Category Archives: Others

कपिल ने ईडन गार्डन में घंटी बजाकर खेल की शुरुआत की

कोलकाता, 30 सितम्बर | विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव ने भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीमों के बीच यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व घंटी बजाकर खेल की शुरुआत की। भारत में पहली बार इस परंपरा की शुरुआत हुई है। ईडन गार्डन स्टेडियम में दूसरे…

कोलकाता टेस्ट : भोजनकाल तक भारत के 3 विकेट पर 57 रन

कोलकाता टेस्ट : भोजनकाल तक भारत के 3 विकेट पर 57 रन

कोलकाता, 30 सितम्बर | भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में 27 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। भोजनकाल तक चेतेश्वर पुजारा…

पुलिस कर्मचारियों के लिए बनेंगे दस हजार मकान : रमन सिंह

पुलिस कर्मचारियों के लिए बनेंगे दस हजार मकान : रमन सिंह

रायपुर, 30 सितंबर (जस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि राज्य में पुलिस कर्मचारियों के लिए दो हजार करोड़ रूपए की लागत से दस हजार मकान बनाए जाएंगे। उन्होंने गुरूवार को बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के पास ग्राम आड़ावाल में 116 पुलिस कर्मियों के लिए निर्मित…

छत्तीसगढ़ के खाते में एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, अमृत मिशन के तहत हुआ चयन

छत्तीसगढ़ के खाते में एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, अमृत मिशन के तहत हुआ चयन

रायपुर, 30 सितंबर (जस)। केन्द्र सरकार से लगातार मिल रहे राष्ट्रीय पुरस्कारों की श्रृंखला में छत्तीसगढ़ के नाम एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ने जा रही है। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन और विकास विभाग को शहरी विकास के लिए नगर निगम क्षेत्रों में संचालित अमृत मिशन में सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए तेरह करोड़…

अलग-अलग तरह के किरदार निभाना पसंद हैं : मालिनी कपूर

नई दिल्ली, 30 सितम्बर | छोटे पर्दे पर संजीदा भूमिकाएं निभानें वाली अभिनेत्री मालिनी कपूर इस समय सब टीवी पर प्रसारित हो रहे धारावाबिक ‘यारो का टशन’ में दर्शकों को गुदगुदा रही हैं। ‘रंग रसिया’, ‘रब से शोना इश्क’ और ‘बालिका वधू’ जैसे तमाम धारावाहिकों में दमदार किरदार निभा चुकी…

The Prime Minister, Shri Narendra Modi chairing the CCS meeting on the situation on LoC, in New Delhi on September 29, 2016.

भारत ने किया सीमा पार आतंकियों का सफाया, पाकिस्तान ने नकारा

नई दिल्ली, 29 सितम्बर | जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले के 11 दिन बाद भारत ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकियों के लांच पैड्स को निशाना बनाते हुए बुधवार-गुरुवार की रात ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ किया और आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में…

Minister of RT&H Nitin Gadkari

गडकरी ने उप्र को दी 5 राष्ट्रीय राजमार्गो की सौगात

पीलीभीत, 29 सितम्बर | केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को पांच राष्ट्रीय राजमार्गो का शिलान्यास किया। सबसे पहले उन्होंने 176 करोड़ रुपये की लागत से 38 किमी, पीलीभीत-पूरनपुर खंड के दो लेन सड़क चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब…

The Union Minister for Road Transport & Highways and Shipping, Shri Nitin Gadkari meeting the visiting Ministers from Iran and Afghanistan, in New Delhi on September 28, 2016.

भारत, अफगानिस्तान और ईरान ‘चाबहार’ को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी हब बनाएंगे

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (जस) | ईरान के ‘फ्री पोर्ट चाबहार’ को  भारत, अफगानिस्तान और ईरान क्षेत्रीय कनेक्टिविटी हब के रूप में विकसित करेंगे। भारत ने अंतर्राष्‍ट्रीय परिवहन एवं पारगमन कॉरिडोर बनाने के बारे में ईरान और अफगानिस्तान के मंत्रियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया। सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग तथा जहाजरानी…

पंजाब में अधिकतम अलर्ट, सीमावर्ती गांवों से लोगों को हटाया

चंडीगढ़, 29 सितम्बर | भारत की ओर से सीमा के उस पार किए गए ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद गुरुवार को पंजाब में अधिकतम अलर्ट है और पाकिस्तान से लगे सीमावर्ती गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सलाहकार हरचरण…

