Ship

कोचीन शिपयार्ड मे पांच सौ यात्रियों की क्षमता वाले पोतों का निर्माण

नई दिल्ली, 13 मई (जनसमा)।  कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत चार यात्री-कार्गो पोत बना रही है। अंडमान एवं निकोबार प्रशासन द्वारा दिए गए ऑर्डर के मुताबिक इन पोतों में से दो पोत ऐसे होंगे जिनमें 500 यात्रियों व 150 टन माल लादा जा सकेगा। और शेष दो पोत ऐसे होंगे जिनकी क्षमता 1200 यात्री व 1000 टन माल की होगी।

इन पोतों में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं होंगी और इनमें नवीनतम अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय नियमों और विनियमों का अनुपालन किया जाएगा।

फोटो साभार कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड

500 यात्रियों की क्षमता वाले छोटे पोत का सभी तरह के मौसम में संचालन किया जा सकेगा, और उन्हें अंतर-द्वीप समूह की सेवा के लिए ए और एन द्वीप समूह में उत्तरी और दक्षिणी समूह में लगाया जा सकेगा। वे कभी-कभी मेनलैंड और द्वीपों के बीच यात्राएं करने में भी सक्षम होंगे। इन जहाजों का निर्माण चालू है।

1200 यात्रियों की क्षमता वाले बड़े पोत का निर्माण जून 2017 में शुरू होगा। ये पोत मेनलैंड और द्वीपों के बीच चलेंगे। साथ ही ये अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करने में भी सक्षम होंगे।

इन पोतों का निर्माण पूरे जोर-शोर के साथ जारी है और इनके निर्माण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके आपूर्ति के तय वर्ष 2020 से पहले इसे सेवा में संलग्न करने के लिए हर प्रयास किया जा रहा है।