Article, Feature, Comment, Report
एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा; “रेडियो पर श्री अमीन सयानी जी की मखमली आवाज़ में एक आकर्षण और गर्मजोशी थी जिसने उन्हें पीढ़ियों से परे लोगों को अपना बना लिया। अपने काम के जरिए, उन्होंने भारतीय प्रसारण में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने श्रोताओं के साथ बहुत ही मधुर संबंध स्थापित किया।
सुप्रसिद्ध नृत्य गुरु राजेंद्र गंगानी की कोरियोग्राफी में प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए नर्तक नृत्यांगनाओं ने 20 मिनट की प्रस्तुति को राग बसंत में निबद्ध कर प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्राचीन वाद्य यंत्र नगाड़ा की ताल और नृतकों के घुंगुरुओं की झंकार ने 50वें खजुराहों नृत्य समारोह की ऐतिहासिक उपलब्धि को यादगार बना दिया।
बैठक के दौरान, यूनिसेक्स शौचालयों की आवश्यकता, आश्रय घरों की स्थापना, आयुष्मान कार्ड का वितरण और गरिमागृह का प्रावधान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। चर्चा के दौरान, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों और अवसरों को पूरी तरह से प्राप्त करने में आने वाले व्यवधानों को दूर करने के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारी इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राज्यों का दौरा कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग 9 मार्च के बाद कभी भी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
उड़ान धारावाहिक 1989 से 1991 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ लोकप्रिय धारावाहिक था। यह धारावाहिक कविता चौधरी द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया था और कविता खुद धारावाहिक की मुख्य नायिका भी थीं।
डब्ल्यूएचओ के अनुसार अफ्रीका, मध्य पूर्व और एशिया के 30 देशों में जहां एफजीएम की प्रथा है, आज 200 मिलियन से अधिक लड़कियां और महिलाएं, महिला जननांग विकृति (FGM) से गुजर चुकी हैं। महिला जननांग विकृति (FGM) ज्यादातर शिशु अवस्था से 15 वर्ष की उम्र के बीच की युवा लड़कियों पर किया जाता है। इस तरह खतना लड़कियों और महिलाओं के मानवाधिकारों का उल्लंघन है।
गृह मंत्री ने कहा कि भारत की कल्पना राम और राम चरित्र के बिना हो ही नहीं सकती और जो इस देश को पहचानना, जानना और जीना चाहते हैं, वो राम और रामचरित मानस के बिना ये कर ही नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि राम का चरित्र औऱ राम इस देश के जनमानस का प्राण हैं। जो लोग राम के बिना भारत की कल्पना करते हैं, वो भारत को नहीं जानते और वे हमारे गुलामी के काल का प्रतिनिधित्व करते हैं।
बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय 4 अलग-अलग आयु समूहों – 3-8 वर्ष, 8-11 वर्ष, 11-14 वर्ष और 14-18 वर्ष के लिए आयु के अनुरूप पठन सामग्री तक एक उपकरण के माध्यम से पहुंच प्रदान करेगा। राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय में किताबें युवा भारतीयों में गर्व की भावना विकसित करने के लिए भारत के इतिहास, संस्कृति, वैज्ञानिक और अन्य उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करेंगी और इसमें अंग्रेजी के अलावा, संविधान की आठवीं अनुसूची के तहत सभी 23 (तेईस) भाषाओं की किताबें शामिल होंगी। अब तक, 30 से अधिक प्रतिष्ठित प्रकाशकों को शामिल किया जा चुका है और 1000 से अधिक किताबें प्लेटफार्म पर अपलोड की जा चुकी हैं।
गुजरात विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में गुजरात में कुपोषित बच्चों के आंकड़ों के बारे में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री भानुबेन बाबरिया ने बताया कि गुजरात के 33 जिलों में से 29 जिलों में 5 लाख 28 हजार 653 बच्चे कुपोषित हैं। जिनमें से एक लाख 18 हजार 104 अति कम वजन वाले कुपोषित बच्चे हैं।
