Tag Archives: India

Home Secretary, Rajiv Gauba

वीजा व्यवस्था बाधा मुक्त करने के पीछे पर्यटकों की यात्रा को सुखद बनाना

वीजा व्यवस्था को बाधाओं से मुक्त करने के पीछे सरकार का लक्ष्य देश में विदेशी पर्यटकों की यात्रा और प्रवास को सुखद बनाना हैं। यह जानकारी  केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा ने  मंगलवार को नई दिल्ली में “भारत की वीजा व्यवस्था को सुचारू बनाना” विषय पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए…

Modi

भारत अपनी शर्तों पर संवाद कर रहा है, बड़ी आर्थिक – सामरिक शक्ति बन रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत अपनी शर्तों पर संवाद कर रहा है बड़ी आर्थिक और सामरिक शक्ति बन रहा है। इसमें सरदार पटेल का बहुत बड़ा रोल है। गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में निर्मित एकता की प्रतिमा राष्ट्र को…

Internet graphic

भारत को इंटरनेट शट डाउन का सामना नहीं करना पड़ेगा

एक शीर्ष सरकारी साइबर सुरक्षा अधिकारी ने कहा है कि वैश्विक आउटेज की रिपोर्ट के दौरान देश में इंटरनेट ब्लैकआउटका कोई डर नहीं है और भारत को किसी भी इंटरनेट शट डाउन का सामना नहीं करना पड़ेगा। मीडिया से बात करते हुए, राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक, गुलशन राय ने कल…

Modi Putin agreements

भारत और रूस ने एस-400 वायु रक्षा प्रणाली सहित 8 समझौतों पर हस्ताक्षर किये

भारत और रूस ने शुक्रवार को एस – 400 लंबी दूरी तक जमीन से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम की आपूर्ति के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने परमाणु ऊर्जा, व्यापार, रेलवे और एमएसएमई क्षेत्रों पर आठ समझौते किए। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ…

Rohit Sharma

एशिया कप क्रिकेट में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

दुबई में एशिया कप क्रिकेट के दूसरे पूल.ए मैच के एकतरफा मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक बनाया। भारतीय बल्लेबाजों ने सावधानी से खेलते हुए यह जीत हासिल की। सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और शिखर…

medals

एशियाई खेलों में भारत ने कुल 69 पदक जीते,15 स्वर्ण, 24 रजत, 30 कांस्य

18वें एशियाई खेलों का समापन रविवार को हो रहा है। भारत का उनहत्‍तर पदकों के साथ अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने 15 स्‍वर्ण पदक जीतकर 1951 के अपने रिकार्ड की बराबरी की है। पदकों के मामले में चीन पहले, जापान दूसरे और दक्षिण कोरिया तीसरे…

GDP

वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि 8.2% तक पहुंची

देश में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि 8.2% तक पहुंच गई है। वित्त सचिव हसमुख आधिया ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद  (जीडीपी) की 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर स्पष्ट रूप से इंगित करती है कि जीएसटी जैसे कई संरचनात्मक सुधारों ने अच्छे लाभांश देना शुरू…

Hima Das, M R Poovamma,

एशियाई खेलों में दो स्वर्ण के साथ भारत ने पांच पदक जीते

18 वें एशियाई खेलों में भारत ने आज पांच पदक जीते इनमें दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हैं। भारत वर्तमान में 13 स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में 8 वें स्थान पर है। जापान दूसरे और दक्षिण कोरिया तीसरे स्थान पर…

Modi Independence Day

भारत सन् 2022 तक मानव युक्त यान अंतरिक्ष में भेजेगा

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि वर्ष 2022 तक भारत एक मानव युक्त गगनयान अंतरिक्ष में भेजेगा और मानव को अंतरिक्ष में भेजने वाला विश्व का चौथा देश बन जाएगा। प्रधान मंत्री मोदी ने कहा “आज मेरा सौभाग्य है कि इस पावन अवसर पर मुझे देश को एक…

Dr Harshvardhan

देश में बाघों की संख्या बढ़ने की संभावना : डॉ. हर्षवर्द्धन

देश में बाघों की संख्या बढ़ने की संभावना है। देश भर में जारी बाघ अनुमान/गणना के प्रारंभिक संकेतकों से ऐसा लगता है। यह उम्मीद जताते हुए केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन ने बाघ संरक्षण के लिए सामाजिक आंदोलन प्रारंभ करने की आवश्यकता को दोहराया है। डॉ…

Cyber crime

साइबर पुलिस बल गठन की सरकार की कोई योजना नहीं

सरकार ने यह साफ कर दिया है कि साइबर खतरों पर नियंत्रण के लिए वर्तमान में साइबर पुलिस बल का गठन करने की कोई योजना नहीं है। लोकसभा में  मंगलवार को यह जानकारी केंद्रीय राज्‍य गृहमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने  एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में दी। अहीर ने जानकारी…

