Author Archives: Admin

Writer, journalist, and documentary filmmaker. 14 books have been published in Hindi as of 2022. Active in the field of writing since 1965. Writing, directing documentaries for TV since 1980. Produced some telefilms and many TV series and serials. Born in 1943 at Nathdwara, near Udaipur, in Rajasthan.

हैदराबाद के उस्मान सागर जलाशय में फ्लेमिंगो पक्षियों के समूह।

फ्लेमिंगो, राजहंस प्रजाति के प्रवासी पक्षियों के समूह इन दिनों देश में अनेक स्थानों पर डेरा डाले हुए हैं। हैदराबाद के उस्मान सागर जलाशय में 2 अप्रैल, 2016 को विचरण करते फ्लेमिंगो पक्षियों का समूह।

जम्मू – कश्मीर में पुलवामा जिले के ख्रीयू गांव में कर्फ्यू ।

शरारती तत्वों के एक समूह द्वारा 2 अप्रैल 2016 को एक पुलिस वाहन पर हमला किये जाने के बाद जम्मू – कश्मीर में पुलवामा जिले के ख्रीयू गांव में सुरक्षा बल तैनात कर कर्फ्यू लगाया गया।

पाकिस्तानी रेंजरों को बीएसएफ के डीजी ने दिया फलों का उपहार !

सीमा सुरक्षा बल के नवनियुक्त महानिदेशक कृष्ण कुमार शर्मा ने 2 अप्रैल, 2016 को अटारी सीमा पर पाकिस्तानी रेंजरों के अपने समकक्षों को फलों की टोकरी का उपहार दिया।

आनेवाले दिनों में रुपये को मजबूती मिलने की संभावना

मुंबई, 2 अप्रैल )| देश के शीर्ष बैंक द्वारा प्रमुख दरों में कटौती के साथ विदेशी निवेश की अच्छी आवक और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से आनेवाले दिनों में रुपये को मजबूती मिलने की संभावना है। विशेषज्ञों ने शनिवार को यह बात कही। बाजार पर्यवेक्षकों को उम्मीद है…

ऑटोप्सी में प्रत्यूषा के गले पर फंदे का निशान, अंतिम संस्कार संपन्न

मुंबई, 2 अप्रैल | प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के शव की ऑटोप्सी में गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं और उनकी मौत का कारण सांस रुकना और फंदे से लटकना बताया गया है। इस परीक्षण के बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ‘बालिका वधू’…

प्रत्यूषा बनर्जी : सपनों से भरे जीवन का अंत

मुंबई, 2 अप्रैल। टेलीविजन अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी अभी अपने जीवन की शुरुआत ही कर रही थीं। लेकिन अचानक खबर मिली कि प्रत्युषा ने खुदकुशी कर ली है। स्तबध रह गया। फाईल फोटोः प्रत्युषा बनर्जी। (आईएएनएस) किशोरावस्था में टेलीविजन धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में मझोली आनंदी के किरदार से अपने करियर की शुरुआत करने…

महबूबा 4 अप्रैल को जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी

जम्मू, 2 अप्रैल। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती (56) चार अप्रैल को जम्मू एवं कश्मीर की 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश की सर्दियों की राजधानी जम्मू में होगा। चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी महबूबा की इल्तिजा इकबाल और इर्तिका इकबाल नाम…

भारत जल सप्ताह-2016 का आयोजन 04 अप्रैल से

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (जनसमा)। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय, भारत जल सप्ताह का चौथा संस्करण 04 अप्रैल से 08 अप्रैल, 2016 तक आयोजित करेगा। शनिवार को नई दिल्ली में इसकी घोषणा करते हुए केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने कहा कि इस वर्ष…

बिहार में शराबबंदी के बाद अब नशामुक्ति अभियान

पटना, 2 अप्रैल। बिहार सरकार के लिए शुक्रवार से प्रभाव में आए शराबबंदी को लागू करने की ही चुनौती नहीं है, बल्कि लाखों शराबियों से शराब छुड़वाना भी राज्य सरकार के लिए कठिन काम होगा। शुक्रवार से बिहार में सीमित शराबबंदी लागू कर दी गई है और इसके बाद राज्य सरकार…

दो दिन के लिए सऊदी अरब पहुंचे मोदी

रियाद, 2 अप्रैल | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाशिंगटन से यहां पहुंच गए हैं। वह यहां दो दिन रहेंगे। मोदी की तीन देशों की यात्रा में सऊदी अरब अंतिम पड़ाव है। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की साल 2010 में हुई सऊदी अरब की यात्रा के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री…

