covid-19 in India

COVID-19 : भारत में कोरोना के मामले 79 लाख के पार

भारत में कोरोना (Covid-19) के मामले 79 लाख के पार हो गए हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 45065 मामले सामने आए हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 58380 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 26 अक्टूबर कोसुबह 09 बजकर 29 मिनट पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 6,54,057 हो गई है।

देश में कोरोना (Covid-19)  से संक्रमित लोगों में से स्वस्थ होने वालों की संख्या 71,34,769 हो गई है। अब तक देश में कोरोनावायरस 1,19,043 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में 26 अक्टूबर कोसुबह तक कोरोना (Covid-19)  से 473 लोगों की मृत्यु हुई है। कोरोना से  महाराष्ट्र में  बीते 24 घंटों में 112 लोगों की मौत हुई है।

इसके बाद दूसरा स्थान पश्चिमी बंगाल का है जहाँ बीते 24 घंटों में जहां 60 लोगों की कोरोनावायरस से मौत (Deaths) हुई है। पश्चिमी बंगाल (West Bengal) में 4127 मामले सामने आए और कुल मामलों की संख्या 3,49,701 हो गई है।

दिल्ली में यह संख्या 33 है वहीं आंध्र प्रदेश में 21, कर्नाटक में 32, तमिलनाडु में 31, उत्तर प्रदेश में 28, छत्तीसगढ़ में 25 और केरल में 26 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में बीते 24 घंटों में 4136 मामले सामने आए और कुल मामलों की संख्या 3,56,656 हो गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि ठंड के मौसम में दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं और इनकी संख्या 10 हज़ार के पार जा सकती है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदूषण और कोरोना रूपी रावण को हराने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि दशहरा सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं बल्कि आज की बुराइयों के खिलाफ लड़ाई का महापर्व है।  इसलिए हमें आज की बुराई प्रदूषण और कोरोना को हराने का संकल्प लेना होगा।

देश में अब तक के कोरोनावायरस (COVID-19) संक्रमण के कुल मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र (Maharashtra) अब भी नंबर वन पर है। बीते 24 घंटों में वहां 6059 मामले सामने आए हैं और इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 16,45,020 हो गई है।

दूसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश है। बीते 24 घंटों में वहां 2997 मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 8,07,023 हो गई है।

कर्नाटक में 4439 नए मामले सामने आए और वहां कुल मामलों की संख्या 8,02,817 हो गई है। इसी तरह तमिलनाडु में 2869 मामले सामने आए जबकि कुल मामलों की संख्या 7,09,005 है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो वहां पर बीते 24 घंटों में 2032 मामले सामने आए और कुल मामले 4,70,270 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में एक करोड़ चार लाख लोगों के कोरोना परीक्षण किए जा चुके हैं जो देश में सबसे अधिक हैं।

सरकार का कहना है कि देश में कोविड-19 (COVID-19)संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने की दर 90 प्रतिशत हो गई है। अब तक, 70 लाख 78 हजार से अधिक रोगी स्‍वस्‍थ हो चुके हैं।