Category Archives: समाचार

मोदी ने ब्रसेल्स के मालबीक मेट्रो स्टेशन जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए

ब्रसेल्स, 30 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह बेल्जियम पहुंचे जहां उनका परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। मोदी के साथ बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स माइकल भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालबीक मेट्रो स्टेशन जाकर पिछले हफ्ते आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनके सम्मान में पुष्पचक्र अर्पित किया। इस…

हरीश रावत के 31 मार्च को शक्ति परीक्षण पर अदालत ने लगाई रोक

देहरादून, 30 मार्च (जनसमा)। केन्द्र सरकार और उत्तराखंड में कांग्रेस के बागी विधायकों द्वारा हरीश रावत को विधानसभा में बहुमत साबित करने के निर्देश देने के एकल पीठ के अंतरिम आदेश को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में अपील पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय खंडपीठ ने एकल पीठ के उस फैसले पर…

पठानकोट हमले की जांच पर राजनीति न की जाए : रिजिजू

नई दिल्ली, 30 मार्च (जनसमा)। पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले की जांच के लिए भारत आए पाकिस्तानी जांच दल पर कांग्रेस द्वारा की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि यदि हम पाकिस्तान को जांच में सहयोग न करते तो विपक्ष कहता कि सरकार जांच कराना नहीं…

समाज दिव्यांगों के प्रति संवेदनशील नहीं है : नायडू

नई दिल्ली, 30 मार्च (जनसमा)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि देश की हर एक लाख आबादी में से 1,755 व्यक्ति दिव्यांग हैं। लगभग 8.40 फीसदी ग्रामीण घरों में और 6.10 फीसदी शहरी घरों में कम से कम एक दिव्यांग है। उन्होंने कहा कि 47 फीसदी दिव्यांग…

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खोली गईं बैंकों की 26 शाखाएं

रायपुर, 30 मार्च। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार शाम राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विभिन्न बैंकों की 26 शाखाओं का एक साथ शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने तीन ए.टी.एम. बूथों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में इन बैंक शाखाओं के संचालन के लिए…

महिलाओं की सफलता को बयान करेगी “दिकरी मारो अंश…ए पण मारो वंश”

गांधीनगर, 30 मार्च (जनसमा)। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने दक्षिण गुजरात की ग्रामीण आदिवासी पिछड़ी महिला शक्ति द्वारा राज्य की विविध कल्याण योजनाओं का लाभ उठाते हुए हासिल की गई सफलता को प्रस्तुत करने वाली ई-बुक “दिकरी मारो अंश…ए पण मारो वंश” का मंगलवार को गांधीनगर में विमोचन किया। इस…

टी-20 वर्ल्डकप के पहले सेमीफाइनल में आज भिड़ेंगे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड

नई दिल्ली, 30 मार्च (जनसमा)। आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल मैच बुधवार से शुरू हो रहे हैं। आज पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड ग्रुप-2 में चोटी पर रहा और उसने सभी मैच जीते। ग्रुप-1 में इंग्लैंड ने चार में…

मकान बनाने और तोड़ने से पहले रखना होगा इन बातों का ध्यान

नई दिल्ली, 30 मार्च (जनसमा)। केंद्र सरकार ने पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए भवन निर्माण एवं मलबे के प्रबंधन से संबंधित नियम जारी किए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि एक मिलियन टन से ज्यादा की आबादी वाले शहर इन नियमों की अंतिम अधिसूचना जारी…

बेल्जियम पहुंचे मोदी, हुआ गर्मजोशी से स्वागत

ब्रसेल्स, 30 मार्च। तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले पड़ाव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह को बेल्जियम पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। विकास मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर बताया कि ब्रसेल्स पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी पूर्ण स्वागत हुआ। हाल के आतंकवादी…

वृंदावन में एक हजार विधवाओं के लिए बन रहा एक आशियाना

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 30 मार्च (जनसमा)। केंद्र सरकार ने विधवा महिलाओं के आवास लिए उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक आशियाना बनाने का निर्णय लिया है। यह आवास केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ‘स्वाधार गृह योजना’ के अंतर्गत बनाया जा रहा है। यह आवास विधवाओं के लिए सरकार द्वारा…

