Woman police Constable

स्वास्थ्य मंत्री के बेटे पर कार्रवाई करने वाली महिला पुलिसकर्मी ने छोड़ी नौकरी

सूरत/अहमदाबाद, 12 जुलाई (हि.स.)। सूरत में स्वास्थ्य मंत्री (Health minister) कुमार कनानी के बेटे प्रकाश कनानी को मास्क न पहनने पर टोकना एक महिला पुलिसकर्मी (Woman police Constable) को भारी पड़ गया। मंत्री के बेटे से तकरार के बाद पुलिस अधिकारियों के व्यवहार से क्षुब्ध होकर पुलिस कांस्टेबल (Woman police Constable) सुनीता यादव (Sunita Yadav) ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और प्रकाश सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मंत्री पुत्र के खिलाफ कार्रवाई करने पर सोशल मीडिया पर सुनीता को भरपूर समर्थन मिल रहा है।
शुक्रवार की रात कर्फ्यू के दाैरान स्वास्थ्य मंत्री कुमार कनानी के बेटे प्रकाश कनानी  को वराछा मिनी हीरा बाजार में एक महिला पुलिसकर्मी (Woman police Constable)सुनीता यादव ने रोक दिया। प्रकाश कार में अपने दोस्तों के साथ कर्फ्यू के दौरान घूम रहे थे और मास्क भी नहीं लगाए थे। इस पर पुलिस कांस्टेबल सुनीता से उसे रोककर मास्क न लगाने का कारण पूछा। इस पर दोनों के बीच जमकर तकरार हुई। घटना के कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं।
Woman police Constable TV image
प्रकाश कनानी और सुनीता यादव के बीच बहस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जब मामला मंत्री से जुड़ा होने की जानकारी हुई तो पुलिस अधिकारियों ने कांस्टेबल सुनीता को घर जाने के आदेश दिया। इस पर क्षुब्ध होकर सुनीता ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया।
इस मामले में प्रकाश कनानी सहित छह लोगों के खिलाफ वराछा में कानून के उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में प्रकाश सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसीपी ने बताया कि जांच वीडियो पर आधारित होगी।
इस मामले में प्रकाश कनानी ने कहा कि मेरे ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला पुलिसकर्मी ने मेरे दोस्त को परेशान किया। मेरे मित्र का फ़ोन आने पर मैं वहां गया था और उन्होंने अपनी सीमा में रहकर बात की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कुमार कनानी ने महिला पुलिसकर्मी (Woman police Constable)के कार्रवाई करने के तरीके पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि क्या मेरा लड़का अपराधी है? अगर उसने कानून तोड़ा है तो कार्रवाई करें।
महिला कांस्टेबल (Woman police Constable) सुनीता के इस्तीफा देने के बाद अब मामला फिर गरमा गया है।इस्तीफे को लेकर सोशल मीडिया पर सुनीता को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। टविटर पर प्रकरण आज भी ट्रेंड कर रहा है। सुनीता के समर्थन में 29,000 से अधिक लोगों ने ट्वीट किया है। पूर्व आईपीएस डीजी वंजारा ने भी सुनीता यादव के समर्थन में ट्वीट किया है और सुनीता के साहस की सराहना की है।