Category Archives: खास ख़बर

Weather Map

बांदा व खजुराहो में तापमान 46 डिग्री पार, कुछ इलाकों में बारिश व तूफान की संभावना

नई दिल्ली, 15 मई (जनसमा)। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 46.8 डिग्री सेल्सियस और खजुराहो में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा असम के नगांव और ब्रह्मपुरी में 46.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के दूरदराज के…

दक्षिण चीन सागर के सामने क्वान्टन पोर्ट के दौरे पर भारतीय नौसेना के जहाज

नई दिल्ली, 14 मई (जनसमा)। भारत ने ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के तहत भारतीय नौसेना के दो जहाजों शिवालिक और ज्योति को दक्षिण पूर्वी एशिया और दक्षिणी हिंद महासागर में स्थित मलेशिया के क्वान्टन पोर्ट के दौरे पर भेजा है, जहां जहाज 14 मई से 19 मई, 2017 तक तैनात रहेंगे। आईएनएस…

साइबर हमला: ‘रैनसमवेयर’ कम्प्यूटर वायरस से कई देशों के कम्प्यूटर प्रभावित

नई दिल्ली, 13 मई (जनसमा)। शुक्रवार को ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ द्वारा प्रकाशित एक खबर में बताया गया है कि कम्प्यूटर्स हैकर्स ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के सॉफ्टवेयर को चुराकर और उससे फायदा उठाकर दुनियाभर के दर्जनों देशों में साइबर हमले को अंजाम दिया है। हैकर्स ने कि ब्रिटेन के पब्लिक…

हिंसा की बढ़ती घटनाओं का जवाब बुद्ध का शांति संदेश : मोदी

कोलंबो/नई दिल्ली, 12 मई (जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय श्रीलंका दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि पूरी दुनिया में हिंसा की बढ़ती घटनाओं का जवाब बुद्ध का शांति संदेश है। मोदी ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त 14वें अंतर्राष्ट्रीय वेसाक दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के…

Modi

नरेन्द्र मोदी अंतर्राष्‍ट्रीय वेसक दिवस समारोहों के लिए कोलंबो पहुंचे

कोलम्बो , 11 मई (जनसमा)।  प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार शाम को अंतर्राष्‍ट्रीय वेसक दिवस समारोहों में भाग  लेने के लिए दो दिन की श्रीलंका यात्रा पर कोलम्बो पहुंचे। श्रीलंका के प्रधान मंत्री रानिल विक्रमसिंघे और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर  मोदी की अगवानी की। दोनों प्रधान मंत्री…

क्या तीन तलाक इस्लाम का बुनियादी हिस्सा है : सर्वोच्च न्यायालय

नई दिल्ली, 11 मई। सर्वोच्च न्यायालय गुरुवार को ‘तीन तलाक’ पर सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय पूछा कि क्या यह इस्लाम का बुनियादी हिस्सा है। इस मामले के लिए गठित संवैधानिक पीठ की अध्यक्षता कर रहे प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जगदीश सिंह केहर ने कहा, “हम तीन…

Hindu Sena

बलूचिस्तान में हिंदू व्यापारियों को हिंसा द्वारा बेदखल करने का षड़यंत्र

नई दिल्ली, 11 मई (जनसमा)। बलूचिस्तान में इन दिनों कट्टरपंथियों, धर्मगुरूओं और पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सदस्यों द्वारा हिंदू व्यापारियों पर अत्याचार बढ़ गए हैं। एशियन ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के अनुसार, बलूचिस्तान के लास्बेला जिले के हब में पाकिस्तान मुस्लिम लीग के कार्यकत्र्ताओं ने एक आंदोलन शुरू किया है जिसका…

मोदी ने सर्वोच्च न्यायालय को कागजरहित बनाने के लिए आईसीएमआईएस लॉन्च किया

नई दिल्ली, 10 मई। केंद्र सरकार कैशलेस इकॉनमी को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ पेपरलेस कामकाज को भी बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वोच्च न्यायालय को कागजरहित बनाने के लिए इंटीग्रेटिड केस मैनेजमेंट इंफोर्मेशन सिस्टम (आईसीएमआईएस) लॉन्च किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने …

मोदी ही कश्मीर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं : महबूबा

श्रीनगर, 06 मई (जनसमा)। जम्मू व कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हैं जो कश्मीर समस्या का समाधान कर सकते हैं क्योंकि उनके पास प्रचंड बहुमत है। शनिवार को श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महबूबा ने कहा, ‘‘मोदी जो भी निर्णय…

GLSV rocket

दक्षिण एशिया संचार उपग्रह जीसैट-09 का सफल प्रक्षेपण

नई दिल्ली, 05 मई (जनसमा)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसरो को दक्षिण एशिया संचार उपग्रह जीसैट-09 के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई दी है। अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो के प्रमुख ए. एस. किरण कुमार को भेजे संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “मैं दक्षिण एशिया संचार उपग्रह जीसैट-09 के…

