Category Archives: National News

अपने ऊपर बनी फिल्म का ट्रेलर लांच करेंगे धौनी

मुंबई,10 अगस्त | भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी बायोपिक ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के ट्रेलर को तीन शहरों में लांच करेंगे। इस ट्रेलर को लांच करने के लिए धौनी दिल्ली, जलंधर और मुंबई का दौरा करेंगे। इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह…

मोदी ने कश्मीर में शांति की अपील की

नई दिल्ली, 9 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर में शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि उनकी सरकार लोगों की समस्याओं का विकासात्मक समाधान ढूंढ़ रही है। मोदी ने कहा, “महबूबा जी के नेतृत्व वाली जम्मू एवं कश्मीर सरकार हो या केंद्र…

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल ने आत्महत्या की

इटानगर, 9 अगस्त | अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल ने इटानगर में मुख्यमंत्री निवास पर आत्महत्या कर ली। राज्य की पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मेन ने इसकी पुष्टि की। पुलिस ने कहा कि पुल (47) ने अपने घर में पंखे…

रियो ओलम्पिक: खिलाड़ियों को एकदूसरे का सम्मान करना चाहिए

रियो डी जेनेरियो, 9 अगस्त | अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने अभिव्यक्ति की आजादी के प्रति समर्थन जाहिर करते हुए कहा है कि खिलाड़ियों को समझना चाहिए कि ‘छींटाकशी’ और अभिव्यक्ति की आजादी के बीच बारीक अंतर होता है। आईओसी के प्रवक्ता मार्क एडम्स ने सोमवार को कहा, “हम अभिव्यक्ति…

गरीबों के काम की चीजें जीएसटी से बाहर : मोदी

नई दिल्ली, 8 अगस्त (जस)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक से गरीबों के काम की चीजें और जरूरी दवाइयां बाहर रहेंगी। उन्होंने कहा कि छोटे उद्यमियों को बैंकों से ऋण लेने में बहुत तरह की समस्याएं आती हैं और उनसे पचास तरह…

कश्मीर के हालात पर महबूबा ने राजनाथ से मुलाकात की

नई दिल्ली, 8 अगस्त | जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्य के हालात पर विचार-विमर्श करने के लिए सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।  घाटी पिछले एक माह से अशांत है। महबूबा मुफ्ती कश्मीर में जारी अशान्ति के मद्देनजर पैदा हुई स्थिति पर चर्चा के…

जलवायु परिवर्तन से धरोहर स्थलों को गंभीर खतरा

नई दिल्ली, 8अगस्त | पल्मायरा जैसे धरोहर स्थलों को सिर्फ दुर्दात इस्लामिक स्टेट से ही खतरा नहीं है, बल्कि जलवायु परिवर्तन भी वेनिस जैसे शहरों पर कहर बरपा सकता है। यह कहना है ‘यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर’ की निदेशक मेकटिल्ड रोसलर का। रोसलर ने कहा कि इतना ही नहीं, जलवायु…

रियो ओलम्पिक : निशानेबाजी में संधु,कीनान ने उम्मीदें रखीं जिंदा

रियो डी जेनेरियो, 8 अगस्त | भारतीय निशानेबाज मानवजीत सिंह संधु और कीनान चेनाई ने रविवार को ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलम्पिक खेलों की ट्रैप स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड के पहले दिन क्रमश: 17वां और 19वां स्थान हासिल किया। संधु और कीनान पदक की दौड़ में बने हुए…

नकली गौरक्षकों को गायों से कोई मतलब नहीं : मोदी

गजवेल (तेलंगाना), 7 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा, “नकली गौरक्षकों को गायों से कोई मतलब नहीं है। वे समाज में तनाव पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने  कहा, “राज्यों को नकली ‘गौरक्षकों’ की जांच करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। मोदी ने कहा…

मोदी, मंत्रियों का हथकरघा इस्तेमाल करने का आग्रह

नई दिल्ली, 7 अगस्त | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य मंत्रियों ने रविवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में हथकरघे से जुड़े उत्पादों के अधिक इस्तेमाल करने का आग्रह किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “आइए हम राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर यह निश्चय करें कि…

