Hima Das, M R Poovamma,

एशियाई खेलों में दो स्वर्ण के साथ भारत ने पांच पदक जीते

18 वें एशियाई खेलों में भारत ने आज पांच पदक जीते इनमें दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हैं।

भारत वर्तमान में 13 स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में 8 वें स्थान पर है। जापान दूसरे और दक्षिण कोरिया तीसरे स्थान पर है।

चीन ने शीर्ष पर अपना दबदबाबनाए रखता है।

4 X400 मीटर महिलाओं की रिले टीम ने गुरूवार को भी अपना वर्चस्व बनाए रखा और स्वर्ण पदक जीता।

हिमा दास, एम आर पोवाम्मा, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्माया वेल्लुवा कोरथ की भारतीय महिला चौकड़ी ने स्वर्ण पदक पाने के लिए यह रेस 3 मिनट और 28.72 सेकंड में पूरी की।

फोटो एआईआर के ट्वीटर एकांउट से साभार

4 एक्स 400 मीटर पुरुषों के रिले में एमडी कुन्हा, धारुन अय्यामी, मोहम्मद अनास याहिया, अरोका राजीव ने 3 मिनट 1.85 सेकेंड के समय के साथ सिलवर मैडल जीता।

जेन्सन जॉनसन ने पुरुषों के 1500 मीटर फाइनल में 3 मिनट 44.72 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण जीता।

पी यू चित्रा ने महिला 1500 मीटर फाइनल में 4 मिनट 12.56 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता।

महिलाओं के डिस्कस फेंक में सीमा पुनीया ने कांस्य पदक जीता।

टेबल टेनिस में मणिका बत्रा ने थाईलैंड के नान्थाना कॉमवॉंग को 4.0 से हराकर महिला एकल में प्री.क्वार्टर में प्रवेश किया।