा फाउण्डेशन के संस्थापक सद्गुरू जग्गी वासुदेव और विधा का नाम है ’’शाम्भवी महामुद्रा’’। सद्गुरू जग्गी वासुदेव 20 और 21 मई को ’’शाम्भवी…

छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए लगभग 660 करोड़ रूपए का फसल बीमा

रायपुर, 18 मई (जनसमा)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि सूखा राहत मद से किसानों के खातों में अब तक 560 करोड़ रूपए जमा कर दिए गए हैं और लगभग 660 करोड़ रूपए की फसल बीमा की राशि एक सप्ताह के भीतर उनके खातों में जमा करवा…

गोधरा कांड का प्रमुख साजिशकर्ता 14 साल बाद गिरफ्तार

अहमदाबाद, 18 मई | गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने बुधवार को 2002 के गोधरा रेल हादसे के एक प्रमुख साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में 59 लोग जिंदा खाक हो गए थे। फारूख उर्फ भाना कथित तौर पर गोधरा रेलवे स्टेशन के निकट साबरमती एक्सप्रेस…

चेन्नई व आसपास जोरदार बारिश, चक्रवात की चेतावनी

  चेन्नई, 18 मई (जनसमा)। पिछले 24 घंटे में चेन्नई व तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में ज़ोरदार बारिश हो रही है। इस बारिश को देखते हुए हालांकि शहर को कोई बड़ा खतरा नहीं हुआ है लेकिन लोग अभी तक पिछले साल नवम्बर और दिसम्बर की भारी बारिश के सदमे को…

कांग्रेस ने फिल्म समिति में खेर की नियुक्ति पर सवाल उठाया

रांची, 18 मई | अभिनेता अनुपम खेर को झारखंड में फिल्म निर्माण के प्रोत्साहन के लिए बनी तकनीकी सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस ने बुधवार को सवाल उठाया। खेर की नियुक्ति की सूचना सोमवार को सार्वजनिक की गई थी। झारखंड में हिन्दी और अन्य फिल्मों की शूटिंग…

नवाज शरीफ ने 7 वर्षो में कोई संपत्ति कर नहीं दिया

इस्लामाबाद, 18 मई| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 1993 से नवंबर 2007 में अपने जबरन निर्वासन के अंत तक 97.7 लाख रुपये संपत्ति कर के रूप में भुगतान किए थे। लेकिन विगत सात वर्षो से उन्होंने कोई संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया है। ‘डॉन’ के अनुसार, नेशनल एसेम्बली…

भारतीय संपत्तियों के नाम नेहरू-गांधी परिवार पर क्यों : ऋषि कपूर

मुंबई, 18 मई | हिन्दी सिने जगत के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं, जिनमें उन्होंने अप्रत्याशित रूप से नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट में ऋषि ने सवाल किए हैं कि आखिर देश की लगभग सभी संपत्तियों के नाम…

बेनक्यू ने नया होम वीडियो प्रोजेक्टर लांच किया

नई दिल्ली, 18 मई। ताईपे की कंपनी बेनक्यू ने मंगलवार को देश में अपना होम वीडियो प्रोजेक्टर लांच किया। होम वीडियो प्रोजेक्टर ‘डब्ल्यू8000’ पूर्ण एचडी 3डी प्रोजेक्टर है। यह ‘आरईसी 709 एचडीटीवी मानक’ पर आधारित है। बेनक्यू ने अपने बयान में कहा, “डब्ल्यू8000 बेनक्यू का प्रथम होम थिएटर प्रोजेक्टर है,…

चिलचिलाती धूप, बारिश, लू का असर

लखनऊ/चेन्नई/भोपाल,18 मई | देश भर में मौसम का मिजाज अलग अलग रहेगा। कहीं धूप, कहीं बारिश और कहीं लू के थपेड़े। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह चिलचिलाती धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और इजाफा होने और…

बूढ़ी हथिनियों का शिकार वर्षावनों के लिए खतरा : वैज्ञानिक

अंतर्राष्ट्रीय वन्यजीव संरक्षण पर काम कर रहे वैज्ञानिकों ने बूढ़ी हथिनियों के बढ़ते अवैध शिकार पर यह कहते हुए चिंता जताई है कि इससे वर्षावन के पारिस्थितिकी तंत्र को खतरा है। एक बूढ़ी हथिनी आमतौर पर हाथी समुदाय की सरदार होती है। चतुर हथिनी विशाल वर्षावन क्षेत्र में आजादी से…

प्रज्ञा ठाकुर आज क्षिप्रा में करेंगी स्नान

भोपाल, 18 मई | मालेगांव बम विस्फोट में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से क्लीनचिट पाने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ के दौरान क्षिप्रा नदी में स्नान करने की मांग राज्य सरकार ने मान ली है। बुधवार को उन्हें उज्जैन ले…

नवाजुद्दीन का तालियों की गड़गडाहट के साथ स्वागत

कान्स, 18 मई | फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ की स्क्रीनिंग के मौके पर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी का यहां 69वें कान्स फिल्म महोत्सव में तालियों की गड़गडाहट के साथ स्वागत किया गया। मुंबई के कुख्यात सीरियल किलर रमन राघव पर आधारित फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ की कान्स में सोमवार को स्क्रीनिंग…