रियो ओलम्पिक : हॉकी में भारत ने जीत के साथ खाता खोला

रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त | पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ रुपिंदर पाल सिंह के दो गोलों की बदौलत भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को जीत के साथ रियो ओलम्पिक में अपने अभियान का आगाज किया। भारत ने अपने पहले पूल मैच में आयरलैंड को 3-2 से हराया, जो निश्चित तौर पर…

सचिन तेंदुलकर रियो के ओलम्पिक खेल गांव में

रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त | महान भारतीय क्रिकेटर और भारतीय ओलम्पिक दल के ब्रांड एम्बेसडर सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को रियो डी जनेरियो में ओलम्पिक खेल गांव का दौरा कर भारतीय खिलाड़ियों का उत्सहावर्धन किया। तेंदुलकर जितना क्रिकेट से प्यार के लिए जाने जाते हैं उतना ही अन्य खेलों…

राहुल गांधी को मानहानि मामले में समन

गुवाहाटी, 6 अगस्त | असम की एक अदालत ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में 29 सितंबर से पहले पेश होने के लिए समन जारी किया है। समन कामरुप जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत ने जारी किया है। मानहानि का मामला दायर करने…

रियो ओलम्पिक खेलों की रंगारंग शुरुआत

रियो डी जेनेरियो, 6 अगस्त | ब्राजील के माराकाना स्टेडियम में शुक्रवार को (भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 4.30 बजे) 31वें ओलम्पिक खेलों का रंगारंग आगाज हुआ। इस उद्घाटन समारोह में मेजबान देश ब्राजील की विविध संस्कृति की झलक नजर आई। इस कार्यक्रम के जरिए दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग के कहर…

विजय रूपाणी होंगे गुजरात के 23वें मुख्यमंत्री

अहमदाबाद, 5 अगस्त (जस)। गुजरात भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विजय रूपाणी अब गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। वे रविवार को गुजरात के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नितिन पटेल नए उपमुख्यमंत्री होंगे। इस बात की घोषणा आज केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अहमदाबाद में…

असम में आतंकवादी हमला, 12 लोगों की मौत

गुवाहाटी, 5 अगस्त | असम के कोकराझार में एक व्यस्त बाजार में शुक्रवार को सेना की वर्दी पहने चार से पांच आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को भी मार गिराया। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हमले में…

डोपिंग घोटालों से घिरा 31वां ओलम्पिक खेल आगाज को तैयार

रियो डी जेनेरियो, 5 अगस्त | ब्राजील का रियो डी जेनेरियो 31वें ओलम्पिक खेलों के आगाज के लिए पूरी तरह से तैयार है। यहां शुक्रवार से 200 से अधिक देशों के एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। हालांकि, इस रियो ओलम्पिक-2016 में डोपिंग घोटालों का काला साया भी मंडराया है,…

जीएसटी से होगी 137 अरब डॉलर कर की वसूली

नई दिल्ली, 5 अगस्त | केंद्र सरकार और 35 राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के 22 लाख करोड़ रुपये राजस्व का करीब 42 फीसदी अब वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाकर एकत्र किया जाए, जिसे संसद के उच्च सदन ने बुधवार को पारित कर दिया। इसे कई विशेषज्ञों ने…

जीएसटी के लिए 1 अप्रैल, 2017 का लक्ष्य कठिन : जेटली

नई दिल्ली, 4 अगस्त | सरकार ने गुरुवार को कहा कि अगले साल 1 अप्रैल को वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) को पूरे देश में समान रूप से लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि वित्त मंत्री ने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करना एक चुनौती होगी। इसके…

दिल्ली सरकार नहीं, उप राज्यपाल प्रधान : उच्च न्यायालय

नई दिल्ली, 4 अगस्त | दिल्ली में प्रशासनिक शक्तियों को लेकर दिल्ली सरकार और उप राज्यपाल के बीच चल रही जंग पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है। उच्च न्यायालय ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल सरकार को करारा झटका देते हुए अपने फैसले में कहा कि उप राज्यपाल…