पूरे जिले में अब तक ऐसे 1085 केला खेती और मछली तालाबों को विकसित किया गया है। इस महत्वपूर्ण पहल से जिले के ग्रामीणों को आर्थिक सुरक्षा, रोजगार, और आजीविका के नए स्रोत प्राप्त होंगे। यह प्रकल्प स्थानीय ग्रामीणों को निरंतर आय का स्त्रोत प्रदान करेगा और साथ ही प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित करेगा।
देश के 766 जिलों में से 729 जिलों ने 31 जनवरी 2024 तक स्वयं को मैला ढोने की प्रथा से मुक्त घोषित किया है। स्वच्छ भारत मिशन – शहरी (एसबीएम-यू) 2.0 में सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई कार्यों के लिए 1 लाख से कम आबादी वाले शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी)…
जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने डेटा विश्लेषण करके मामलों को सुलझाया है जिससे कर चोरों की गिरफ्तारी हुई है। ये टैक्स सिंडिकेट अक्सर भोले-भाले व्यक्तियों का उपयोग करते हैं और उन्हें नौकरी, कमीशन, बैंक ऋण आदि का प्रलोभन देकर केवाईसी दस्तावेज़ प्राप्त करते हैं, जिनका उपयोग उनकी जानकारी और सहमति के बिना नकली,शेल फर्म,कंपनियां बनाने के लिए किया जाता था।
अब लगभग तीन सप्ताह से, पूरे जर्मनी में सामान्य रूप से सुदूर दक्षिणपंथ और विशेष रूप से अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) पार्टी का विरोध करने के लिए हजारों लोग सड़कों पर उतर रहे हैं।
स्व. मेहर ने मृणाल सेन, श्याम बेनेगल और तपन सिन्हा जैसे निर्देशकों द्वारा बनाई गई फिल्मों में प्रमुख किरदार निभाया था।
उनकी यादगार फ़िल्में हैं : अंकुर (1974), मंथन (1976),,निशांत (1975) और दूरदर्शन धारावाहिक ब्योमकेश बख्शी (1993-1997)
वित्त वर्ष 2009-10 तक की अवधि से जुड़ी 25 हजार रुपये तक की बकाया प्रत्यक्ष कर मांग को वापस लिया जाएगा, वित्त वर्ष 2010-11 से 2014-15 तक की 10 हजार रुपये तक की बकाया प्रत्यक्ष कर मांग को वापस लिया जाएगा, इससे एक करोड़ करदाताओं को होगा लाभ
सुमित्रा ने 29 जनवरी 2024 को एफवी को रोक लिया और डाकुओं के खिलाफ जबरदस्त और शीघ्रता के साथ प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देते हुए उन्हें चालक दल और जहाज की सुरक्षित रिहाई पर मजबूर कर दिया ।
अध्ययन में बताया गया है कि इसके विपरीत, यूरोपीय संघ में वृद्ध लोगों की बढ़ती संख्या के कारण कैंसर से होने वाली मौतों की वास्तविक संख्या बढ़ रही है। पूर्वानुमान के अनुसार, इस वर्ष यूरोपीय संघ में लगभग 1.27 मिलियन लोग कैंसर से मरेंगे।
एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी)’ को विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (UAPA) 1967 की धारा 3(1) के अंतर्गत और पांच साल की अवधि के लिए एक ‘विधिविरुद्ध संगठन’ (Unlawful Association) घोषित कर दिया है।
नायडू भाजपा के दिग्गज नेता रहे हैं और उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने से पहले वह नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री थे । देवदास और मधुमती जैसी सदाबहार फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री और भरतनाट्यम नृत्यांगना वैजयंतीमाला बाली 1980 के दशक में कांग्रेस के टिकट पर चेन्नई से दो बार सांसद चुनी गईं थी । 1999 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गईं थी ।
पद्म पुरस्कार में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों के नाम शामिल हैं, इनमें पार्वती बरुआ (असम-पशु कल्याण-67 वर्ष), जागेश्वर यादव (छत्तीसगढ़-सामाजिक कार्य-67 वर्ष), चार्मी मुर्मू (झारखंड सामाजिक कार्य-पर्यावरण-52 वर्ष), गुरविंदर सिंह (हरियाणा, सामाजिक कार्य-विकलांग) शामिल हैं। ।