‘मानस’ के अंतर्गत प्रशिक्षण देंगे जावेद हबीब और शहनाज हुसैन

नई दिल्ली, 29 मार्च (जनसमा)। अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने मंगलवार को यहां विभिन्न कौशलों में अग्रणी राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों के जरिए मौलाना आजाद नेशनल अकादमी फॉर स्किल्स (मानस) के अभिनव उद्यमशिलता एवं कौशल विकास कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने ओखला तथा दरियागंज क्षेत्र के लिए सौन्दर्य एवं स्वास्थ्य…

जल संरक्षण का संदेश फैलाने में 14 लाख विद्यार्थियों ने लिया भाग

नई दिल्ली, 29 मार्च (जनसमा)। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय के अधीन केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, जल संरक्षण के महत्व और जल प्रदूषण की रोकथाम को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वर्ष 2010 से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में…

बिजली लेने वाला नहीं, देने वाला राज्य बन गया है छत्तीसगढ़ : रमन

रायपुर, 29 मार्च। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि बिजली के मामले में छत्तीसगढ़ अब लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत के नक्शे में बिजली के मामले में छत्तीसगढ़ अब चमकता हुआ प्रदेश है, जिसकी अपनी विश्वसनीयता है। उन्होंने कहा कि…

हिमाचल के पर्यटन विकास निगम को मिला ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’

शिमला, 29 मार्च (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम को वर्ष 2015-16 के दौरान ई-शासन के लिए ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’ तथा भारत सरकार द्वारा आॅन लाईन होटल आरक्षण प्रणाली और राज्य सरकार द्वारा सूचना संचार प्रौद्योगिकी के नवोन्मेष के लिए ‘स्वर्ण पुरस्कार’ से सम्मानित होने पर…

उ॰प्र॰ में बिजली उपलब्ध कराने के लिए ‘मिनी ग्रिड नीति’ लागू

लखनऊ, 29 मार्च (जनसमा)। उत्तर प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों में गैर-पारम्परिक ऊर्जा स्रोतों से बिजली उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश मिनी ग्रिड नीति-2016 लागू की गई है जिससे गैर विद्युतीकृत मजरों को बिजली मिलने में आसानी होगी तथा स्थानीय लोगों के जीवनस्तर में सुधार भी होगा। उत्तर प्रदेश…

भारत को अधिक एफडीआई की आवश्यकता : जेटली

सिडनी, 29 मार्च (जनसमा)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि भारत को विशेष रूप से निर्माण और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें भी इसमें रूचि दिखा रही हैं और अपने-अपने राज्यों में विदेशी निवेश के लिए…

वृन्दावन में बनेगाा विधवाओं के लिए सबसे बड़ा घर

नईदिल्ली, 30 मार्च।  वृन्दावन में एक हजार विधवाओं के लिए एक विशेष घर के निर्माण की परियोजना का शुभारंभ केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी मंगलवार को करेंगी। यह सरकार द्वारा विधवाओं के लिए स्थापित या वित्त पोषित सबसे बड़ा घर होगा। फोटो वृन्दावन वृन्दावन में मौजूदा…

कपास पर व्हाइट फ्लाई के प्रतिकूल प्रभावों पर काबू पाने के लिए राज्यों को निर्देश

नईदिल्ली, 30 मार्च। कपास पर व्हाइट फ्लाई के प्रतिकूल प्रभावों पर काबू पाने के लिए राज्यों को निर्देश कपास पर व्हाइट फ्लाई के प्रतिकूल प्रभावों पर काबू पाने के लिए राज्यों को निर्देश जारी किये गए हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने किसानों के लिए कीट प्रतिरोधी बीजों की सूची जारी की…

डायरिया के कारण मरते हैं हर साल एक लाख बच्चे

भुबनेश्वर, 27 मार्च (जनसमा)। देश में हर साल लगभग एक लाख बच्चे रोटावायरस डायरिया के कारण मरते हैं तथा सालाना 9 लाख बच्चे अतिसार के कारण अस्पतालों में भर्ती होते हैं। रोटावायरस टीके के राष्ट्रीय शुभारंभ के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने कहा  यह हमारे लिए…

कैंसर के लिए अमेरिका के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

पणजी, 27 मार्च (जनसमा)।  भारत ने कैंसर के क्षेत्र में आयुष के तहत एक संयुक्त अनुसंधान के लिए अमेरिका के साथ एक समझौता ज्ञापन पर  हस्ताक्षर किया है। आयुर्वेद विश्व को भारत का उपहार है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए भारत ने विश्व भर में चिकित्सा की इस पारंपरिक…