सोशल मीडिया पर 1600 से ज्यादा यूआएल ब्लाॅक किये गए

 सोशल मीडिया पर कानून के तहत जून 2018 तक  1600  से ज्यादा  यूआएल ब्लाॅक किये गए हैं।  इनमें फेस बुक पर 956, यूट्यूब पर 152, ट्विटर पर 409, इंस्टाग्राम पर 66 तथा 79 अन्य यूआएल ब्लाॅक किये गए। यह जानकारी केंद्रीय राज्‍य गृहमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने मंगलवार को लोकसभा…

Lunar eclips

शताब्‍दी का सबसे लंबा संपूर्ण चंद्रग्रहण 27-28 जुलाई को

भारत के सभी हिस्‍सों में दिखाई देने वाला इस शताब्‍दी का सबसे लंबा संपूर्ण चंद्रग्रहण  27-28 जुलाई, 2018 को होगा। यह 1 घंटा 43 मिनट की कुल अवधि का संपूर्ण चन्‍द्रग्रहण होगा। यह ग्रहण ऑस्‍ट्रेलिया, एशिया, रूस-उत्‍तरी हिस्‍से को छोड़कर, अफ्रीका, यूरोप, दक्षिण अमरीका के पूर्वी तथा अंटार्कटिका के क्षेत्रों में भी देखा जा सकेगा। ऐसी लंबी…

मौसम

मॉनसून एक दिन पहले ही दिल्ली क्षेत्र में पहुंच गया

मॉनसून अपने निर्धारित समय से एक दिन पहले गुरूवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गया। दिल्ली में मानसून की सामान्य शुरुआत की तारीख 29 जून है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान के प्रमुख के अनुसार मानसून पूरे देश को अगले 2 से 3 दिनों में कवर कर लेगा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण…

Modi munaka metro

गुरुग्राम, फरीदाबाद के बाद बहादुरगढ़ भी दिल्ली मेट्रो से जुड़ा

हरियाणा का बहादुरगढ़ 24 जून, रविवार को दिल्ली मेट्रो से जुड़ गया।  गुरुग्राम और फरीदाबाद के बाद अब बहादुरगढ़ हरियाणा का तीसरा बड़ा क्षेत्र है जो दिल्ली मेट्रो से कनेक्ट हुआ है। आज के इस लोकार्पण के बाद, हरियाणा में मेट्रो नेटवर्क की लंबाई 26 किलोमीटर तक पहुंच गई है।…

Kovinf

अच्‍छे और बुरे आतंकियों के बीच अंतर न करे : कोविंद

भारत और यूरोप को पूरे विश्‍व से यह आग्रह करना चाहिए कि वह अच्‍छे और बुरे आतंकियों के बीच अंतर न करे। यह विचार  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को एथेंस में ‘बदलते विश्व में भारत और यूरोप’ विषय पर राजनयिकों, नीति निर्माताओं और शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए व्यक्त…

Prabhu

भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के बारे में विचार

सरकार ने आने वाले सात सालों में भारत को 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के बारे में विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। इस बारे में शुक्रवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने अर्थव्यवस्था बनाने के बारे में कार्य समूह की बैठक में विचार-विमर्श किया। बैठक में…

Dr Harshvardhan

भारत ने लिथियम-आयन बैटरियों की स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकसित की

भारत ने लिथियम-आयन बैटरियों  (lithium-ion batteries) की एक स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकसित की  है।  सीएसआईआर- सीईसीआरआई ने प्रोटोटाइप लिथियम-आयन बैटरियों के विनिर्माण के लिए चेन्नई में एक डेमो सुविधा केंद्र की स्थापना की है। आरएएएसआई समूह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सी. नरसिम्हन ने कहा कि ‘आरएएएसआई समूह बंगलुरु के निकट तमिलनाडु के…

मानसून आगे बढ़ा, पश्चिमी तट के पास भारी वर्षा की संभावना

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मानसून आगे बढ़ रहा है और  तटवर्ती कर्नाटक, गोवा और दक्षिण महाराष्‍ट्र में 10 जून तक भारी वर्षा होने की संभावना है। शनिवार से मुंबई सहित उत्‍तर तटीय महाराष्‍ट्र की ओर वर्षा हो सकती है। इस अवधि में इन क्षेत्रों में कुछ स्‍थानों पर भारी…

Bank strike

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के जारी रहने की संभावना

बैंक कर्मचारियों की 48 घंटों की हड़ताल के गुरूवार को भी जारी रहने की संभावना है। अनुमानों के मुताबिकए कुल शाखाओं में से केवल 25 प्रतिशत में ही काम हुआ। बैंक कर्मचारियों ने देश के सभी राज्यों में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किये, नारे लगाये और सरकार से अपने…