Category Archives: Others

PAC Award

हिमाचल प्रदेश गवर्नेंस में प्रथम स्थान पर, असामनता न के बराबर

शिमला,16 मई (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ शासन के लिए सार्वजनिक मामले सूचकांक (पीएआई)-2017 पर किए गए सर्वेक्षण के आधार पर देश के छोटे राज्यों (दो करोड़ से कम आबादी वाले) की श्रेणी में प्रथम स्थान पर आंका गया है। पब्लिक अफेयर सेंटर द्वारा यह सर्वेक्षण भारत के समूचे राज्यों…

शिवराज ने नर्मदा सेवा मिशन 2017 की कार्य-योजना प्रधानमंत्री को सौंपी

अमरकंटक (मध्यप्रदेश), 15 मई (जनसमा)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को अनूपपुर जिले के अमरकंटक में “नमामि देवि नर्मदे’- सेवा यात्रा की पूर्णता और नर्मदा सेवा मिशन के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नर्मदा सेवा मिशन की कार्ययोजना-2017 सौंपी। इस मिशन को 19 विभाग मिलकर आगे बढ़ाएंगे।…

नर्मदा नदी संरक्षण अभियान फ्यूचर विजन का परफेक्ट डॉक्यूमेंट है : मोदी

अमरकंटक (मध्यप्रदेश), 15 मई (जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सोमवार को “नमामि देवि नर्मदे” – सेवा यात्रा पूर्णता समारोह के मौके पर नर्मदा नदी के उद्गम-स्थल अनूपपुर जिले के अमरकंटक में जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “मध्यप्रदेश सरकार ने नर्मदा नदी के संरक्षण अभियान को लेकर…

झारखंड में किया जाएगा ‘रैपिड इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम’ का निर्माण

रांची, 15 मई (जनसमा)। बेलारूस और भारत की ज्वाइंट वेंचर कम्पनी ‘स्काईवे टेनाकी इंजीनियरिंग’ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से रविवार को मुलाकात की। यह कम्पनी झारखंड में ‘पांचवीं पीढ़ी के रैपिड इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम’ का निर्माण करेगी। इस इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट की गति 500 किलोमीटर प्रति घंटे…

योग दिवस पर लखनऊ में प्रधानमंत्री के साथ 55 हजार लोग करेंगे योग

लखनऊ, 15 मई (जनसमा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 21 जून को मनाए जाने वाले ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ पर लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ लगभग 55 हजार लोग भाग लेंगे।…

Minister Gupta

मध्य प्रदेश में मरीजों की शिकायत पर मंत्री पहुँचे हास्पिटल

  भोपाल, 15 मई । राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता सुबह 10 बजे जे.पी. हास्पिटल पहुँचे। गुप्ता को मरीजों ने बताया कि आउटडोर कक्ष 52 में मरीजों की भीड़ है लेकिन डॉक्टर नहीं है। गुप्ता तुरंत कक्ष 52 के पास पहुँचे और अधीक्षक से डॉक्टर के बारे में…

Mukherjee

राष्ट्रपति पहला भैरों सिंह शेखावत स्मारक व्याख्यान देंगे

नई दिल्ली, 14 मई (जनसमा)। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 15 मई को राजस्थान यात्रा पर जयपुर जाएंगे। वे वहां पहला भैरों सिंह शेखावत स्मारक व्याख्यान देंगे और सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को लोक सेवा के लिए पहला भैरों सिंह शेखावत लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड प्रदान करेंगे। भैरोंसिंह शेखावत भारत…

wrestling

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में सुमित कुमार को रजत पदक

नई दिल्ली, 14 मई | एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप के अंतिम दिन रविवार को भारत के सुमित कुमार ने पुरुषों की 125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। सुमित को अपने वर्ग के फाइनल में ईरान के यादोल्लाह मोहम्मद काजरान मोहेबी ने 6-2 से हराया। India’s Sumit and Yadollah…

Chauhan

अमरकंटक में मोदी की यात्रा की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

भोपाल, 14 मई (जनसमा)।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक में ‘नमामि देवि नर्मदे’-सेवा यात्रा के पूर्णता कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारी समय-सीमा में करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि 15…

गैस पाइपलाइन के जरिये झारखंड में 2500 करोड़ रुपये का निवेश

रांची, 13 मई (जनसमा)। केन्द्र सरकार द्वारा जुलाई से झारखण्ड में जगदीशपुर-हल्दिया गैस पाइपलाइन परियोजना की शुरूआत की जा रही है। इस पाइपलाइन परियोजना के जरिये झारखण्ड में लगभग ढाई हजार करोड़ का निवेश किया जा रहा है। शुक्रवार को केंद्रीय पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव…

