विजय रूपाणी होंगे गुजरात के 23वें मुख्यमंत्री

फाइल फोटो: विजय रूपाणी, अमित शाह, आनंदीबेन पटेल

फाइल फोटो: विजय रूपाणी, अमित शाह, आनंदीबेन पटेल

अहमदाबाद, 5 अगस्त (जस)। गुजरात भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विजय रूपाणी अब गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। वे रविवार को गुजरात के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नितिन पटेल नए उपमुख्यमंत्री होंगे। इस बात की घोषणा आज केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अहमदाबाद में की।

गुजरात में आनंदीबेन पटेल के बाद नितिन पटेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा जोर-शोर से चल रही थी किंतु अंतिम समय में विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री बनाया गया।

फोटो साभार बीजेपी फेसबुक

विजय रूपाणी भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के नजदीकी माने जाते हैं। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि गुजरात में सरकार और संगठन में तालमेल के अभाव के कारण ही आनंदीबेन पटेल को इस्तीफा देना पड़ा था किंतु भाजपा इस बात का खंडन करती है।

विजय रूपाणी के रूप में गुजरात को संगठन और सत्ता के संचालन में आसानी होगी। विजय रूपाणी

विद्यार्थी परिषद के लोकप्रिय नेता रहे हैं।