Category Archives: समाचार

वसुन्धरा राजे ने जयपुर संभाग के लोगों की परिवेदनाएं सुनी

जयपुर, 10 सितंबर (जस)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को 8 सिविल लाइन्स पर जयपुर संभाग के लोगों की परिवेदनाओं, शिकायतों और ज्ञापनों पर सुनवाई की। उन्होंने पूरी संवेदनशीलता और तन्मयता के साथ अलवर, दौसा, जयपुर, झुन्झुनूं एवं सीकर जिलों के आमजन के अभाव अभियोग सुने, अनेक समस्याओं…

वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश में 1010 स्कूल खोले : वीरभद्र

शिमला, 10 सितंबर (जस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भलोह में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में वर्तमान कार्यकाल में 1010 स्कूल खोले अथवा स्तरोन्न्त किए हैं। इसके अलावा 24 आईटीआई, 2 इंजीनियरिंग…

विद्या बालन बनीं समाजवादी पेंशन योजना की ब्राण्ड एम्बेसडर

लखनऊ, 10 सितंबर (जस)। मशहूर सिने अभिनेत्री विद्या बालन को उत्तर प्रदेश सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विद्या बालन द्वारा ब्राण्ड एम्बेसडर बनने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना से उनके…

मध्यप्रदेश में गरीबों के लिए बनेंगे 8 लाख मकान

भोपाल, 10 सितंबर। मध्यप्रदेश में आगामी दो वर्ष में गरीबों के 8 लाख मकान बनाये जायेंगे। मध्यप्रदेश की धरती में पैदा होने वाले हर व्यक्ति के पास स्वंय का मकान हो इसकी चिंता प्रदेश सरकार ने की है। वर्तमान में जो लोग जहाँ भी झोपड़ी बनाकर निवास कर रहे हैं,…

मप्र : शिक्षा व्यवस्था ने दिलाई आदिवासी बच्चों को सफलता

भोपाल, 10 सितंबर। यह आश्चयर्जनक परन्तु सत्य है कि मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ते हुए, आर्थिक अभाव से जूझते हुए प्रदेश के 20 आदिवासी बहुल जिलों के 323 विद्यार्थियों ने इस वर्ष जे.ई.ई. और एम्स, ए.आई.पी.एम.टी. और ए.आई.पी.एम.टी. (नीट) में सफलता हासिल की है। इसका उल्लेखनीय पक्ष यह है…

रचनात्मक पेशे में होना चुनौती के समान : श्रुति हासन

नई दिल्ली, 10 सितम्बर | कई हिंदी और तमिल भाषा की फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री व गायिका श्रुति हासन कहती हैं कि रचनात्मक पेशे में होना अपने आप में एक चुनौती है और वह इसका पूरा आनंद ले रही हैं। श्रुति ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में बताया,…

सर्वोच्च न्यायालय ने मोहम्मद शहाबुद्दीन की जमानत रद्द की

नीतीश परिस्थितियों के नेता : शहाबुद्दीन

भागलपुर, 10 सितंबर | राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता शहाबुद्दीन शनिवार को भागलपुर जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार परिस्थितियों के नेता है। हमारे नेता लालू प्रसाद हैं और रहेंगे। पूर्व सांसद शहाबुद्दीन शनिवार को…

डूसू चुनाव : एबीवीपी ने तीन पदों पर जमाया कब्जा

नई दिल्ली, 10 सितम्बर | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के तीन पदों पर अपना कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) को केवल एक ही सीट मिली है। फाइल फोटो : डूसू…

डेंगू पर सख्त हुए अखिलेश, चिकित्सा दुरूस्त करने के निर्देश

लखनऊ , 10 सितम्बर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकारी अस्पतालों में अपातकालीन चिकित्सा सुविधा को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। सरकार की ओर से शुक्रवार शाम को जारी आधिकारिक बयान में अपातकालीन सेवा पर तैनात चिकित्सकों तथा स्टाफ की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किए…

छत्तीसगढ़ में 515 किलोमीटर का हवाई सफर सिर्फ 2500 रूपए में

रायपुर, 10 सितम्बर (जस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू की उपस्थिति में शुक्रवार को शाम यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार और केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एम.ओ.यू. छत्तीसगढ़ में घरेलू…

प्रधानमंत्री मोदी ने उपग्रह प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को बधाई दी