निर्भया गैंगरेप कांड के चारों दोषियों को फांसी की सजा

नई दिल्ली, 05 मई (जनसमा)। देश को दहला देने वाले निर्भया मामले पर उच्चतम न्यायालय ने सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों – मुकेश, अक्षय, पवन और विनय को मौत की सजा सुनाई। यह घटना 16 दिसम्बर, 2012 की है। उच्‍च न्‍यायालय ने 13 मार्च 2014 को चारों दोषियों को फांसी की सज़ा…

Soldiers

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में 8 घंटे का सर्च अभियान समाप्त

नई दिल्ली, 5 मई (जनसमा)।  जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में 8 घंटे का सर्च अभियान समाप्त होगया।   लगभग 20 गांवों में गुरूवार को सुरक्षा बलों द्वारा बड़े पैमाने पर आतंकवाद निरोधक कार्रवाई  के तहत आठ घंटे के खोज अभियान के बाद सैनिक वापस लौट गए। सेना प्रमुख जनरल बिपिन…

Chief of Army Staff

पाकिस्तान को जवाब जरूर देंगे, मगर बताकर नहीं : सेना प्रमुख

नई दिल्ली, 4 मई (जनसमा)। पाकिस्तान द्वारा भारत के दो सैनिकों के शवों के साथ बर्बरतापूर्वक व्यवहार किये जाने की घटना पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि भारतीय सेना इसका जवाब अवश्य देगी लेकिन भारत का जवाब किस तरह का होगा, यह पहले बताया नहीं जाएगा।…

बीमारियों के इलाज से ज्यादा जरूरी उनकी रोकथाम : मोदी

हरिद्वार, 3 मई। उत्‍तराखंड में बुधवार को बाबा केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरिद्वार में बाबा रामदेव के पतंजलि संस्थान पहुंचे। यहाँ उन्होंने रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि बीमारियों के…

BSF

भारत ने सैनिकों के शवों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने पर पाकिस्तान की कठोर निन्दा की

नई दिल्ली, 02 मई (जनसमा)। दो भारतीय सैनिकों के शवों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने पर भारत ने पाकिस्तान की कठोर निदा की है। भारत के सैन्य अभियान महानिदेशक ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात की और पाक अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) के कृष्णा घाटी सेक्टर में 1 मई 2017 की…

इस बार लगभग 1 लाख 70 हजार लोग हज यात्रा पर जाएंगे सऊदी अरब

नई दिल्ली, 01 मई (जनसमा)। सऊदी अरब सरकार द्वारा भारत के हज कोटा में की गई उल्‍लेखनीय बढोतरी के बाद, इस वर्ष भारत से कुल 1,70,025 लोग हज की यात्रा पर जाएंगे जिसमें से 1,25,025 हज यात्री भारत की हज कमिटी के माध्‍यम से जाएंगे जबकि 45,000 हज यात्री निजी…

Sunil Lamba

रक्षा क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए नौसेना कमांडरों का सम्मेलन

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (जनसमा)। ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत रक्षा मामलों में स्वदेशीकरण और रक्षा साधनों में अधिक आत्मनिर्भरता हासिल करने जैसे मुद्दों पर नौसेना कमांडरों का एक सम्मेलन आयोजित किया जारहा है। इसमें आतंकवाद की नई चुनौतियों, समुद्री लुटेरों से समुद्री आवागमन को और सुरक्षित बनाने तथा…

तीन तलाक को राजनीतिक रंग न दें : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। तीन तलाक पर चल रही बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों से तीन तलाक के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने और उनसे आगे आकर समाधान खोजने का आग्रह किया। मोदी ने 12वीं सदी के महान समाज सुधारक बासवा जयंती…

कश्मीर में पत्थरबाजी बंद हो तो पैलेट गन का इस्तेमाल रोकेंगे : न्यायालय

नई दिल्ली, 28 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर में पैलेट गन के मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर में शांति बनाने के लिए सरकार और लोगों में बातचीत होनी चाहिए, लेकिन इसके लिए पहले सुरक्षा बलों पर पथराव जैसे प्रदर्शन रुकने चाहिए। अगर इसी तरह दोनों पक्षों में…

कश्मीर में फिदायीन हमले में 3 जवान शहीद, 2 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 27 अप्रैल। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार तड़के एक सैन्य शिविर पर आत्मघाती हमले में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो हमलावर भी मारे गए हैं। हमले में सात अन्य जवान घायल हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शहीद हुए सैन्य अधिकारी की पहचान कानपुर…