Category Archives: समाचार

पेड़ लगाकर ‘आॅक्सीजन बैंक’ बनाने की अपील

नई दिल्ली, 21 मार्च (जनसमा)। केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नागरिकों से पेड़ लगाकर ‘आॅक्सीजन बैंक’ बनाने  की अपील की है। वे सोमवार को राजधानी में असोला अभ्यारण्य में अंतराष्ट्रीय वन दिवस पर बोल रहे थे। जावेड़कर ने वनों के गुणात्मक विकास और वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए लोगों से…

भोपाल झील में हुई नाव दुर्घटना की उच्च-स्तरीय जाँच के आदेश

भोपाल, 21 मार्च।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की छोटी झील में हुई नाव दुर्घटना की उच्च-स्तरीय जाँच के आदेश दिये हैं। उन्होंने घटना पर गहन दु:ख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने…

Forest

मध्यप्रदेश को दो जिलों के लिए एक अरब रूपये की जरूरत

भोपाल, 21 मार्च । मध्यप्रदेश को दो जिलों बालाघाट और सिंगरौली में स्कीम फॉर स्पेशल इन्फ्रास्ट्रक्चर में एक अरब रूपये की जरूरत है। गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर ने दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भेंटकर राशि उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव दिया। एसआईएस योजना में प्रस्तावित कार्यों में सौ…

एक सप्ताह में देश भर में 337 गांवों का विद्युतीकरण किया गया

नई दिल्ली, 201मार्च (जनसमा)। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई) के तहत गत सप्ताह,14 मार्च से 20 मार्च के दौरान देश भर में 337 गांवों का विद्युतीकरण किया गया। इनमें से ओडिसा के  67 गांव, झारखंड के 49 गांव, उत्तर प्रदेश के 66 गांव, अरुणाचल प्रदेश के 30 गांव,…

शिमला के गेयटी थियेटर में 27 मार्च तक लोकनाट्यों एवं नाटकों का मंचन

प्रसिद्ध लोकनाट्य ‘करयाला’ एवं ‘धाजा’ विशेष तौर पर शामिल शिमला, 21 मार्च। हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा गेयटी ड्रामेटिक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में शिमला के ऐतिहासिक गेयटी सांस्कृतिक परिसर में आगामी 27 मार्च तक प्रतिदिन एम्फी थियेटर में दोपहर बाद 3.30 बजे लोकनाट्यों तथा गौथिक हाॅल में सांय…

इस साल मनरेगा में तालाब का काम होना चाहिए – प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 20 मार्च (जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इच्छा है कि इस साल गर्मी के दिनों में गांव-गांव में मनरेगा के तहत एक ही काम होना चाहिए, वह काम सिर्फ तालाब है। तालाब गहरे करना, मिट्टी निकालना, जहां पर पानी रोक सकते हैं रोकना। इस बजट में पांच लाख…

अब गाँवों के स्मार्ट युवकों पर पांच सितारा होटलों की नजर

भोपाल, 20 मार्च (जनसमा)। अब गाँवों के 12 वीं तक पढ़े लिखे ग्रामीण किन्तु स्मार्ट युवकों पर पांच सितारा होटलों की नजर पड़ गई है। अंग्रेजी के माहौल वाले इन होटलों में हिन्दी भाषी राज्य मध्यप्रदेश के स्मार्ट युवकों को ट्रेनिंग देकर होस्पिटेलिटी इण्डस्टी के काबिल बनाया जारहा है। धर्मेन्द्र यादव…

भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया

कोलकाता, 19 मार्च | भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को ईडन गार्डन्स  में  आईसीसी टी-20 विश्व कप के 18-18 ओवरों तक सीमित मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान को 18 ओवरों तक सीमित किए गए मैच में पांच विकेट…

जलमार्ग और बंदरगाह क्षेत्र में एक करोड़ लोगों के लिए रोजगार संभव

मुंबई, 18 मार्च (जनसमा)। आगामी पाँच सालों में जलमार्ग और बंदरगाह क्षेत्र में एक करोड़ लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। सरकार की जलमार्गों के विकास और बंदरगाहों के आधुनिकीकरण के कारण यह संभव होसकेगा। केंद्रीय शिपिंग मंत्रालय ने 1,20,000 करोड़ रुपये (18 अरब अमेरिकी डॉलर) की निवेश…

अमरनाथ यात्रा : ऊंचाई पर होने वाली परेशानियों से बचने के उपाय

नई दिल्ली, 18 मार्च (जनसमा)। श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा की यात्रा के दौरान14000 फुट तक की ऊंचाई तक चढ़ाई करनी पड़ती है। यात्री ऊंचाई के कारण बीमार पड़ सकते हैं। ऊंचाई पर होने वाली परेशानियों के लक्षण निम्नलिखित हैं : भूख न लगना, मतली, उल्टी, थकावट, कमजोरी, चक्कर आना…

सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में विश्व-स्तरीय पार्किंग की व्यवस्था

उज्जैन, 18 मार्च (जनसमा)। अप्रैल-मई में होने वाले सिंहस्थ में करीब 5 करोड़ श्रद्धालु के पहुँचने का अनुमान है। सिंहस्थ के दौरान वाहनों की उचित पार्किंग के लिये उज्जैन में विश्व-स्तरीय पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। सिंहस्थ की पार्किंग के लिये महेश सनी इंटरप्राइजेस प्रायवेट लिमिटेड, नई दिल्ली को जिम्मा सौंपा…

जो धर्म के नाम पर आतंक फैलाते हैं, वे धर्म विरोधी हैं : नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली, 18 मार्च (जनसमा)। ‘‘आतंकवाद और धर्म के बीच किसी भी संबंध को हर हाल में नकारना होगा। जो लोग धर्म के नाम पर आतंक फैलाते हैं, वे धर्म विरोधी हैं।’’ यह बात गुरूवार की शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार दिवसीय विश्व सूफी सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य…

चर्च के बिशप ने गंगा सफाई अभियान के लिए एक करोड़ रुपये का दान दिया

नई दिल्ली, 18 मार्च (जनसमा)। केरल के बिलीवर्स चर्च के मेट्रोपॉलिटन बिशप डा. के. पी. योहानन ने गुरूवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। डा. योहानन ने गंगा सफाई अभियान के लिए एक करोड़ रुपये का दान दिया है। राज्यसभा के उपसभापति प्रोफेसर पी. जे….

आवास विहीन परिवारों को मकान उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य : मूणत

रायपुर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की आवास योजनाओं के तहत छत्तीसगढ़ में वर्ष 2022 तक सभी आवास विहीन परिवारों को मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। मूणत ने आज अपरान्ह यहां विधानसभा में आवास…

केजरीवाल को दिल्ली के लोगों के पानी की चिंता नहीं: धनखड़

चंडीगढ़, 17 मार्च (जनसमा)। हरियाणा के कृषि एवं सिंचाई मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लोगों के पानी की चिंता नहीं है। इसलिए वे सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर पंजाब का साथ देकर केवल अपनी राजनीति चमका रहे…

हरियाणा में होगी देश की सबसे बड़ी कुश्ती प्रतियोगिता

चंडीगढ़, 17 मार्च (जनसमा)। हरियाणा के इतिहास में पहली बार आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी इनामी फ्री-स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता ‘भारत केसरी दंगल-2016’। इसका आयोजन 21 से 23 मार्च तक भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव के अमर बलिदान दिवस पर गुडग़ांव के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता…

हाई स्पीड मालगाड़ी बनी भारत-बांग्लादेश के बीच दोस्ती का सबूत

सिलीगुड़ी, 17 मार्च (जनसमा)। भारत और बांग्लादेश के बीच गुरूवार को दोस्ती की नई इबारत लिखी गई जब पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सिलीगुड़ी से बांग्लादेश के पर्बतीपुर (नुमलीगढ़) के लिए हाई स्पीड डीजल मालगाड़ी को रवाना किया। यह मालगाड़ी 516 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 19 मार्च…

मध्यप्रदेश में लगभग 85 प्रतिशत आधार बनाने का काम पूरा

भोपाल, 17 मार्च (जनसमा)। मध्यप्रदेश में 6.34 करोड़ लोगों के आधार पंजीयन का काम पूरा हो गया है। यह कुल आबादी का लगभग 85 प्रतिशत है। यह जानकारी गुरुवार को यहाँ वीडियो कान्फ्रेंस ‘परख’ में दी गई। मध्यप्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा ने कलेक्टर्स और कमिश्नर्स से चर्चा…

सिंहस्थ में करीब 5 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुँचने का अनुमान

भोपाल, 17 मार्च (जनसमा)। मध्यप्रदेश के उज्जैन में इस साल अप्रैल-मई में होने वाले सिंहस्थ में करीब 5 करोड़ श्रद्धालु के पहुँचने का अनुमान है। सिंहस्थ के दौरान वाहनों की उचित पार्किंग के लिये उज्जैन में विश्व-स्तरीय पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। सिंहस्थ की पार्किंग के लिये महेश सनी इंटरप्राइजेस प्रायवेट लिमिटेड,…

हिमाचल के मुख्यमन्त्री राहत कोष में 31 लाख का अंशदान

शिमला, 17 मार्च (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम ने वर्ष 2014-15 में अर्जित मुनाफे में से 1 करोड़ 54 लाख 12 हजार 218 रुपये की राशि का चेक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह को भेंट किया गया। इसके अतिरिक्त, निगम की ओर से 31 लाख रुपये का चेक मुख्यमन्त्री राहत…