COVID-19

COVID-19 Updates : कोरोना के मामले में कुछ दिनों से महाराष्ट्र में गिरावट

COVID-19 Updates : कोरोना के मामले में पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में गिरावट आ रही है वहीं केरल, दिल्ली, पश्चिमी बंगाल में मामले बढ़ रहे हैं।

बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 45065 मामले सामने आए हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 58380 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 26 अक्टूबर को तड़के 12ः06 पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 656686 हो गई है।

देश में कोरोना(Covid 19 India) से संक्रमित लोगों में से स्वस्थ होने वालों की संख्या 7133994 हो गई है। अब तक देश में कोरोनावायरस 19030 लोगों की मौत हो चुकी है।

बीते 24 घंटों में 460 लोगों की मृत्यु हुई है। कोरोना से मौत के मामले को देखा जाए तो महाराष्ट्र अभी भी नंबर वन है वहां पर बीते 24 घंटों में 112 लोगों की मौत हुई है।

इसके बाद दूसरा स्थान पश्चिमी बंगाल का है जहाँ बीते 24 घंटों में जहां 60 लोगों की कोरोनावायरस से मौत (Deaths) हुई है। दिल्ली में यह संख्या 33 है वहीं आंध्र प्रदेश में 21, कर्नाटक में 32, तमिलनाडु में 31, उत्तर प्रदेश में 28, छत्तीसगढ़ में 25 और केरल में 26 लोगों की मौत हुई है।

सरकार द्वारा जारी आंकड़े बताते हैं कि देशभर में कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है और कई राज्य ऐसे हैं जहां बीते 24 घंटों में कोरोना से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है इन राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, नागालैंड, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, उत्तराखंड,पंजाब और मिजोरम शामिल है।

देश में अब तक के कोरोनावायरस (COVID-19) संक्रमण के कुल मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र (Maharashtra) अब भी नंबर वन पर है। बीते 24 घंटों में वहां 6059 मामले सामने आए हैं और इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 16,45,020 हो गई है।

दूसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश है। बीते 24 घंटों में वहां 2997 मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 8,07,023 हो गई है।

कर्नाटक में 4439 नए मामले सामने आए और वहां कुल मामलों की संख्या 8,02,817 हो गई है। इसी तरह तमिलनाडु में 2869 मामले सामने आए जबकि कुल मामलों की संख्या 7,09,005 है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो वहां पर बीते 24 घंटों में 2032 मामले सामने आए और कुल मामले 4,70,270 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में एक करोड़ चार लाख लोगों के कोरोना परीक्षण किए जा चुके हैं जो देश में सबसे अधिक हैं।

केरल (Kerala) में बीते 24 घंटों में 6843 नए मामले सामने आए और कुल मामलों की संख्या वहां 3,92,931 हो गई है।

कोरोना (Covid-19) के दिल्ली में बीते 24 घंटों में 4136 मामले सामने आए और कुल मामलों की संख्या 3,56,656 हो गई है। पश्चिमी बंगाल (West Bengal) में 4127 मामले सामने आए और कुल मामलों की संख्या 3,49,701 हो गई है।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो बीते 24 घंटों में 1368 मामले सामने आए और कुल मामलों की संख्या 1,75,959 हो गई है।

राजस्थान में 1821 मामले सामने आए और कुल मामले 1,86,243 होगए है।

देश में एक लाख से अधिक कोरोना (Covid-19) संक्रमण वाले राज्यों की सूची नीचे देखें:

Covid-19

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अब दुनिया के कोरोना संक्रमण के आंकड़ों (Global covid-19 tally)पर नजर डाल देते हैं। विश्व में अब तक 4 करोड़ 25 लाख 12 हज़ार 186 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 11,47,301 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हो चुकी है।

अभी भी कोरोना से संक्रमित देशों में सबसे अधिक अमेरिका (America) है जहां अब तक 84,03,121 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
भारत दूसरे स्थान पर है और तीसरे स्थान पर ब्राज़ील है जहां 53 लाख 53 हजार 656 लोग संक्रमित हुए हैं।

विश्व के देशों में कोरोना के मामले :

covid-19