Bad food habits

भारत में हृदय रोगियों की संख्या तीन गुना अधिक होने की संभावना

हृदय रोग पूरे विश्व में आज एक गंभीर समस्या के तौर पर उभरा है। भारत में 2016 के दौरान हृदय रोगियों की संख्या 2000 की तुलना में तीन गुना अधिक होने की संभावना है। हर साल विश्व 29 सितंबर को हृदय दिवस के बहाने समूची दुनिया के लोगों के बीच…

मध्यप्रदेश 'अमृत' योजना के क्रियान्वयन में देश में पहले नम्बर पर

मध्यप्रदेश ‘अमृत’ योजना के क्रियान्वयन में देश में पहले नम्बर पर

भोपाल, 28 सितंबर (जस)। एक लाख से अधिक आबादी के 34 शहर में लागू ‘अमृत’ योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश प्रारंभ से ही उत्कृष्ट रहा है। इन शहरों के लिये बनायी गयी समग्र योजना की स्वीकृति एवं सम्पादन में मध्यप्रदेश देश में पहले नम्बर पर है। भारत सरकार ने प्रदेश…

रमन सिंह देंगे लगभग 296 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रमन सिंह देंगे लगभग 296 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर, 28 सितम्बर (जस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बस्तर जिले के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन कल 29 सितम्बर को जिला मुख्यालय जगदलपुर में विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत 296 करोड़ रूपए से ज्यादा के लगभग ढाई सौ निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। वे सवेरे…

त्योहारी मौसम से पहले रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस

त्योहारी मौसम से पहले रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस

नई दिल्ली, 28 सितम्बर | सरकार ने बुधवार को रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता से जुड़े 78 दिनों के बोनस की घोषणा की है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया को बताया कि रेल कर्मचारियों को त्योहारी मौसम से पहले 78 दिनों का बोनस दिया…

बीसीसीआई खुद सुधरे नहीं तो हम सुधारेंगे : शीर्ष अदालत

नई दिल्ली, 28 सितम्बर | क्रिकेट में सुधार लाने के उद्देश्य के लिए गठित की गई लोढ़ा समिति ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पदाधिकारियों को पद से हटाने का आग्रह किया। समिति ने कहा है कि बीसीसीआई उसके द्वारा संगठनात्मक बदलाव के बारे…

नीरज पांडे ने मेरी कोई भी फिल्म नहीं देखी : सुशांत

नई दिल्ली, 28 सितम्बर | अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को नीरज पांडे निर्देशित आगामी फिल्म ‘एम.एस.धोनी  : द अनटोल्ट स्टोरी’ में भारत की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  के किरदार में देखा जाएगा। अभिनेता का कहना है कि नीरज ने उनकी पिछली कोई भी फिल्म देखे बिना…

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए

देहरादून, 28 सितम्बर | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को उत्तराखंड में स्थित भगवान शिव के मंदिर केदारनाथ की यात्रा की। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल के.के. पॉल और मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद थे। देश के 12 ज्योतिर्लिगों में से एक केदारनाथ शिवलिंग के दर्शन करके राष्ट्रपति बेहद खुश नजर…

उत्तम सिंह ‘लता मंगेशकर पुरस्कार’ के लिए चुने गए

मुंबई, 28 सितम्बर | मशहूर संगीतकार और वायलिन वादक उत्तम सिंह को इस साल महाराष्ट्र सरकार की ओर से दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के 86वें जन्मदिन पर ‘लता मंगेशकर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ के लिए नामित किया गया है। शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने यह घोषणा की। पुरस्कार स्वरूप एक प्रशस्ति…

प्रदूषित इलाकों में रहती है 92 प्रतिशत आबादी : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, 28 सितम्बर । वायु प्रदूषण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक, दुनिया की 92 प्रतिशत आबादी ऐसे स्थानों पर रहती है, जहां वायु प्रदूषण का स्तर डब्ल्यूएचओ के मानकों से अधिक है। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने…

मेरे जीवन में कोई खलनायक नहीं है : महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली, 28 सितम्बर | भारत की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  को उनकी बायोपिक ‘एम.एम.धोनी  : द अनटोल्ड स्टोरी’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। धोनी  का कहना है कि उन्हें नीरज पांडे निर्देशित फिल्म को मंजूरी देने में पहले काफी घबराहट हुई थी। दिग्गज…

मां चाहती हैं कि मैं शादी कर लूं : उसेन बोल्ट

लॉस एंजेलिस, 28 सितम्बर | रियो ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज धावक उसेन बोल्ट का कहना है कि उनकी मां उनकी जल्द से जल्द शादी कराना चाहती हैं। उल्लेखनीय है कि बोल्ट वर्तमान में कासी बेनेट को डेट कर रहे हैं। टेलीविजन शो ‘द एलेन डीजेनेरस’ के साथ एक…