National Tribal Dance Festival

आदिवासी नृत्य महोत्सव में छत्तीसगढ़, ओडिसा और बिहार को प्रथम पुरस्कार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सम्पन्न  राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव (National Tribal Dance Festival) में तीन अलग-अलग श्रेणियों में  ( three different categories) प्रथम पुरस्कार (First prize) छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) , ओडिसा(Odisha) और  बिहार (Bihar) के नृत्य  दलों  (troupes)  को प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव (Tribal Dance Festival) में कलाकारों ने चार श्रेणीयों में अपने नृत्य का प्रदर्शन किया। इसमें पहले विवाह एवं अन्य संस्कार, दूसरा पारंम्परिक त्यौहार एवं अनुष्ठान, तीसरा फसल कटाई एवं कृषि तथा अन्य पांरम्परिक विधाएं शामिल रहीं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में 29 दिसंबर, 2019 को  आदिवासी नृत्य महोत्सव (Tribal Dance Festival) में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता नृत्य  दलों को पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

आदिवासी नृत्य महोत्सव (Tribal Dance Festival) में  प्रत्येक श्रेणी के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में नृत्य दल को पांच लाख रूपए की राशि, द्वितीय पुरस्कार के रूप में तीन लाख रूपए की राशि, तृतीय पुरस्कार में दो लाख रूपए और सांत्वना पुरस्कार के रूप में नृत्य  दलों को 25-25 हजार रूपए के चेक प्रदान किए गए।

आदिवासी नृत्य महोत्सव (Tribal Dance Festival) में  विवाह एवं अन्य संस्कार श्रेणी में प्रथम पुरस्कार- गौर माडि़या छत्तीसगढ़ चंदन सिंह बघेल दल (Chandan Singh Baghel troupe) को दिया गया।

इस श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार डमकच झारखंड के किशोर नायक दल, तृत्तीय पुरस्कार (संयुक्त रूप से) विवाह नृत्य लद्दाख के सोनम सोपेरी टीम एवं तमांग सेलो, सिक्किम सुश्री गायत्री राय की टीम को प्रदान किया गया।

इस श्रेणी में सांत्वना पुरस्कार कयांग, हिमांचल  बृजलाल दल को दिया गया।

आदिवासी नृत्य महोत्सव (Tribal Dance Festival) में  द्वितीय श्रेणी पारंम्परिक त्यौहार एवं अनुष्ठान में प्रथम पुरस्कार सिंगारी ओडिसा के  ध्यानानंद पेडा दल को, द्वितीय पुरस्कार तारपा, महाराष्ट्र के  राजन वैद्य दल एवं तृतीय पुरस्कार (संयुक्त रूप से) छाऊ, झारखंड प्रभात महतो दल एवं कोमकोया, आंध्रप्रदेश  मधु को तथा सांत्वना पुरस्कार सगोरिया, मध्यप्रदेश गोविंद गहलोत को प्रदान किया गया।

आदिवासी नृत्य महोत्सव (Tribal Dance Festival) में  तृतीय श्रेणी फसल कटाई एवं कृषि में प्रथम पुरस्कार करमा तिहार, बिहार के  रणधीर दल, द्वितीय पुरस्कार झिंझी, उत्तर प्रदेश  बंटी राणा दल तथा तृतीय पुरस्कार (संयुक्त रूप से) ममीता, त्रिपुरा,  अशोक बर्मन टीम एवं टोडा, तमिलनाडु सुश्री असमामल्ली टीम तथा सांत्वना पुरस्कार लम्बाड़ी तेलंगाना  चंदू नायक दल को दिया गया।