मोदी ने स्वर्ण जीतने पर मारियप्पन को दी बधाई

नई दिल्ली, 10 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के ऊंची कूद के एथलीट मारियप्पन थांगावेलु को रियो पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, “भारत खुश है। रियो पैरालम्पिक में मारियप्पन को स्वर्ण जीतने और भाटी को कांस्य पदक…

कश्मीर में 64वें दिन भी बंद जारी

श्रीनगर, 10 सितम्बर | कश्मीर घाटी में शनिवार को 64वें दिन भी बंद जारी है और अधिकारियों ने श्रीनगर तथा घाटी के अन्य स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया है। सुरक्षा बलों द्वारा राज्य सरकार के एक चालक की पीट-पीट कर हत्या किए जाने…

छात्रों की वार्षिक कला प्रदर्शनी ‘मीट माय सोलमेट’

नई दिल्ली, 10 सितम्बर | नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स (नीफा) ने आल इंडिया फाइन आर्ट एंड क्राफ्ट सोसायटी में छात्रों की वार्षिक कला प्रदर्शनी ‘मीट माय सोलमेट’ का आयोजन किया जिसमें 50 छात्रों की 117 पेंटिग्स पेंटिग्स प्रदर्शित की गई है। छात्रों ने ऑयल ऑन कैनवास, एक्रेलिक ऑन कैनवास,…

ट्रेनों में ‘फ्लेक्सी किराया’ पहल को वापस ले सकती है सरकार

नई दिल्ली, 10 सितंबर | राजधानी, शताब्दी व दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेनों में’फ्लेक्सी किराया’ लागू करने को लेकर चौतरफा आलोचना झेल रही केंद्र सरकार अपनी इस पहल को वापस ले सकती है। जानकार सूत्रों के मुताबिक, केंद्र के इस कदम के खिलाफ विपक्ष ही नहीं, बल्कि पार्टी से भी बगावती सुर…

गरीबों के 8 लाख मकान बनाये जाएंगे

भोपाल, 9 सितम्बर। मध्यप्रदेश में आगामी दो वर्ष में गरीबों के 8 लाख मकान बनाये जाएंगे। मध्यप्रदेश की धरती में पैदा होने वाले हर व्यक्ति के पास स्वंय का मकान हो इसकी चिंता प्रदेश सरकार ने की है। वर्तमान में जो लोग जहाँ भी झोपड़ी बनाकर निवास कर रहे हैं,…

सेना प्रमुख ने कश्मीर में सुरक्षा हालात की समीक्षा की

श्रीनगर, 9 सितम्बर | सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने शुक्रवार को पाकिस्तान के साथ लगी देश की सीमा पर और कश्मीर घाटी में सुरक्षा हालात की समीक्षा की। रक्षा विभाग की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा, और…

उत्तर कोरिया ने 5वां परमाणु परीक्षण किया

सियोल, 9 सितंबर | उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने पांचवें परमाणु बम विस्फोट परीक्षण को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है और यह अब तक का सबसे शक्तिशाली परीक्षण था। समाचार एजेंसी योनहाप ने यह जानकारी दी। नॉर्थ कोरियन सेंट्रल टीवी ब्रॉडकास्टिंग स्टेशन ने कहा कि परमाणु बम की…

हिमालय संरक्षण के लिए सामुदायिक चेतना जगानी होगी : रावत

देहरादून, 9 सितंबर (जस)। हिमालय दिवस के अवसर पर दून विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जब हम हिमालय बचाओ की बात करते हैं तो स्वयं को बचाने की बात करते हैं। हिमालय को बचाना है तो हमें उन लोगों को…

मुंबई हमले के बाद तटीय सुरक्षा के महत्व का पता चला : राजनाथ

पणजी, 9 सितम्बर | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद तटीय सुरक्षा के महत्व का पता चला। सिंह भारतीय तटरक्षक द्वारा गश्ती पोत आईसीजीएस सारथी को सेवा में शामिल किए जाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम…

ऑटो रिक्शा करेंगे भामाशाह योजना का प्रचार

जयपुर, 9 सितंबर (जस)। के राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने शुक्रवार को प्रातः अपने राजकीय निवास से प्रदेश में संचालित भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में आमजन को जानकारी देने के लिए इस बीमा योजना की प्रचार सामग्री से सुसज्जित 11 ऑटो रिक्शा को हरी झंडी…