डूसू चुनाव : एबीवीपी ने तीन पदों पर जमाया कब्जा

नई दिल्ली, 10 सितम्बर | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के तीन पदों पर अपना कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) को केवल एक ही सीट मिली है।

फाइल फोटो : डूसू चुनाव-2016 के लिए एबीवीपी के उम्मीदवार।

एबीवीपी के अमित तंवर, प्रियंका छाबरी और अंकित सांगवान ने डूसू को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव चुना गया है। वहीं, एनएसयूआई के मोहित सांगवान ने संयुक्त सचिव का पद हासिल किया है।     –आईएएनएस