medals

एशियाई खेलों में भारत ने कुल 69 पदक जीते,15 स्वर्ण, 24 रजत, 30 कांस्य

18वें एशियाई खेलों का समापन रविवार को हो रहा है। भारत का उनहत्‍तर पदकों के साथ अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा है।

भारतीय खिलाड़ियों ने 15 स्‍वर्ण पदक जीतकर 1951 के अपने रिकार्ड की बराबरी की है।

पदकों के मामले में चीन पहले, जापान दूसरे और दक्षिण कोरिया तीसरे नंबर पर रहे।

भारत ने एशियाई खेलों के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

इसमें शनिवार को मुक्केबाजी में अमित पांघल और ब्रिज में पुरूष डबल्‍स जोड़ी के स्वर्ण पदकों के साथ एशियाई खेलों का शानदार समापन किया।

पहली बार इन खेलों में शामिल किये गये ब्रिज के पुरूष डबल्‍स मुकाबले में प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

भारत के 60 वर्षीय प्रणब बर्धन भारतीय दल में पदक जीतने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

स्क्वाश में भारतीय महिला टीम को  लगातार दूसरी बार रजत पदक मिला।

भारत 15 स्वर्ण 24 रजत और 30 कांस्य सहित कुल 69 पदक जीतकर आठवें स्‍थान पर रहा।