निमोनिया, मेनिनजाइटिस से बचाने के लिए न्यूमोकोकल कंजुगेट टीका लॉन्च

मंडी (हिमाचल प्रदेश), 13 मई (जनसमा)। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री जे पी नड्डा ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के लाल बहादुर शास्‍त्री मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में न्‍यूमोनिया की रोकथाम के लिए न्यूमोकोकल कंजुगेट टीका जारी किया। 90 प्रकार के न्‍यूमोनिया बैक्‍टीरिया से संक्रमण की कई…

आर्थिक सशक्तिकरण के जन-आंदोलन में अहम भूमिका निभाएंगे स्व-सहायता समूह

भोपाल, 13 मई (जनसमा)। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण का जन-आंदोलन बनाया जायेगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इस संबंध में बैठक में स्व-सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण के लिये रणनीति बनाने के निर्देश दिये। प्रदेश में वर्तमान में दो लाख से अधिक सक्रिय स्व-सहायता…

नेशनल हैराल्ड मामले में मीडिया में फैलाया जा रहा झूठ : सिंघवी

नई दिल्ली, 13 मई (जनसमा)। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में हुई कार्यवाही के संबंध में कहा है कि सुबह से सरकार के कुछ एजेंटों द्वारा…

भविष्य में सभी चुनावों में वीवीपैट से जुड़ी ईवीएम का होगा इस्तेमाल : निर्वाचन आयोग

नई दिल्ली, 13 मई (जनसमा)। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वह भविष्य में सभी चुनावों में वेरिफाइएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) से जुड़ी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का प्रयोग करेगा, जिससे उम्मीदवार के वोट की पुष्टि हो सके। शुक्रवार को चुनाव आयोग द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद…

सस्ती दवाओं के लिए खोले गए औषधि केन्‍द्रों में 3 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी

नई दिल्ली, 13 मई (जनसमा)। केन्द्र सरकार द्वारा सस्‍ती और गुणवत्‍तासम्‍पन्‍न दवाओं के लिए खोले गए जनऔषधि केन्‍द्रों में इस साल के अंत तक 3 हजार ज्यादा औषधि केन्‍द्रों की बढ़ोतरी की जाएगी। फिलहाल अभी देश में 1320 जनऔषधि केन्द्र चल रहे हैं। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के बारे में मीडिया को सम्‍बोधित…

Ship

कोचीन शिपयार्ड मे पांच सौ यात्रियों की क्षमता वाले पोतों का निर्माण

नई दिल्ली, 13 मई (जनसमा)।  कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत चार यात्री-कार्गो पोत बना रही है। अंडमान एवं निकोबार प्रशासन द्वारा दिए गए ऑर्डर के मुताबिक इन पोतों में से दो पोत ऐसे होंगे जिनमें 500…

मप्र : नर्मदा के दोनों तटों पर लगेंगे एक लाख से ज्यादा नाशपाती के पौधे

भोपाल, 12 मई (जनसमा)। मध्यप्रदेश में आगामी 2 जुलाई को प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान में अनूपपुर जिले में नाशपाती फल के पौधे लगाये जायेंगे। इसके लिये उद्यानिकी विभाग द्वारा सभी जरूरी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। कलेक्टर अजय शर्मा ने बताया है कि अमरकंटक बायोस्फियर जोन नाशपाती फल के…

निर्वाचन आयोग ने फिर कहा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती

नई दिल्ली, 12 मई (जनसमा)। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ के संशय को दूर करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें 7 राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा 48 मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय पार्टियों में से 35 के नुमाइंदे शरीक हुए। बैठक की शुरुआत मुख्य चुनाव आयुक्त…

poultry

अमरीका ने पाॅल्ट्री उत्पाद बाजार से वापस मंगाए, भारत में धड़ल्ले से हो रही बिक्री

वाशिंगटन/नई दिल्ली, 12 मई (जनसमा)। गुरूवार को अमरीका में पाॅल्ट्री उत्पादों को बाजार से वापस मंगा लिया गया जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने गए हैं। वहीं, भारत में जहां पाॅल्ट्री उत्पादन सबसे ज्यादा होता है वहां पाॅल्ट्री उत्पादों से स्वास्थ्य पर होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जनता…

dudhdhara water fall

ग्राम सिवनी संगम में कल्पवृक्ष के दर्शन करने आते हैं परिक्रमावासी

भोपाल 12 मई (जनसमा)। माँ नर्मदा के तट पर अनूपपुर जिले के सीमांत ग्राम सिवनी संगम में कल्पवृक्ष के दर्शन बिना नर्मदा परिक्रमा पूरी नहीं होती। ऐसा परिक्रमावासियों एवं ग्रामवासियों का मानना है। ऐसा माना जाता है कि नर्मदा के इस तट पर 300 वर्ष पुराने कल्पवृक्ष के नीचे साधु-संतों…