फ्लाईओवर निर्माण में तृणमूल के लोग शामिल : राहुल

नियामतपुर(पश्चिम बंगाल), 2 अप्रैल| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कोलकाता में गिरे पुल के निर्माण में तृणमूल कांग्रेस के लोग शामिल थे। राहुल ने कहा कि यह पुल पश्चिम बंगाल के हालात का एक प्रतीक है। बर्दवान जिले में एक चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल…

कोलकाता फ्लाईओवर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हुई

कोलकाता, 2 अप्रैल। कोलकाता फ्लाईओवर हादसे में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 26 हो गई। इससे पहले यह संख्या 24 थी लेकिन इसके बाद राहतकर्मियों द्वारा मलबे से दो और शव निकाले गए। फोटोः कोलकाता में 31 मार्च, 2016 में फ्लाईओवर दुर्घटना में जारी बचाव कार्य (आईएएनएस) एक पुलिस…

हम भारतीयों के लिए उतर गया विश्वकप का बुखार

पद्मपति शर्मा=== भारतीय टीम को यही बोलना होगा- “आपके सम्मुख हम सभी नतमस्तक हैं विराट और शर्मिदा भी। जी हां, यही है वास्तविकता और एक कड़वी सच्चाई। मैं पाठकों से ही पूछता हूं। आप बताइए कोई एक ऐसा उदाहरण जिसमें एक अकेले शख्स ने किसी भी विश्व कप में दबाव…

मसूद अजहर को आतंकवादी नहीं मानता चीन

संयुक्त राष्ट्र, 2 अप्रैल। संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थाई प्रतिनिधि लियु जीयी ने बीजिंग के दावे को दोहराते हुए कहा कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का प्रमुख मसूद अजहर आतंकवादी का अहर्ता नहीं रखता। सुरक्षा परिषद की आवर्ती अध्यक्षता ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में…

फ्लिपकार्ट पर फिर आ रहा है लीइको का शॉपिंग कार्निवल

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)| चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लीइको ने ऑनलाइन मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट पर फरवरी में शॉपिंग कार्निवल लगाया था, जिसे भारी सफलता मिली थी। अब एक बार फिर इस कार्निवल का आयोजन होनवाला है। ‘लीइको डे’ शॉपिंग कार्निवल फ्लिपकार्ट पर सात-आठ अप्रैल को चलेगा, जिसमें उपभोक्ताओं के लिए…

मप्र में गरीबी के चलते बच्चों का सौदा!

भोपाल, 2 अप्रैल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की सरकार एक तरफ ‘हैप्पीनेस मंत्रालय’ बनाने का एलान कर रही है तो दूसरी ओर गरीबी के चलते लोग अपने बच्चों को बेचने के लिए मजबूर हो रहे है। राजस्थान से भागकर दो ऐसे ही बच्चे उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंचे हैं, जो शिवपुरी…

‘आनंदी’ की मौत पर बॉलीवुड हस्तियों ने जताया दुख

मुंबई, 2 अप्रैल । चर्चित धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में वयस्क आनंदी का किरदार निभा चुकी जमशेदपुर की अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की मौत से बॉलीवुड और टेलीविजन उद्योग के लोग सदमे में हैं। फिल्म निर्देशक करन जौहर, अरबाज खान, सिमी ग्रवाल और मधुर भंडारकर समेत कई हस्तियों ने इस 24 वर्षीय…

परमाणु आतंकवाद के खिलाफ प्रौद्योगिकी अपनाने का मोदी का संकल्प

वॉशिंगटन, 2 अप्रैल। आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट के बढ़ते खतरे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा आहूत वैश्विक शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परमाणु आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी विकसित करने और उसे तैनात करने का संकल्प लिया। फोटोः…

फ्लाईओवर दुर्घटना स्थल पर 5 मिनट में सब समझ गए राहुल!

कोलकाता, 2 अप्रैल | यहां फ्लाईओवर दुर्घटना स्थल का 5 मिनट में जायजा लिया राहुल ने और सब समझ गए तथा  कहा मैं यहां राजनीति पर बात करने नहीं, इन्हें सहारा देने आया हूं। इंडो-एशियन न्यूज सर्विस के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कोलकाता के उस क्षेत्र का…